मॉकड्रिल बनी असली लेकिन असफल ड्रिल, मॉकड्रिल देखने जाते कोसी नदी में बहा किशोर, नहीं बच सकी जान

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जुलाई 2026 (Minor Boy Died During Mock Drill)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के बेतालघाट (Betalghat) क्षेत्र में चल रही मॉकड्रिल असली लेकिन असफल ड्रिल बन गई। यहाँ मॉकड्रिल (Mock Drill) देखने जा रहा एक 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी (Kosi River) के तेज बहाव में बह गया। घटना में किशोर की मृत्यु हो गयी। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (State Disaster Response Force-SDRF) ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है तथा मानसून के दौरान नदी-नालों के समीप सावधानी बरतने की आवश्यकता एक बार फिर सामने आयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाउनी का बोलता शब्दकोश तैयार करने की तैयारी, लोअर माल रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक, विधानसभा चुनाव और संगठन की मजबूती पर मंथन, मनाया गया डॉक्टर्स डे, रक्तदान शिविर और पुलिस की ‘पिपिंग सेरेमनी’

Minor Boy Died During Mock Drill युवक के शव को बामुश्किल बाहर निकाला। Jagranप्राप्त जानकारी के अनुसार बेतालघाट विकासखंड (Betalghat Development Block) के शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग (Shaheed Balwant Singh Bhujan-Bardho Motor Road) पर काली पहाड़ी (Kali Pahadi) क्षेत्र में पुलिस (Police), प्रशासन (Administration), एसडीआरएफ तथा अन्य विभागों की ओर से आपदा प्रबंधन संबंधी मॉकड्रिल आयोजित की जा रही थी। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी राहत और बचाव व्यवस्थाओं का अभ्यास कर रहे थे तथा घायलों के उपचार के लिए अस्थायी राहत केंद्र भी स्थापित किया गया था।

नदी पार करते समय हुआ दुर्घटनाग्रस्त

इसी दौरान कोसी नदी के पार स्थित सिमलखा (Simlakha) गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल सिंह (Vishal Singh), पुत्र आनंद सिंह (Anand Singh), मॉकड्रिल देखने के लिए घर से निकला। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वह कोसी नदी पार कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया।

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद मॉकड्रिल असली ड्रिल बन गई। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के जवान तत्काल युवक को बचाने के लिए नदी की ओर दौड़े और खोज एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया।

800 मीटर नीचे मिला किशोर

एसडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयासों के बाद लगभग 800 मीटर नीचे बहकर पहुंचे किशोर को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre-CHC) गरमपानी (Garampani) पहुंचाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग भी चिकित्सालय पहुंच गये। किशोर की असामयिक मृत्यु से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का वातावरण है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रवेश द्वारों पर रेंटल-टैक्सी बाइक प्रतिबंध के बोर्ड भी लगे

मानसून में बढ़ा जोखिम

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा के कारण कोसी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में नदी पार करना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ाने की मांग की है।

प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मानसून (Monsoon) के दौरान नदी, गधेरे और जलधाराओं को पार करने से बचें। विशेषकर किशोरों और युवाओं को तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गयी है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनी झील की जा रही दूषित, विषपान से युवती की हालत बिगड़ी व तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा के मामले पर सुनवाई
Tags (Minor Boy Died During Mock Drill) :

Minor Boy Died During Mock Drill, Uttarakhand News, Nainital News, Betalghat News, Garampani News, Kosi River Incident, SDRF Rescue Operation, Mock Drill Accident Uttarakhand, Simlakha Village News, Teen Drowns In River, Disaster Management Exercise, Kosi River Safety News, Monsoon News Uttarakhand, Rescue Operation Garampani, Youth Drowned In Kosi River, Uttarakhand Local News, Nainital District News, River Safety Awareness, SDRF Uttarakhand News, #UttarakhandNews #Betalghat #KosiRiver #SDRF #NainitalNews #Garampani #MonsoonNews #LocalNews

Leave a Reply