WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

कुलपति ने दी अपने कार्यकाल में हुई प्रगति की जानकारी, विवि कर्मियों की मांगों पर मुख्यमंत्री से वार्ता और पौधरोपण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

तीन वर्षों में कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां: कुलपति

नवीन समाचार, नैनीताल, 11 अगस्त 2026 (Kumaun University News 11 August 2026)। नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत ने मंगलवार को विभिन्न संकायाध्यक्षों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद में वर्ष 2023 से 2026 के बीच अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में शैक्षणिक सत्रों एवं परीक्षा व्यवस्था को नियमित करने, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इनमें से कई कार्य ऐसे हैं, जो विश्वविद्यालय बनने के बाद पहली बार हुए हैं।

Kumaun University News 11 August 2026प्रो. रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय को मेरू परियोजना (MERU Project) के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का अनुदान तथा एएनआरएफ-पेयर (ANRF-PAIR) के अंतर्गत भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के साथ 100 करोड़ रुपये की परियोजना मिली है। मेरू के अंतर्गत देश के 26 राज्य विश्वविद्यालयों के साथ कुविवि का चयन हुआ है। इसके तहत विश्वविद्यालय को पटवाडांगर में 26.5 एकड़ भूमि भी प्राप्त हुई है, जहां भविष्य में मेरू परिसर विकसित करने की योजना है। वहीं एएनआरएफ-पेयर परियोजना से विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को देश के अग्रणी वैज्ञानिक संस्थानों के साथ कार्य करने के अवसर मिलेंगे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट, गोदाम में आग, 38 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम और दो दिवसीय नाट्य समारोह

उन्होंने कहा कि परीक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को नियमित करने के साथ मई-जून 2025 के परिणाम तीन सप्ताह के भीतर घोषित किए गए तथा परीक्षा संबंधी सूचना के अधिकार के मामलों में 67 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में 12 शैक्षणिक भवन एवं प्रमुख सुविधाओं का विकास किया गया, जिनमें फार्मेसी अकादमिक भवन एवं प्रयोगशाला, डीएसबी परिसर की सूचना प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, आईटीईपी विभाग, हर्मिटेज का सम्मेलन कक्ष, सोनगांव में विधि संकाय, होटल प्रबंधन सुविधाएं तथा केंद्रीय पुस्तकालय में श्री कालू महर स्मृति वाचनालय प्रमुख हैं।

अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए आंतरिक शोध निधि तथा पेटेंट दाखिल करने हेतु वित्तीय सहायता शुरू की गई। विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज, विद्या सेतु, पुस्तकालय चैंपियन पुरस्कार, पीएचडी फैलोशिप तथा प्रयोगशाला एवं कार्यालय प्रशिक्षण जैसी पहल शुरू की गई हैं। अनाथ विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा और एसएसबी प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

विश्वविद्यालय ने 26 संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन किए हैं तथा जाइस्ट, जापान और केस्ट, दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग से विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं आदान-प्रदान के अवसर विकसित किए हैं। जाइस्ट के सहयोग से दो विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर मिला है। गोपनीय परीक्षा मुद्रण में खुली निविदा व्यवस्था लागू करने से पांच करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है, जबकि 38 करियर उन्नयन योजना मामलों का निस्तारण तथा सात नई नियुक्तियां की गईं।

पर्यावरण संरक्षण के तहत परिसर में 788 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं। साथ ही 42 आवासीय इकाइयों का नवीनीकरण तथा छात्रावासों में सुविधाओं का विस्तार किया गया। कुलपति ने कहा कि ये उपलब्धियां विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने आगामी प्राथमिकताओं में पटवाडांगर में मेरू परिसर का विकास, बहुविषयक शिक्षा एवं अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नई नियुक्तियां और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को बताया।

राजकीय विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से महासंघ ने की वार्ता

उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में महत्वपूर्ण वार्ता की।

महासंघ ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दीर्घावधि से रिक्त पदों को जल्द भरने, पंतनगर विश्वविद्यालय के लंबित प्रयोगशाला सहायकों के प्रस्ताव एवं संस्कृत विश्वविद्यालय के मिनिस्टीरियल संवर्ग पदों के पुनर्गठन प्रस्ताव सहित विभिन्न लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महासंघ द्वारा रखी गई सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए वार्ता के दौरान उपस्थित अपर मुख्य सचिव, सचिव वित्त और सचिव कार्मिक को आवश्यक कार्रवाई एवं मांगों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला व महामंत्री प्रशांत मेहता ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर महासंघ लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत है। महासंघ के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत ने मुख्यमंत्री एवं शासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हुई यह वार्ता महत्वपूर्ण रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, सांसद प्रतिनिधि का भव्य स्वागत और ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला, महामंत्री प्रशांत मेहता एवं मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत उपस्थित रहे। महासंघ ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण तक संगठन पूरी गंभीरता और एकजुटता के साथ प्रयास जारी रखेगा।

मिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन अभियान (Mission Green Campaign) के तहत मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसबी के पूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भुवन आर्य ने पद्म तथा देवदार के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है।

c81e728d9d4c2f636f067f89cc14862c 341678486विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधारोपण सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि देवदार का पौधा शुभ होने के साथ दृढ़ निश्चय का भी प्रतीक है। इस अवसर पर प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. नवीन पांडे, शिवराज कपकोटी, मोहित, लीला, शीतल कोरंगा, भावना पांडे सहित बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण किया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड उच्च न्यायालय से संबंधित आज के प्रमुख नवीन समाचार
Tags (Kumaun University News 11 August 2026) :

Kumaun University News 11 August 2026, Kumaun University, Kumaun University Vice Chancellor, Professor Diwan Rawat, Kumaun University achievements, Kumaun University development, Kumaun University research, Kumaun University infrastructure, MERU Project Kumaun University, ANRF PAIR project, Uttarakhand University employees, Uttarakhand University Employees Federation, CM Pushkar Singh Dhami, Mission Green Kumaun University, DSB Campus Nainital, Nainital education news, historic achievements of Kumaun University in three years, Kumaun University 100 crore MERU grant and research project,

Kumaun University infrastructure development and academic achievements 2023 to 2026, Uttarakhand university employees meet Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Mission Green plantation drive at Kumaun University DSB Campus, #KumaunUniversity #NainitalNews #UttarakhandNews #KumaunUniversityAchievements #DiwanRawat #MERU #ANRF #Research #HigherEducation #UttarakhandUniversities #PushkarSinghDhami #UniversityEmployees #MissionGreen #DSBCampus #NavinSamachar

Leave a Reply