नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अगस्त 2026 (Bhowali-Theft of 12 Tolas Gold Solved)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद स्थित भवाली (Bhowali) कोतवाली क्षेत्र में एक घर से चोरी हुए करीब 12 तोला सोने के आभूषणों का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मामले में गांव के ही 20 वर्षीय युवक जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू (Jitendra Singh Latwal alias Jittu) को गिरफ्तार किया है। बरामद सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। मामले के त्वरित खुलासे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गैराड़ी लटवाल निवासी उमा लटवाल (Uma Latwal) ने 29 अगस्त को अपने घर से सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत भवाली कोतवाली में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की धारा 305 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गांव के ही युवक तक पहुंची पुलिस, पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
चोरी की घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. जगदीश चन्द्र (Dr. Jagdish Chandra) और क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल (Ravikant Semwal) के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान (Asif Khan) के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस गांव के ही निवासी 20 वर्षीय जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वाहन खरीदने के लिए बेचने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह चोरी किए गए सोने के आभूषणों को बेचकर वाहन खरीदने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए।
बरामदगी में दो जोड़ी पौंची, एक जोड़ी कान के झुमके, नथ, गलोबंद, मांग-टीका और अंगूठी समेत करीब 12 तोला सोने के आभूषण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
बीएनएस की धारा बढ़ाकर आरोपित को भेजा जेल
पुलिस ने मामले में बरामदगी के बाद अभियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
घटना के महज 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा और सभी आभूषणों की बरामदगी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई पर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
इन पुलिसकर्मियों की रही कार्रवाई में भूमिका
चोरी के मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान, उपनिरीक्षक अरुण राणा, आरक्षी आनंद राणा, हरीश सिंह, प्रकाश चंद्र, मनीष पुनेठा, नरेंद्र मेहता, मुख्य आरक्षी लाल बाबू, ओम प्रकाश तथा चालक आनंद कनवाल शामिल रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Bhowali-Theft of 12 Tolas Gold Solved) :
Bhowali-Theft of 12 Tolas Gold Solved, Bhowali News, Nainital News, Uttarakhand News, Gold Jewellery Theft Bhowali, Bhowali Police News, Nainital Police, Gold Theft Case Uttarakhand, Jitendra Singh Latwal Arrest, BNS Section 305, Crime News Uttarakhand, Bhowali Kotwali News, Nainital District Crime News, #BhowaliNews #NainitalNews #UttarakhandNews #NainitalPolice #GoldTheft #CrimeNews #BhowaliPolice #UttarakhandPolice

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।























