नवीन समाचार, नैनीताल, 29 अप्रैल 2026 (Sensational-Hotel Employees Murder)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के जनपद नैनीताल (Nainital) अंतर्गत तल्लीताल (Tallital) थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए होटल कर्मी युवक की गुमशुदगी (Missing) के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज अनावरण (Disclosure) किया है। पुलिस जाँच में यह प्रकरण साधारण गुमशुदगी नहीं, अपितु निर्मम हत्याकांड (Murder Case) पाया गया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित (Accused) को गिरफ्तार (Arrest) कर न्यायालय (Court) के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :
प्रकरण के अनुसार, भुजियाघाट (Bhujiaghat) स्थित शौर्य रिसॉर्ट (Resort) के जनरल मैनेजर भावेश पांडे ने 23 अप्रैल को थाना तल्लीताल में शिकायत (Complaint) दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके होटल का कर्मचारी दिनेश चंद्र उपाध्याय (33 वर्ष), निवासी अल्मोड़ा (Almora), एक दिन का अवकाश लेकर गया था, किंतु वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह घर भी नहीं पहुँचा है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का अभियोग (Case) पंजीकृत कर खोजबीन प्रारंभ की। आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी जरूर पढ़ना चाहेंगे : नैनीताल : तीन दोस्तों पर हत्या का अभियोग दर्ज, अधिवक्ता की मृत्यु पर गहराया रहस्य, भूमि पर जबरन कब्जे का आरोप व कार की टक्कर से दंपति घायल
ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद से चला सघन सर्च अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष (SHO) मनोज नयाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। दिनेश की खोज हेतु पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), फायर सर्विस (Fire Service), श्वान दल (Dog Squad) और ड्रोन (Drone) की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के विश्लेषण और दिनेश के साथ मौजूद व्यक्तियों से गहन पूछताछ के उपरांत पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए। आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी जरूर पढ़ना चाहेंगे : नैनीताल में लापता अल्मोड़ा के युवक का शव पांचवें दिन खाई से बरामद: हत्या की आशंका में तीन साथी पुलिस अभिरक्षा में
मदिरापान के उपरांत विवाद और हत्या
जाँच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना के दिन आरोपितों ने अत्यधिक मात्रा में मदिरापान (1 बोतल देशी और 2 अंग्रेजी शराब की बोतलें) किया था। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपित कमल सिंह बिष्ट (Kamal Singh Bisht), निवासी सौड़, मल्लीताल ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि नशे की स्थिति में उसका दिनेश के साथ विवाद हो गया था, जिससे आवेश में आकर उसने दिनेश को गहरी खाई (Gorge) में धक्का दे दिया।
मुख्य आरोपित जेल भेजा गया, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बुधवार, 29 अप्रैल को कमल सिंह बिष्ट को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 238 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, सुनील कुमार और कई आरक्षी (Constables) सम्मिलित रहे। पुलिस अन्य आरोपितों की संलिप्तता की भी जाँच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Sensational-Hotel Employees Murder) :
Sensational-Hotel Employees Murder, Dinesh Upadhyay Missing Case Turn Into Murder Nainital 2026, Kamal Singh Bisht Arrested For Murder Tallital, Nainital Police Use Drone And Dog Squad For Search Operation, BNS Section 103 And 238 Case Filed Nainital, SSP Dr Manjunath TC On Tallital Murder Disclosure, Shaurya Resort Employee Murder Case Bhujiaghat, Alcohol Induced Conflict Leads To Murder In Nainital, Tallital Police Station Investigation Report April 2026, Judicial Custody For Murder Accused In Nainital, Crime Investigation By SHO Manoj Nayal Tallital, #NainitalMurderCase #TallitalPoliceSuccess #DineshUpadhyayCase #UttarakhandCrimeNews #BNSSection103 #NainitalPoliceAction #MissingPersonMurder #BhujaighatNews #CriminalInvestigationUttarakhand #JusticeForDinesh,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
