सरोवरनगरी में शुरू हुआ फागोत्सव, आई होली की मस्ती, कुमाऊं विश्वविद्यालय में 2 दिन अधिक रहेगा अवकाश

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 मार्च 2025 (Fagotsav-Holi in Nainital-More Holidays in KUniv) सरोवरनगरी में नगर की धार्मिक-सामाजिक संस्था श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में 29वें फागोत्सव को शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को इसकी शुरुआत नगर के तल्लीताल धर्मशाला-वैष्णो देवी मंदिर से महिलाओं के होली जुलूस एवं स्वांग से हुई। इसके साथ नगर में होली की मस्ती दिखने लगी है।

गुरुवार को प्रातः 11 बजे से मॉल रोड से निकले महिलाओं के जुलूस में महिलाएं महाकुंभ के पंडितों एवं वहां स्नान करके आये श्रद्धालुओं के साथ ही देश के क्रिकेटर विराट कोहली के रूप में स्वांग करते और होली गीतों के साथ नाचते-झूमते नजर आये। आगे अपराह्न दो बजे से श्रीराम सेवक सभा के प्रांगण में 29वें फागोत्सव का ऑपचारिक शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने आयोजक संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया।

होली से सांस्कृतिक रंग भरे, स्वांग से किए गहरे कटाक्ष

इस अवसर पर सिद्धि होली दल सात नंबर, जय मां वैष्णो होली समिति अयारपाटा, मां हाट कालिका समूह स्टोनले कंपांउंड, महिला होली दल कृष्णापुर, संपूर्ण वूमन वेलफेयर क्लब नैनीताल, मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप आदि महिला होली दलों ने होलियों की प्रस्तुतियां दीं और माहौल को सांस्कृतिक रंगों में रंग दिया। साथ ही स्वांगों के जरिये समाज की स्थितियों व समस्याओं पर गहरे कटाक्ष भी किये और उपयोगी संदेश भी दिये।

(Fagotsav-Holi in Nainital-More Holidays in KUniv)
मॉल रोड पर होली जुलूस के दौरान होली की मस्ती का आनंद उठातीं महिला होल्यार।

आयोजन में सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष व सभासद मुकेश जोशी, विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह व मिथिलेश पांडे सहित बड़ी संख्या में सभा के सदस्य व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए नजर आये।

कुमाऊं विश्वविद्यालय में आगामी 11 एवं 12 मार्च को अवकाश (Fagotsav-Holi in Nainital-More Holidays in KUniv)

नवीन समाचार, नैनीताल, 6 मार्च 2025। कुमाऊं विश्वविद्यालय में आगामी 11 एवं 12 मार्च को अवकाश रहेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से इस संबंध में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की स्वीकृति से अवकाश के आदेश जारी किये गये हैं। आदेश में बताया गया है कि विश्वविद्यालय 19वें दीक्षांत समारोह एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव के आगमन के लिये रविवार 15 दिसंबर 2024 और 5 जनवरी 2025 को अवकाश के दिन भी खुला था। इनके सापेक्ष ही अवकाश घोषित किये गये हैं। इन अवकाशों के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय में होली पर लंबा अवकाश रहेगा। (Fagotsav-Holi in Nainital-More Holidays in KUniv)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Fagotsav-Holi in Nainital-More Holidays in KUniv, Nainital News, Kumauni Culture, Kumauni Holi, Holi in Nainital, Fagotsav in Nainital, Fagotsav started in Sarovarnagari, Holi fun arrived, Kumaon University will have 2 more days of holiday, Kumaon University, Holiday for Holi,)