नैनीताल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल
नवीन समाचार, नैनीताल, 11 अगस्त 2026 (Nainital Accident News 11 August 2026)। नैनीताल। नैनीताल के ताकुला पुरानी चुंगी के पास मंगलवार को हल्द्वानी से नैनीताल आ रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान (Search and Rescue Operation) चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और मुख्यालय स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार कार संख्या यूके07एएम-7810 में पिथौरागढ़ निवासी नवीन चंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवी दत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) सवार थे। चालक के अनुसार ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देख पुलिस को सूचना दी। तल्लीताल थाने के अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब 100 मीटर गहरी खाई से सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत का भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नैनीताल नगर मंडल की ओर से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का पुनः दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने गोपाल रावत के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं पार्टी के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व को क्षेत्र और संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने गोपाल रावत का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को लगातार समय एवं मार्गदर्शन दिया है। विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने को कहा। वहीं श्री रावत ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है और सभी को आपसी समन्वय के साथ जनसेवा एवं संगठन को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, आशीष बजाज, मंडल महामंत्री हरीश राणा, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक (Social Media Coordinator) भारत मेहरा, अरविंद पड़ियार, हेम आर्य, मनोज जोशी, मोहित साह, ज्योति ढौंडियाल, कमल जोशी, विक्रम राठौर, अमिता साह, मयंक पंत, हेमंत बेदी, रोहित बहादुर, संजोग, शैलेन्द्र बर्गली, जीवंती भट्ट, आनंद बिष्ट,
मनोज पवार, पान सिंह खनी, प्रेम सागर, मीनू बुड़लाकोटी, भगवत रावत, मनोज जगाती, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, विकास जोशी, गौरव हार्पर, नीतू जोशी, प्रियांशु कुमार, रेखा जोशी, युवराज करायत, करन साह, पायल, संतोष कुमार, रोहित भाटिया, केके शर्मा, राहुल जोशी, विक्रम रावत, विक्रम साह, हरीश बुड़लाकोटी, भव्यांश गोस्वामी, भूपेंद्र बिष्ट, तारा राणा, दया बिष्ट, कलावती असवाल, विश्वकेतु वैद्य, लाल बिष्ट, कृष्ण शर्मा एवं शैलेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्यस्थता से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का विशेष अभियान
सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (Mediation and Conciliation Project Committee) तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority) के सहयोग से वर्ष 2026 में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ नामक राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में जिले में भी 90 दिवसीय अभियान के तहत समझौते की संभावना वाले लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र निस्तारित करने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव सिविल जज पारुल थपलियाल ने बताया कि यह अभियान ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 1.0’ और 2.0 के बाद तीसरा चरण है। पहला अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चला था, जिसका उद्देश्य तालुका न्यायालयों से जिला एवं उच्च न्यायालयों तक समझौते योग्य लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें मध्यस्थता के लिए भेजना था।
अभियान के तहत वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के विवाद, भरण-पोषण, घरेलू विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावे, चेक अनादरण, वाणिज्यिक एवं सेवा संबंधी विवाद, वेतन-पेंशन, उपभोक्ता विवाद, बैंक ऋण एवं ऋण वसूली, भूमि, भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा, किरायेदारी एवं बेदखली, संपत्ति एवं बंटवारे के विवाद तथा कानूनन समझौता योग्य आपराधिक मामलों को मध्यस्थता के लिए उपयुक्त माना जाता है।
प्रक्रिया में लंबित मामले की पहचान, पक्षकारों को जानकारी, मध्यस्थता के लिए भेजना, बैठक तथा समझौता होने अथवा नहीं होने के बाद न्यायालय में आगे की कार्यवाही शामिल है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पक्षकारों को विधिक जानकारी देने, उपयुक्त मामलों की पहचान में सहयोग, मध्यस्थता केंद्र की जानकारी, जरूरतमंदों को विधिक सहायता और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि समझौते योग्य लंबित मामलों के निस्तारण के लिए मध्यस्थता का लाभ उठाएं और समय एवं खर्च की बचत करें।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Accident News 11 August 2026) :
Nainital Accident News 11 August 2026, Nainital road accident, Takula old Chungi accident, Nainital car accident, Haldwani Nainital road accident, car fell into deep gorge Nainital, Nainital accident news, four injured in Nainital accident, Nainital police rescue operation, Gopal Rawat BJP, Gopal Rawat state executive committee, BJP Nainital, BJP Uttarakhand, Gopal Rawat felicitation, Nainital legal services, Mediation campaign Nainital, car fell into 100 meter deep gorge near Takula Nainital, four people injured after car falls into gorge in Nainital,
Gopal Rawat welcomed after becoming BJP state executive committee member, special mediation campaign for pending cases in Nainital, Nation for Mediation 3.0 campaign in Nainital, District Legal Services Authority Nainital mediation campaign 2026, Uttarakhand news, Nainital latest news, Navin Samachar, #Nainital #NainitalNews #UttarakhandNews #RoadAccident #NainitalAccident #Takula #GopalRawat #BJP #BJPUttarakhand #NainitalBJP #Mediation #LegalServices #DLSANainital #UttarakhandNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
