WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

नैनीताल में प्रतिबंध के बावजूद जारी टैक्सियों और किराये के दोपहिया वाहनों का संचालन, सीईओ का अभिनंदन, पूर्व कुलपति को बड़ी जिम्मेदारी, महिला सशक्तिकरण, हरेला व बारिश

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रतिबंध के बावजूद नैनीताल में जारी टैक्सियों और किराये के दोपहिया वाहनों का संचालन

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 16 July 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन विभाग ने टैक्सियों और किराये के दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी नो एंट्री बोर्ड तो लगा दिए हैं, लेकिन इन नियमों का प्रभाव अभी तक धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। प्रतिबंध के बावजूद टैक्सियां और किराये के दोपहिया वाहन नगर में पहले की तरह संचालित हो रहे हैं। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरविंद पांडे ने बताया कि लोगों को नियमों की जानकारी देने के लिए नगर और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर नो एंट्री बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद ने नए मुख्य शिक्षा अधिकारी का किया अभिनंदन, विद्यालयों की समस्याओं पर हुई चर्चा

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1887360797उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल नगर में उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद, जिला नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जनपद की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यालयों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग अशासकीय विद्यालयों के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से विद्यालयों के शैक्षिक स्तर में सुधार तथा संस्थानों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भेंटवार्ता के दौरान अशासकीय विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के महासचिव भगवान सिंह सामंत, मनोज पांडे, बिशन सिंह मेहता, तारा बोरा, शबनम अहमद, सीमा बर्गली, फरहत, पुष्पा गोस्वामी तथा नरेंद्र कोरंगा उपस्थित रहे।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव बने नाक की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष

e4da3b7fbbce2345d7772b0674a318d5 756319914उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल नगर में कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University) के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रो. नागेश्वर राव कुमाऊँ विश्वविद्यालय के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान तथा उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभा चुके हैं। उच्च शिक्षा एवं गुणवत्ता मूल्यांकन के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि प्रो. नागेश्वर राव की नियुक्ति उच्च शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है। कूटा की ओर से प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार, एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. रितेश साह, डॉ. मीना पांडे, डॉ. निशा, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. नंदन मेहरा तथा हरीश राणा सहित अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हरेला पर नैनीताल जनपद में चला वृहद पौधरोपण अभियान, हजारों पौधे रोपे गये

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी नगरों, विकासखंडों, न्याय पंचायतों, ग्राम पंचायतों एवं वन पंचायतों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हजारों पौधे रोपे गये तथा पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अभियान में सहभागिता की।

कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने कुमाऊँ आयुक्त कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर मंडलवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान और प्रकृति संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाए।

Nainital Latest News 16 July 2026नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को मानसून काल में निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधरोपण तथा पौधों के संरक्षण के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में विकास भवन भीमताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में छायादार, फलदार एवं चौड़ी पत्ती वाले पौधे लगाए गये।

Nainital Latest News 16 July 2026हरेला पर्व के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भीमताल स्थित लेक इंटरनेशनल विद्यालय परिसर में सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पारुल थपलियाल के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह नेगी, विद्यार्थी तथा पीएलवी नवाब खान, यशवंत कुमार, मनोज बलसुनी और कैलाश आर्या सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 461861195वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने काठगोदाम कोतवाली परिसर में पौधरोपण करते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनके वृक्ष बनने तक संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। हरेला पर्व के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने पूरे जनपद के थाना परिसरों, कार्यालयों और पुलिस इकाइयों में आम, अमरूद, जामुन, बुरांश, पांगर, कटहल, आंवला, तेजपत्ता सहित स्थानीय प्रजातियों के लगभग 600 पौधे लगाए। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अब साधारण डाक नहीं होगी गायब, बारकोड आधारित नई व्यवस्था से होगी ऑनलाइन ट्रैक..

a87ff679a2f3e71d9181a67b7542122c 1413091633मुख्यालय में ठंडी सड़क पर नैनीताल एक्वाटिक एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) और 79 यूके बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में भी पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पांगर, पुतली, पदम और तिमूर के पौधे लगाए गये तथा क्षेत्र से प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

नासा के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। प्रो. रीतेश साह ने हरेला को प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन का पर्व बताते हुए प्रत्येक नागरिक से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। अभियान में एनसीसी अधिकारी, कैडेट, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

रामगढ़ की हर्बल चाय बनी महिला सशक्तिकरण की पहचान, 300 से अधिक महिलाओं को मिला स्वरोजगार

1679091c5a880faf6fb5e6087eb1b2dc 1224582770उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामगढ़ (Ramgarh) विकासखंड के नथुआखान क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्थापित एरोमैटिक प्लांट क्लस्टर ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस पहल से आठ ग्राम पंचायतों की 300 से अधिक महिलाएं जुड़कर औषधीय एवं सुगंधित पौधों की वैज्ञानिक खेती कर रही हैं तथा उच्च गुणवत्ता वाली हर्बल चाय का उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बना रही हैं। राज्य सरकार की ओर से प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन सहयोग मिलने से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला स्वयं सहायता समूह कैमोमाइल, तुलसी, पुदीना, थाइम, रोजमेरी, बुरांश और लेमनग्रास जैसी औषधीय जड़ी-बूटियों से स्वास्थ्यवर्धक हर्बल चाय तैयार कर रहे हैं। प्राकृतिक गुणों से भरपूर यह उत्पाद अपने स्वाद, गुणवत्ता और स्वास्थ्य लाभ के कारण स्थानीय बाजार के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहचान बना रहा है। इससे क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

राज्य सरकार के सहयोग से उत्पादों की आधुनिक ब्रांडिंग और आकर्षक पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है। वर्तमान में यहां उत्पादित हर्बल चाय 250 से 500 ग्राम के पैक में 150 से 300 रुपये की दर से उपलब्ध है। बेहतर पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे महिला स्वयं सहायता समूहों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड हाईकोर्ट स्थानांतरण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जनमत संग्रह का आदेश रद्द, हल्द्वानी की जमीन पर 6 सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिलने के बाद वे अब केवल कृषि तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग का सफल उदाहरण बनकर सामने आई है। रामगढ़ की हर्बल चाय यह सिद्ध कर रही है कि स्थानीय उत्पादों को आधुनिक तकनीक और प्रभावी विपणन का सहयोग मिले तो वे वैश्विक बाजार में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकते हैं।

दो दिन की राहत के बाद नैनीताल में फिर मूसलाधार बारिश, जनजीवन पर असर की आशंका

नैनीताल। दो दिन तक धूप खिलने से मिली राहत के बाद शुक्रवार शाम से नैनीताल में एक बार फिर तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक लगातार वर्षा का दौर जारी है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम के बदलते मिजाज के बीच स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। लगातार वर्षा जारी रहने पर ग्रामीण संपर्क मार्गों और पहाड़ी सड़कों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 16 July 2026) : 

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital Latest News 16 July 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Ramgarh Herbal Tea, Women Empowerment Uttarakhand, Harela Festival Uttarakhand, Plantation Drive Nainital, Taxi Entry Restriction Nainital, Rental Two Wheeler Rules Nainital, Chief Education Officer Nainital, Kumaun University News, NAAC Executive Committee, Herbal Tea Ramgarh, Rural Livelihood Mission Uttarakhand, Environment News Uttarakhand, Nainital District Developments, #UttarakhandNews #NainitalNews #Ramgarh #WomenEmpowerment #Harela #Plantation #HerbalTea #EducationNews #KumaunUniversity #Environment #LocalNews #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply