नवीन समाचार, चंपावत, 14 मई 2026 (Champawat-Mother of 3 Found Hanging)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत (Champawat) जनपद के पाटी (Pati) विकासखंड स्थित मल्ला कमलेख (पोखरी) गांव में एक 40 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। महिला का शव पड़ोसी के मकान की रेलिंग से लटका मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा और तनाव का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में मामला वैवाहिक विवाद और पति पर दूसरी महिला से संबंध होने के संदेह से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
लंबे समय से चल रहा था वैवाहिक विवाद
पुलिस और स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका भावना देवी (Bhavna Devi) पत्नी दिगराज सिंह बोहरा (Digraj Singh Bohra) मंगलवार सुबह गांव में पड़ोसी महिला के मकान की रेलिंग से फंदे पर लटकी मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही लोहाघाट (Lohaghat) के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह (Ashok Kumar Singh) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट मोर्चरी भेजा गया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतका अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का संदेह करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार कई बार गांव स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हो सका।
कथित महिला से संपर्क बंद करने को लेकर बढ़ा तनाव
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि भावना देवी अपने पति से कथित महिला से बातचीत और मोबाईल पर संपर्क बंद करने की बात कहती थीं। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आयी है कि महिला ने उसी मकान में, जहां कथित तौर पर संबंधित महिला रहती है, वहीं रेलिंग से फंदे पर लटकी मिलीं।
हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
तीन बच्चों की मां थी मृतका, परिवार और गांव में तनाव
जानकारी के अनुसार मृतका तीन बच्चों की मां थीं। उनके पति दिगराज सिंह बोहरा काशीपुर (Kashipur) में तेल टैंकर चलाने का कार्य करते हैं और घटना से एक दिन पहले ही गांव लौटे थे। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा तनाव बना हुआ है। जिस मकान में यह घटना हुई, उसके स्वामी ने भी प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार भय की स्थिति में है।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस परिजनों, ग्रामीणों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ायी जा रही है।
यह घटना पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची वैवाहिक तनाव, पारिवारिक संवाद की कमी और मानसिक दबाव जैसी बड़े शहरों की सामाजिक समस्याओं को सामने लाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय रहते पारिवारिक परामर्श और सामाजिक सहयोग व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Champawat-Mother of 3 Found Hanging) :
Champawat-Mother of 3 Found Hanging, Uttarakhand News, Champawat News, Hindi News, Pati Block Incident, Lohaghat Police Investigation, Suspicious Death Case Uttarakhand, Family Dispute Case India, Rural Social Conflict Uttarakhand, Marriage Dispute Investigation, Woman Found Hanging Champawat, Police Inquiry Rural Uttarakhand, Domestic Tension Case India, Mental Stress Family Conflict News, Champawat Village Incident, Uttarakhand Crime Investigation, #Champawat #Pati #Lohaghat #UttarakhandNews #FamilyDispute #PoliceInvestigation #VillageNews #SocialIssues #MarriageConflict #ChampawatNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
