अल्मोड़ा : हवालबाग के उड़यूड़ा गांव में मकान में मलबा घुसने से मां और 18-19 वर्षीय दो बच्चों की मृत्यु, तीन किलोमीटर पैदल पहुंची एसडीआरएफ टीम

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 1 सितंबर 2026 (Almora-Mother-2 Children Died-Debris)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) जनपद के हवालबाग क्षेत्र स्थित उड़यूड़ा गांव में मंगलवार तड़के भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से आया मलबा एक मकान में घुस गया, जिससे एक ही परिवार की मां और उसके दो बच्चों की मलबे में दबने से मृत्यु हो गयी। मृतकों में 42 वर्षीय प्रेमा देवी, उनकी 19 वर्षीय पुत्री कल्पना आर्या और 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शामिल हैं। मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे गुलाब राम सुरक्षित बाहर निकल आये। मार्ग पर मलबा आने से सड़क अवरुद्ध होने के कारण एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को आवश्यक उपकरणों के साथ लगभग तीन किलोमीटर पैदल घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा।

Almora-Mother-2 Children Died-Debris Almora heavy rain Havoc three people trapped debris house rescue operation underwayप्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद में सोमवार रात से जारी तेज बारिश के बीच मंगलवार सुबह लगभग चार बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सोमेश्वर थाना क्षेत्र के उड़यूड़ा गांव में एक मकान में मलबा घुस गया और लोग उसके अंदर दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा और अन्य राहत एवं बचाव दलों को घटनास्थल के लिए निकले।

मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसा पहाड़ी से आया मलबा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार मकान के पिछले हिस्से से भारी मात्रा में आया मलबा दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। मकान के एक हिस्से में परिवार के बुजुर्ग मौजूद थे और वे सुरक्षित रहे, जबकि समीप के कमरे में सो रहे तीन लोग मलबे की चपेट में आ गये।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में नैनीताल में भी सौंपी गयी तहरीर, बारिश के बाद नैनीताल में नौ ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध

अल्मोड़ा के हवालबाग के उड़यूड़ा गांव में भारी बारिश के चलते घर में मलबा घुस गया। - Dainik Bhaskarमृतकों की पहचान प्रेमा देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या उम्र 19 वर्ष पुत्री राजेंद्र राम और मनीष कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम के रूप में हुई है। गुलाब राम मकान के बाहर स्थित कमरे में सो रहे थे और मकान को क्षति पहुंचने के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

घटनास्थल तक पहुंचने में राहत एवं बचाव दलों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ के अनुसार घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर पहले मार्ग पर भारी मलबा आने से सड़क अवरुद्ध थी। इसके बाद टीम आवश्यक उपकरण लेकर पैदल गांव तक पहुंची और स्थानीय लोगों, अग्निशमन सेवा तथा जिला पुलिस के साथ समन्वय कर मलबे में खोज एवं बचाव अभियान चलाया।

तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला, नहीं बच सकी जान

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान टीमों ने मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अभियान पूरा होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति का निरीक्षण किया।

क्षेत्राधिकारी रानीखेत, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। दो एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गयी थीं। प्रशासन के अनुसार मार्ग में मलबा आने के बावजूद राहत दल समय पर गांव तक पहुंचे। मौके पर तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। प्रशासन ने सड़क को खोलने और शेष मलबे को हटाने की कार्रवाई भी शुरू की। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण के बाद ऋषिकेश के होटल में तोड़फोड़, आरोपित की तलाश के साथ होटल मालिक और प्रबंधक की भूमिका की जांच तेज

लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

अल्मोड़ा जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। उड़यूड़ा गांव की यह घटना एक बार फिर वर्षाकाल में पहाड़ी गांवों में रहने वाले लोगों के सामने मौजूद जोखिम को सामने लाती है।

राज्य में बारिश के कारण कई अन्य स्थानों पर भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने देहरादून और टिहरी जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार जनपदों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सभी जगह रात्रि से ही लगातार वर्षा हो रहीं है। 

बारिश के दौरान कई स्थानों पर तेज वर्षा, गरज और आकाशीय बिजली की संभावना भी जताई गयी है। प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के शुद्धिकरण यज्ञ विवाद में राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, कॉंग्रेस भी आज प्रदेश भर के थानों में देगी शिकायत
Tags (Almora-Mother-2 Children Died-Debris) :

Almora-Mother-2 Children Died-Debris, Almora News, Uttarakhand News, Havalbagh News, Udyura Village News, Someshwar News, Uttarakhand Rain News, Uttarakhand Disaster News, SDRF Rescue Operation, Almora Rain Disaster, Landslide News Uttarakhand, House Damage Rain, Heavy Rain Uttarakhand, #AlmoraNews #UttarakhandNews #HeavyRain #UttarakhandDisaster #SDRF #Someshwar #RainNews

Leave a Reply