नवीन समाचार, नैनीताल, 19 जून 2023। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (Haldwani-Nainital National Highway) पर बड़ी दुर्घटना का समाचार है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर आमपड़ाव मटियाल बैंड से आगे नाले में पर्यटकों की एक कार संख्या यूपी14सीएल-5981 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
बताया जा रहा है कि कार गाजियाबाद के सैलानियों की है। दुर्घटना में कार के हिस्से उखड़कर दूर गिरे हुए देखे जा रहे हैं, इससे दुर्घटना की भयावहता समझी जा सकती है।
ज्योलीकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार को मो. परवेज निवासी झनकट खटीमा चला रहे थे, जबकि कार में उनकी पत्नी व दो बेटियां तथा उनकी पीलीभीत यूपी निवासी बुआ व उनके दो बच्चे यानी कुल 7 लोग सवार थे। एक बेटी की हालत गंभीर थी। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..
English Version
Big Breaking: News of major accident on Haldwani-Nainital National Highway
Naveen Samachar, Nainital, 19 June 2023. There is news of a major accident on the Haldwani-Nainital National Highway. According to the information received from the sources, a car of tourists has crashed in the drain ahead of Ampadav Matial band, about 20 km from the headquarters. There is news of the death of some people in the car and injuries to others in the accident. Right now the local police are on the spot and are engaged in search and rescue operations. Detailed news is awaited.
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
