नैनीताल : वेतन रोकने के निर्देश, 90 अपराधी जिला बदर, ग्रामीण उद्यमियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का आह्वान और शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

चुनाव कार्मिकों की सूचना न देने वाले विभागाध्यक्षों का सितंबर का वेतन रोकने के निर्देश

नवीन समाचार, नैनीताल, 21 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 21 Sept 2026)। नैनीताल (Nainital) में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 (Assembly Election-2027) के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय ने सरकारी, अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का विवरण उपलब्ध कराना अनिवार्य किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Ryal) ने वांछित सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों का सितंबर 2026 का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

Nainital Latest News 21 Sept 2026, Nainital-Villages-Man-Wild Conflict, Nainital Mall Road-Rusy By Pass, Land in Satbunga Vested in Government, Probe Ordered into Lake Bridge Toll, 4-4 Arm Licenses Cancell-Criminals , Nainital-Fire Safety Audit of Schools Nainital Orders News 16 June 2026, School Holiday-in Bhimtal-Betalghat, Nainital Latest News 19 May 2026, Scam in Banbhulpura Rehabilitation Chief Minister Dhami Visit to Nainital (Nainital-Uttarakhand Ration-Gas Update Nainital-Strike-LPG Black Marketing DM Action AgainstRegistrar Kanungos Action Against Hotel-Agriculture Land (Case Against Employee of Cooperative Society) (Traffic Restrictions on Bhimtal-Ranibag Road)जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची एवं प्रमाण पत्र के आधार पर ही संबंधित विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों के सितंबर माह के वेतन का आहरण सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से पूर्व में सभी संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में तैयार कर एक्सेल पत्रक के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रारूप में सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।


गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 90 अपराधियों को किया गया जिला बदर, 165 मामलों का निस्तारण

नैनीताल (Nainital) जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की ओर से गुंडा नियंत्रण अधिनियम (Goonda Control Act) के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में 1 जनवरी से 15 सितंबर 2026 तक जिला मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारियों के न्यायालयों में दर्ज मामलों में कार्रवाई की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 399 वादों में से 165 का निस्तारण किया गया तथा 90 अराजक तत्वों को जिला बदर (Externment) किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल के न्यायालय में कुल 162 वाद दर्ज हुए, जिनमें 98 का निस्तारण किया गया तथा 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में 130 वादों में से 44 का निस्तारण हुआ और 86 वाद अवशेष रहे। वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में 107 वाद दर्ज हुए, जिनमें 23 का निस्तारण किया गया और 84 वाद अवशेष रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के पार्षद राजेंद्र जीना को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, निर्वाचन रद्द करने का आदेश रुका; जानें क्या है पूरा मामला

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आवश्यक है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


ग्रामीण उद्यमियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का आह्वान

नैनीताल (Nainital) जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय उद्यमियों को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP) के अंतर्गत ‘स्वरोजगार एवं विपणन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, स्थानीय उद्यमियों और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में ग्रामीण उद्यमियों से स्थानीय बाजार तक सीमित न रहकर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

डिजिटल माध्यमों से बढ़ाए जा सकते हैं बाजार

कार्यशाला में बताया गया कि डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन माध्यमों के विस्तार के कारण बाजार अब किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है। ग्रामीण उद्यमी अपने उत्पाद देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए उत्पाद की गुणवत्ता के साथ ब्रांडिंग (Branding), आकर्षक एवं सुरक्षित पैकेजिंग (Packaging), डिजिटल विपणन (Digital Marketing), ऑनलाइन बिक्री और ग्राहक सेवा पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।

प्रतिभागियों को सामाजिक माध्यमों (Social Media), ई-वाणिज्य वेबसाइट (E-Commerce Website), डिजिटल सूची और ऑनलाइन भुगतान सहित विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी गई। उत्तराखंड के स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित कर बड़े बाजार तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यशाला में उत्पाद की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता, लागत निर्धारण, पैकेजिंग और बाजार से जुड़ाव के साथ स्वरोजगार, उद्यम स्थापना, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और क्षमता विकास से संबंधित सरकारी सहयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने के सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला से प्राप्त जानकारी को अपने उद्यमों में लागू करने तथा उत्पादों को स्थानीय बाजार से आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया।


तेरहवीं अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता चार अक्टूबर से

नैनीताल (Nainital) में पर्वतीय सांस्कृतिक समिति (Parvatiya Sanskritik Samiti) के तत्वावधान में तेरहवीं अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता (Inter-School Chess Competition) चार अक्टूबर से गोवर्धन हॉल, मल्लीताल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में नौ, 11, 13, 15 और 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक वर्ग में आठवें स्थान तक तथा सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 60 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

समिति के अध्यक्ष ईश्वर दत्त तिवाड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 500 रुपये प्रति खिलाड़ी रखा गया है। प्रतिभागियों को प्रातः जलपान और मध्याह्न भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में ईश्वर दत्त तिवाड़ी, विश्वकेतु वैद्य, दिव्यांशु तिवाड़ी, शेर सिंह बिष्ट, मुकेश बच्चन और तोषित तिवाड़ी प्रयास कर रहे हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, जल संस्थान-पेयजल निगम के छह अधिकारी निलंबित

पर्वतीय सांस्कृतिक समिति वर्ष 1992 से नैनीताल में शतरंज प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। संस्था के 34 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष प्रतियोगिता को विशेष और भव्य रूप दिया जा रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 21 Sept 2026) :

Nainital Latest News 21 Sept 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Nainital Election 2027, Election Staff Uttarakhand, District Election Office Nainital, Nainital DM Lalit Mohan Ryal, Government Employees Election Duty, Salary Withheld Nainital, Goonda Control Act Uttarakhand, Nainital Crime News, Externment Action Nainital, Law And Order Nainital, Rural Entrepreneurship Uttarakhand, REAP Uttarakhand, Rural Self Employment, Women Self Help Groups Uttarakhand, Rural Marketing Workshop, Uttarakhand Local Products, Nainital Chess Competition, Inter School Chess Competition Nainital, Nainital Cultural News, Mountain Cultural Committee Nainital, #NainitalNews #UttarakhandNews #Election2027 #ElectionDuty #NainitalDM #DistrictElectionOffice #GovernmentEmployees #GoondaControlAct #NainitalCrime #LawAndOrder #Externment #RuralEntrepreneurship #REAP #SelfHelpGroups #RuralBusiness #DigitalMarketing #LocalProducts #NainitalChess #ChessCompetition #Nainital #Uttarakhand #CulturalNews

Leave a Reply