Masoom ki maut : अस्पताल में भिड़े पति-पत्नी, झगड़े में गई 1.5 साल के मासूम की जान

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 31 जुलाई 2023। (Masoom ki maut) दून अस्पताल के पीकू वार्ड में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई में एक डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर जांच की।

Unfortunate, Woman suicide Dehradun, Hotel men, Maut, Disaster, Masoom ki maut, पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल के बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने के चलते बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया था। इस दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इसी झड़प में बच्चे की ट्यूब निकल गई।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रकाश जोशी, डॉ. उनवान काजी और स्टाफ ने बच्चे को इंट्यूबेट कर करीब एक घंटे तक बचाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं का कहना है कि इस मामले में पुलिस को अस्पताल प्रशासन की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : खेल-खेल में कुत्ते का पट्टा बन गया 12 साल के बच्चे के लिए मौत का फंदा (Masoom ki maut)

नवीन समाचार, देहरादून, 3 जून 2023।  (Masoom ki maut) बच्चों के खेलते हुए एक 12 साल के मासूम की खेल-खेल में मौत का दुःखद समाचार है। बच्चा कुत्ते के गले के पट्टे से खेल रहा था। इस दौरान दुर्घटनावश कुत्ते का पट्टा उसके लिए मौत का फंदा बन गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेलनगर के मेहूंवाला में ऑटो चालक कुलदीप सिंह अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। जब घर पर कोई नहीं था, उनका 12 साल का बड़ा बेटा कार्तिक और 10 साल की बेटीे कुत्ते के फंदे के साथ खेल रहे थे।

बताया गया है कि बच्चे ने कुत्ते का पट्टा अपने गले में डाल रखा था। इस बीच उसने इसका एक सिरा दरवाजे के ऊपर से फेंका तो वह दरवाजे के कुंडे में अटक गया। दूसरा कुत्ते के गले वाला छोर उसने अपने गले में था। आशंका जताई जा रही है कि इस बीच बच्चे का पैर फिसला होगा और कुत्ते का यह पट्टा बच्चे के गले का फंदा बन गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्दवानी में दुर्घटना में जान गँवाने वाले सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे को अधिकारी बेटियों ने दी मुखाग्नि

कार्तिक के गले में फंदा कसा तो वह तड़पने लगा। कार्तिक की बहन ने इस फंदे को पहले तो गले से खोलना चाहा और फिर दरवाजे के पीछे कुंडे से खोलने का प्रयास किया। मगर, दोनों जगह वह असफल रही। इस पर वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली तो पड़ोसी वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्तिक के गले से यह फंदा निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर आईएसबीटी चौकी से पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। पटेलनगर के थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने आशंका जताई है कि बच्चे का पैर फिसलने से यह फंदा लगा होगा। हालांकि पुलिस अन्य कोणों से भी बच्चे की मौत की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर बच्ची ही थी। वह बात करने की हालत में नहीं है। बच्चे की मां भी बेसुध हालत में है।

(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चालक ने वाहन रोकने की कोशिश में गंवाई जान, अल्मोड़ा-ताकुला मार्ग पर दर्दनाक दुर्घटना

Leave a Reply