नैनीताल: खाई में पेड़ से अटका मिला 56 वर्षीय व्यक्ति का शव

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अप्रैल 2024 (Nainital-Body of man found stuck in a tree Ditch)। नैनीताल जनपद के दूरस्थ ओखलकांडा विकासखंड में एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरने से मृत्यु हो गयी। मृतक का शव पहाड़ी पर एक पेड़ से अटका हुआ मिला।

शादी में गये थे, घर नहीं लौटे (Nainital-Body of man found stuck in a tree Ditch)

(Nainital-Body of man found stuck in a tree Ditch) खाई में पेड़ से अटका मिला 56 वर्षीय व्यक्ति का शव | Udaipur Kiran Hindiप्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर ग्राम सभा धैना निवासी 56 वर्षीय मोहन सिंह देव बीती रात्रि एक शादी समारोह में गये थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। धारी के उप जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि सुबह 10 बजे उनका शव बास्कोटी-पलड़ा के पास खड़ी चट्टान से गुजरने वाले रास्ते पर नीचे एक चीड़ के पेड़ की जड़ में अटका मिला।

इसके बाद शव को बरामद किया गया। माना जा रहा है कि मोहन सिंह की मृत्यु रात्रि में रास्ते से पैर फिसलने की वजह से हुई। कुकना के पूर्व ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह नौलिया ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। (Nainital-Body of man found stuck in a tree Ditch)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Nainital-Body of man found stuck in a tree Ditch)

Leave a Reply