नवीन समाचार, देहरादून/नैनीताल/हल्द्वानी, 29 सितंबर 2026 (UK Student Union Election Results 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनावों में कई प्रमुख परिणाम सामने आए हैं। देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज (DAV PG College) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नवदीप राणा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर (DSB Campus) में निर्दलीय भानु प्रताप सिंह चौहान ने लगातार दूसरी बार काले झंडे के बैनर से जुड़े प्रत्याशी की जीत का क्रम जारी रखा है।
वहीं हल्द्वानी के एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MBPG College) में मतगणना के पहले चरण में निर्दलीय आर्यन बेलवाल 18 में से 10वें रौंद तक आगे चल रहे हैं। अंतिम परिणाम 18 चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद ही तय होगा।
डीएवी में नवदीप राणा ने अध्यक्ष पद जीता
देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में अभाविप के नवदीप राणा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल को पराजित किया। इस वर्ष अभाविप की ओर से नवदीप राणा अधिकृत प्रत्याशी थे। पिछले वर्ष 2025 में इसी कॉलेज में अभाविप के ऋषभ मल्होत्रा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
डीएवी में मतगणना के दौरान हंगामे की स्थिति भी बनी और चुनाव परिणाम को लेकर कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण स्थिति की खबरें सामने आईं। चुनाव के दौरान देहरादून में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की पुलिस कार्रवाई तथा एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं को लेकर विवाद भी सामने आया था।
डीएसबी में काले झंडे की लगातार दूसरी जीत
नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भानु प्रताप सिंह चौहान ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,355 मत मिले, जबकि अभाविप के शुभम कुमार को 873 और निर्दलीय हिमांशु आर्य को 283 मत मिले।
इस प्रकार भानु प्रताप ने 482 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। डीएसबी में यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब काले झंडे के बैनर से जुड़े निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद हासिल किया है।
संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का पुरी 1,614 मत पाकर विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत ने 1,165 मत प्राप्त कर विदुषी वर्मा को केवल 18 मतों के अंतर से हराया। छात्रा उपाध्यक्ष कुमकुम जोशी, उपाध्यक्ष अभिषेक रैकुनी, सचिव कमल कार्की, सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भंडारी सहित नौ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका था।
एमबीपीजी हल्द्वानी में मतगणना के दौरान हंगामा, आर्यन आगे
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट द्वारा कथित रूप से मतपत्र फाड़े जाने के बाद हंगामा हो गया। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने स्थिति संभाली तथा सुरक्षा बढ़ाई गई। 10वें दौर की मतगणना के बाद निर्दलीय आर्यन बेलवाल 1,015 मतों के साथ आगे चल रहे थे, जबकि एनएसयूआई के मेहुल साह को 785 और एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 569 मत मिले थे।
इससे पहले, पहले चरण की मतगणना में निर्दलीय आर्यन बेलवाल 146 मतों के साथ सबसे आगे थे, जबकि एनएसयूआई के मेहुल शाह को 88 और अभाविप के धीरज बिष्ट को 85 मत मिले थे।
कॉलेज में कुल 12,800 विद्यार्थी मतदान के लिए पंजीकृत थे और 4,063 विद्यार्थियों ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत लगभग 31.74 प्रतिशत रहा। मतगणना कुल 18 चरणों में होनी है। इसलिए पहले चरण के आंकड़ों को अंतिम परिणाम नहीं माना जा सकता।
एमबीपीजी में अध्यक्ष पद पर अभाविप ने धीरज बिष्ट को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, जिसके बाद टिकट के दावेदार रहे आर्यन बेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
डीबीएस कॉलेज में एनएसयूआई के अभिनव कफालिया विजयी
देहरादून के डीबीएस (पीजी) कॉलेज में एनएसयूआई के अभिनव कफालिया ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उपलब्ध परिणाम के अनुसार उन्हें 643 मत मिले, जबकि अभाविप के अभिषेक नेगी को 549 मत मिले। अन्य पदों पर भी विभिन्न प्रत्याशियों के परिणाम सामने आए हैं।
एनएसयूआई ने चुनाव से पहले डीएवी के लिए सौरभ सेमवाल और डीबीएस के लिए अभिनव कफालिया को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया था।
खटीमा में एबीवीपी के धीरज कन्याल विजयी
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एबीवीपी के धीरज सिंह कन्याल ने अध्यक्ष पद पर 398 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निवर्तमान अध्यक्ष रोहित जोशी ने उन्हें बधाई देते हुए जीत को छात्रों के मुद्दों पर किए गए संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने छात्राओं को लेने मझोला जाने के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का भी आरोप लगाया।
कर्णप्रयाग में एनएसयूआई के सुनील रावत अध्यक्ष
चमोली जनपद के डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में एनएसयूआई के सुनील रावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने 76 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष अंकित कुमार, सचिव सलोनी, कोषाध्यक्ष हिमानी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विशाल सिंह तथा सहसचिव निधि भी विजयी रहे।
गोपेश्वर में एनएसयूआई का प्रदर्शन
गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के किशन सिंह ने 1,114 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी कपिल नेगी को 459 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर आदित्य नेगी, सचिव पद पर सोहन लाल, संयुक्त सचिव पद पर तनिषा, कोषाध्यक्ष पद पर अपेक्षा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ललित सिंह विजयी रहे।
नरेंद्रनगर में एनएसयूआई ने जीते प्रमुख पद
नरेंद्रनगर में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आयुष रावत ने 141 मत प्राप्त कर अभाविप के हिमांशु जोशी को 69 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर हिमांशी भंडारी ने 145 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सचिव, संयुक्त सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर भी एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे।
मसूरी एमपीजी कॉलेज में अभाविप के वेदांत थापली अध्यक्ष
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अभाविप के वेदांत थापली ने जीत दर्ज की। महासचिव पद पर आशुतोष जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर करिश्मा डुमोगा विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर वेदांत थापली को 185 मत मिले, जबकि एनएसयूआई के विकास सिंह को 48 और मसूरी स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के मनन शाही को 36 मत मिले।
चंपावत में निर्दलीय भानु तड़ागी की बड़ी जीत
चंपावत में निर्दलीय भानु तड़ागी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें 754 मत मिले, जबकि अभाविप के सागर मौनी को 218 मत मिले। भानु तड़ागी ने 536 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
गंगोलीहाट में अभाविप के बागी निर्दलीय प्रत्याशी जीते
गंगोलीहाट में हिमांशु जर्माल (हिमांशु सिंह) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वे अभाविप से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे थे। उन्होंने अभाविप के अधिकृत प्रत्याशी सौरभ रावल को पराजित किया।
रामनगर में निर्दलीय नीरज कंडारी विजयी
रामनगर के महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नीरज कंडारी ने निकट मुकाबले में जीत दर्ज की।
लोहाघाट में अभाविप का दबदबा
लोहाघाट में अभाविप ने अध्यक्ष सहित 10 पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर आरती चौधरी, सचिव पद पर अमित चिलकोटी, संयुक्त सचिव पद पर हिमांशी बोहरा तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर निखिल राय विजयी रहे।
जोशीमठ में अभाविप का अध्यक्ष
जोशीमठ में अध्यक्ष पद पर अभाविप के नवल किशोर बगाशी 118 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उन्होंने विषाल भारती को 35 मतों के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर भी परिणाम घोषित हुए, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई के सुमित सिंह विजयी रहे।
थत्यूड़ में केवल एक मत से अध्यक्ष पद का फैसला
थत्यूड़ में अध्यक्ष पद पर अभाविप के आशीष नेगी ने 165 मत प्राप्त कर एनएसयूआई समर्थित दीपांशु रावत को केवल एक मत से हराया। उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर एनएसयूआई प्रत्याशी विजयी रहे।
डोईवाला में अध्यक्ष पद यूएसएफ के खाते में
डोईवाला में यूएसएफ के मोहित ममगाईं अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने एनएसयूआई प्रत्याशी को 48 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अभाविप के रोहन पाल सहित अन्य पदों पर भी अभाविप समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे।
अन्य प्रमुख परिणाम एक नजर में
- देवप्रयाग: अभाविप के के. आर्यन दीप ने अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अजय सिंह को 71 मतों से हराया। अन्य पद निर्विरोध रहे।
- लंबगांव: सभी प्रमुख पदों पर एनएसयूआई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
- अग्रोड़ा: सभी प्रमुख पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार ने मनवेंद्र शाह को दो मतों से हराया।
- बाल गंगा महाविद्यालय: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रियंशी तिवारी 62 मतों से विजयी हुईं और अन्य प्रमुख पदों पर भी एनएसयूआई प्रत्याशी निर्विरोध रहे।
- बेरीनाग: अध्यक्ष मनीष रौतेला, छात्रा उपाध्यक्ष विमला, सचिव मानसी, संयुक्त सचिव दीप्ति कार्की और कोषाध्यक्ष गीता मेहरा सहित प्रमुख पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
- लक्सर: अध्यक्ष पद पर अभाविप के सौरभ कुमार 84 मतों के साथ विजयी हुए। सचिव पद पर अभाविप के त्रिशू और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नंदिनी विजयी रहीं।
- चंद्रवदनी नैखरी: अभाविप ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की।
- एसएसजे परिसर अल्मोड़ा: उपलब्ध परिणामों में अभाविप ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की और उपाध्यक्ष पद का मुकाबला एक मत के अंतर से रहा।
- रुड़की क्षेत्र: उपलब्ध परिणामों के अनुसार छह प्रमुख पदों में चार पर एनएसयूआई और दो पर अभाविप प्रत्याशी विजयी रहे।
चुनाव में दिखा बहुकोणीय मुकाबला
इस वर्ष के छात्रसंघ चुनाव परिणामों में एक ही संगठन का एकतरफा परिणाम सामने आने के बजाय अलग-अलग महाविद्यालयों में अलग-अलग छात्र संगठनों और निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत देखने को मिली। कुछ स्थानों पर अभाविप और एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला रहा, जबकि कई महाविद्यालयों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अध्यक्ष पद हासिल किया।
डीएसबी परिसर में लगातार दूसरी बार निर्दलीय प्रत्याशी की जीत और एमबीपीजी में अभाविप के अधिकृत प्रत्याशी के सामने उनके पूर्व संगठन से जुड़े रहे निर्दलीय प्रत्याशी की चुनौती विशेष रूप से चर्चा में रही। वहीं देहरादून के डीएवी और मसूरी के एमपीजी में अभाविप प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि कर्णप्रयाग, गोपेश्वर और नरेंद्रनगर सहित कई पर्वतीय महाविद्यालयों में एनएसयूआई प्रत्याशी विजयी रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
<
p style=”text-align: justify;”> UK Student Union Election Results 2026, Uttarakhand Student Union Election 2026, Student Union Election Results, DAV PG College Dehradun, Navdeep Rana, MBPG College Haldwani, Aryan Belwal, Mehul Shah, Dheeraj Bisht, DSB Campus Nainital, Bhanu Pratap Singh Chauhan, ABVP, NSUI, Kumaun University Student Election, Uttarakhand College Election, Dehradun Student Election, #UttarakhandStudentElection #StudentUnionElection #DAVPGCollege #NavdeepRana #MBPGCollege #AryanBelwal #DSBCampus #Nainital #Haldwani #Dehradun #ABVP #NSUI #KumaunUniversity #UttarakhandNews #StudentElection

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
































3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।