नवीन समाचार, हरिद्वार, 29 जुलाई 2024 (Police Officer Shantanu hit by Bike-BadlyInjured)। बीती रात्रि हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत बौंग्ला बाईपास में पुलिस के एक युवा कर्मठ अधिकारी-ज्वालापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे शांतनु बुरी तरह से घायल हो गये हैं।
अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतनु रात्रि से ही पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था व जाम खुलवाते हुए कांवड़ियों को सुरक्षित उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर रहे थे। इस दौरान रात्रि लगभग 1.55 बजे रुड़की की ओर से तेजी से आने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने शांतनु को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए।
तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया
इस पर पुलिस टीम ने शांतनु पाराशर को तत्काल हरिद्वार के सिटी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार व चिकित्सक के परामर्श पर उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां वे उपचाराधीन हैं। इस दौरान जनपद के एसएसपी ने भी चिकित्सक से वार्ता की। चिकित्सक के अनुसार शांतनु का सिर में लगी चोट पर एमआरआई टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनकी सर्वाइकल यानी गर्दन की एल-1 व एल-2 की हड्डियों में भी दर्द बताया जा रहा है। इसका उपचार जारी है।
अभियोग पंजीकृत किया गया (Police Officer Shantanu hit by Bike-BadlyInjured)
थाना बहादराबाद में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। हरिद्वार पुलिस ने अपने कर्मठ एवं जुझारू युवा अधिकारी शांतनु पाराशर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उम्मीद करती है कि स्वास्थ्य लाभ होने पर जल्दी ही वह पुनः सबके बीच कार्य पर उपस्थित होंगे। (Police Officer Shantanu hit by Bike-BadlyInjured)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Police Officer Shantanu hit by Bike-BadlyInjured, Accident, Haridwar, Police Officer, Shantanu Parashar, Motorcycle, Injury, Police, Police Officer injured on duty, Hit by a bike and badly injured,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।