नवीन समाचार, ऋषिकेश, 23 मई 2026 (Lift Plummets-5 Tourists Injured)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के ऋषिकेश (RISHIKESH) में गुरुवार देर रात एक होटल में बड़ा हादसा हो गया। वीरभद्र रोड स्थित एक होटल की लिफ्ट पांचवीं मंजिल से अचानक टूटकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई, जिससे उसमें सवार फरीदाबाद के पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पर्यटकों ने होटल प्रबंधन पर लिफ्ट के रखरखाव में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पांचवीं मंजिल से सीधे नीचे गिरी लिफ्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से 22 सदस्यीय पत्रकारों का दल घूमने के लिए ऋषिकेश आया हुआ था। सभी पर्यटक वीरभद्र रोड स्थित होटल में ठहरे हुए थे। गुरुवार रात दल के सदस्य होटल की पांचवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे।
भोजन के बाद जब कुछ पर्यटक लिफ्ट से नीचे ग्राउंड फ्लोर की ओर आ रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट तेजी से नीचे आकर गिर गई। हादसे के समय लिफ्ट में पांच लोग सवार थे।
हादसे में पांच पर्यटक घायल
घायलों की पहचान वरुण कुमार, मनोज सूर्यवंशी, रूपेश कुमार, चेतन सिंह और जयप्रकाश के रूप में हुई है। हादसे में एक पर्यटक के दोनों पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है, जबकि अन्य को हाथ और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट गिरने की तेज आवाज सुनते ही होटल में हड़कंप मच गया और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घायल पर्यटक दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगाते रहे।
होटल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
घायल पर्यटकों ने होटल संचालक और प्रबंधन पर लिफ्ट के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पर्यटकों का कहना है कि यदि लिफ्ट की नियमित तकनीकी जांच और रखरखाव किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
घायल वरुण कुमार और मनोज सूर्यवंशी ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था और होटल कर्मचारियों की ओर से घटना के बाद संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद एम्स चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने होटल परिसर का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। लिफ्ट की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।
पर्यटन नगरी में होटल सुरक्षा पर उठे सवाल
ऋषिकेश जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में हुए इस हादसे ने होटल सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक होटलों में ठहरते हैं, ऐसे में लिफ्ट, अग्निशमन और अन्य सुरक्षा उपकरणों का नियमित निरीक्षण बेहद आवश्यक है।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से होटल सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Lift Plummets-5 Tourists Injured) :
Lift Plummets-5 Tourists Injured, Uttarakhand News, Rishikesh News, Lift Accident Rishikesh, Hotel Lift Fell Down, AIIMS Rishikesh News, Tourist Accident Uttarakhand, Hotel Safety Issue, Rishikesh Hotel Accident, Faridabad Tourists Injured, Lift Collapse News, Tourism Safety Uttarakhand, Hotel Negligence Case, Emergency Rescue News, Uttarakhand Accident News, Infrastructure Safety India, #RishikeshNews #UttarakhandNews #LiftAccident #HotelAccident #TouristSafety #AIIMSRishikesh #AccidentNews #HotelNegligence #InfrastructureSafety #TravelNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।