नवीन समाचार, नैनीताल, 11 अगस्त 2025 (Weather Red alert for next 3 hours in 6Districts)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जनपदों के विभिन्न क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह 8:44 बजे से 11:44 बजे तक लैंसडाउन, रुड़की, रायवाला, कोटद्वार, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, लालकुआं और इनके आस-पास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे या तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
लगातार हो रही बारिश
सोमवार को नैनीताल जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा का क्रम जारी है। सुबह 8 बजे तक के बीते 24 घंटों में कालाढूंगी में सर्वाधिक 70 मिमी, नैनीताल में 38 मिमी, रामनगर में 37.8 मिमी, बेतालघाट में 27.5 मिमी और श्री कैंची धाम में 23.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी था और मौसम विभाग ने दिनभर वर्षा की संभावना जताई है।
10 मार्ग हुए बंद
भारी बारिश के कारण नैनीताल जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 109 भवाली–अल्मोड़ा, रामनगर–बुआखाल (राष्ट्रीय राजमार्ग 121), रामनगर–घुघुतियाधार व रामनगर–भंडारपानी राज्य मार्ग तथा छह ग्रामीण मार्ग—देवीपुरा सौड़, पदमपुरी बबियाड़, चमड़िया जौरासी, नाई भुमका, पटौड़ी जोशीखोला हल्दयानी और खैरना बेतालघाट—बंद हो गए हैं।
नालों में तेज बहाव और नैनी झील के गेट खुले
हल्द्वानी स्थित चौसला, देवखड़ी, सूर्या, शेरनाला और रकसिया नालों में पानी का प्रवाह बढ़ रहा है। वहीं रामनगर के ढैला और धनगड़ी नालों में तेज बहाव के कारण रामनगर–बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर यातायात प्रभावित हुआ है। इधर जिला मुख्यालय में नैनी झील का जलस्तर बढ़ने के बाद नियंत्रित रखने के लिए दोनों स्काडा गेट खोल दिए गए हैं।
झील का जलस्तर और वर्षा का आंकड़ा (Weather Red alert for next 3 hours in 6Districts)
झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश गैड़ा ने बताया कि नैनी झील का जलस्तर झील की तलहटी से 87.17 फीट (पुराने पैमाने पर 10.17 फीट) हो गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद दोनों स्काडा गेट खोल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक नैनीताल में 1287 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Weather Red alert for next 3 hours in 6Districts, Uttarakhand Red Alert, Nainital Weather Update, Heavy Rain In Uttarakhand, Nainital Lake Gates Open, Uttarakhand Road Block, Kaladhungi Rainfal)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
