WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

नंदा देवी महोत्सव में महाभंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; मुख्यमंत्री धामी भी कल करेंगे मां नंदा-सुनंदा के दर्शन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 21 सितंबर 2026 (Nainda Devi Mahotsav 2026 Mahabhandara)। नैनीताल (Nainital) में चल रहे 124वें नंदा देवी महोत्सव (Nanda Devi Mahotsav) के अंतर्गत सोमवार को डीएसए मैदान (DSA Ground) में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरी, कद्दू की सब्जी और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। उधर श्री नयना देवी मंदिर (Naina Devi Temple) में मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) भी महोत्सव में पहुंचकर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन करेंगे। महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम भी जारी रहे।

महाभंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

डीएसए मैदान में आयोजित महाभंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, कद्दू मिश्रित सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। श्री राम सेवक सभा (Shri Ram Sevak Sabha) के बाल कलाकारों ने दीपक साह के निर्देशन में प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 548058786महोत्सव स्थल श्री नयना देवी मंदिर में भी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंगलवार को मंदिर में दोपहर दो बजे से सुंदरकांड (Sundarkand) और भजन कार्यक्रम होंगे। इसके बाद शाम को पंच आरती (Panch Aarti) आयोजित की जाएगी।

पंच आरती में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा सहित अन्य लोग हुए शामिल

महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को आयोजित पंच आरती में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा (Justice Alok Mehra) सपत्नीक, विधायक सरिता आर्य (Sarita Arya) और पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी (Dr. Manjunath T.C.) शामिल हुए। पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने पंच आरती संपन्न कराई।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1501546572पंच आरती को पंच तत्वों के प्रतीक स्वरूप की जाने वाली आरती माना जाता है। इसमें पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को शामिल किया जाता है। प्रकृति के पांच मूल तत्वों और मानव शरीर में पांच प्राणों की अवधारणा से भी इसका संबंध माना जाता है। आरती में दीपक, जल से भरा शंख, वस्त्र, आम और पीपल के पत्तों का प्रयोग तथा साष्टांग प्रणाम की परंपरा शामिल है।

मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे मां नंदा-सुनंदा के दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 सितंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Ryal) के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे जीटीसी हेलीपैड (GTC Helipad), देहरादून से प्रस्थान करेंगे और शाम 3.30 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड (St. Joseph’s College Helipad), नैनीताल पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 3.50 बजे श्री नयना देवी मंदिर पहुंचकर नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे और मां नंदा-सुनंदा के दर्शन करेंगे। शाम पांच बजे वह सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुति

महोत्सव के सीधे प्रसारण (Live Broadcast) के दौरान अध्यात्म, मां के भजनों और कैंसर सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जीआईसी सूपी (GIC Soopi) के विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में आरक्षित श्रेणी के सभी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी ने दिए कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश

नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal), पुलिस कप्तान डॉ. मंजुनाथ टीसी और सेवा समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नगरपालिका के सभासदों ने नैनीताल की समस्याओं पर भी अपने विचार रखे।

सीधे प्रसारण में प्रो. नीता बोरा, अक्षोभ सिंह, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, निधि, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शांति मेहरा, कूर्मांचल बैंक के विनय साह, छायाकार प्रखर साह, आशा शर्मा, नवीन तिवारी, सभासद भागवत रावत, गजाला कमाल, सुरेंद्र कुमार, राकेश पवार, मीनू बुधलाकोटी, दीपिका बिनवाल, डॉ. भुवन आर्य तथा मंगोली से गणेश मेहरा के परिवार के सदस्य सहित अन्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी, डॉ. कपिल जोशी, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे और मीनाक्षी कीर्ति ने किया। महोत्सव के संचालन में मनोज साह, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल साह, गिरीश जोशी, राजेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, भुवन बिष्ट, अधिवक्ता मनोज साह, भीम सिंह कार्की, मोहित साह, हरीश राणा, दीपक साह और रोहित कुंवर सहित अन्य लोग जुटे रहे।

श्री राम सेवक सभा के प्रांगण में आरोही समिति नैनीताल के कलाकारों ने रीना आर्या के नेतृत्व में ‘वंदना-हे नंदा हे गौरा’, ‘शौयांणी’, ‘नंदा देवी म्याला’, ‘रुमाली का गांठा’ और ‘लाली हो’ सहित गीत एवं भजन प्रस्तुत किए।

झंकार कल्चर सोसायटी बागेश्वर (Jhankar Culture Society Bageshwar) के कलाकारों ने वंदना, कुमाउनी लोक नृत्य, युगल नृत्य, छपेली, लोकगीत, गढ़वाली नृत्य तथा झोड़ा-चांचरी प्रस्तुत किए। वहीं नई दिशाएं समिति के कलाकारों ने किशन लाल के नेतृत्व में ‘ओर नंदा देवी’, ‘मासी को फूला’, ‘ढोल दमाऊ नगाड़ा निशान बाजी रै’, ‘ओटुवा बैलड़ा’ और ‘रंगीली भाना’ की प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

महोत्सव में सुरक्षा और जागरूकता अभियान जारी

नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस (Nainital Police) की ओर से मेला क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त (Foot Patrolling) और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

a87ff679a2f3e71d9181a67b7542122c 331672730वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात है। एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र रावत पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, जल संस्थान-पेयजल निगम के छह अधिकारी निलंबित

पुलिस की ओर से उद्घोषणा और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से श्रद्धालुओं को पर्स, मोबाइल और आभूषण जैसे कीमती सामान की सुरक्षा के साथ बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

जूट के थैले अपनाने का संदेश

नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद नैनीताल (Nainital Municipality) ने पर्यावरण संरक्षण और एकल उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) के प्रति जागरूकता के लिए ‘जूट के थैले के साथ सेल्फी’ अभियान शुरू किया है।

Nainda Devi Mahotsav 2026 Mahabhandaraअभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने हस्तनिर्मित जूट और कपड़े के आकर्षक थैलों की प्रदर्शनी लगाई। इसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं के हस्तशिल्प और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के साथ लोगों को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को जूट एवं कपड़े के थैलों के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर पालिका ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और जूट तथा कपड़े के थैले अपनाने की अपील की। साथ ही नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नैनीताल की झील, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainda Devi Mahotsav 2026 Mahabhandara) :

Nainda Devi Mahotsav 2026 Mahabhandara, Nainital Nanda Devi Mahotsav, Nanda Devi Festival 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Nanda Sunanda Darshan, Pushkar Singh Dhami Nainital, Nanda Devi Mahotsav Bhandara, Naina Devi Temple Nainital, Nanda Devi Cultural Programme, Nainital Police Security, Nanda Devi Panch Aarti, Nainital Environmental Campaign, Jute Bag Campaign Nainital, DSA Ground Nainital, Shri Ram Sevak Sabha, Uttarakhand Chief Minister Nainital Visit, Nanda Devi Festival Live Programme, Nainital Religious Festival, Kumaoni Cultural Programme, Nainital Latest News,  #NandaDeviMahotsav #NainitalNews #NandaSunanda #NainaDeviTemple #UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #Nainital #NandaDeviFestival #Mahabhandara #PanchAarti #NainitalPolice #ShriRamSevakSabha #KumaoniCulture #UttarakhandCulture #JuteBagCampaign #PlasticFreeNainital #EnvironmentalProtection #NainitalFestival #NandaDevi2026 #LatestNews

Leave a Reply