नवीन समाचार, देहरादून, 8 मार्च 2026 (YouTuber Anurag Doval Suicide Attempt)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) के प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), जो सोशल मीडिया पर यूके07 राइडर (UK07 Rider) नाम से जाने जाते हैं, एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meeruth) एक्सप्रेसवे क्षेत्र में हुई, जहां उनकी फॉर्च्यूनर (Fortuner) कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद उन्हें मेरठ स्थित सुभारती चिकित्सालय (Subharti Hospital Meerut) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना से पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम (Instagram) पर लाइव प्रसारण किया था, जिसमें उन्होंने अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों और मानसिक तनाव के बारे में भावुक होकर बातें की थीं। इसके बाद वाहन तेज गति से चलाते हुए दुर्घटना की सूचना सामने आयी।
इंस्टाग्राम लाइव पर कहा- ‘लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव’
शनिवार शाम करीब 7 बजे अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की। वीडियो में वह कार चलाते हुए रो रहे थे और खुद को थप्पड़ मार रहे थे। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा, “मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार दे देना… बहुत जरूरत थी प्यार की।” इसके बाद उन्होंने कार में अंग्रेजी गाना बजाया और चिल्लाते हुए कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।” और कार 144-150 किमी/घंटा तक दौड़ा दी और दुर्घटना हो गई।
तेज गति में वाहन डिवाइडर से टकराया
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार अनुराग डोभाल वाहन चलाते समय लाइव प्रसारण कर रहे थे। कुछ ही क्षण बाद वाहन डिवाइडर से टकरा गया, जिससे कार को गंभीर क्षति पहुँची। गाड़ी की गति इतनी थी कि देहरादून से दिल्ली जा रही कार डिवाइडर से टकराकर वापस देहरादून वाली लेन पर जा गिरी। इस दौरान अनुराग सड़क पर रोते हुए भी देखे गए। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें वाहन से बाहर निकालकर तत्काल मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया।
दोस्त अस्पताल से ले गये
सुभारती अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उनकी गर्दन, कूल्हे की हड्डी, हाथ और पैर आदि में चोटें थीं। कूल्हे की चोट अधिक गंभीर थी। लेकिन रात्रि 10 बजे जब उन्हें आईसीयू में रखने की तैयारी चल रही थी, तभी उनके कुछ दोस्त चिकित्सालय आकर ले गये। बताया गया है कि दोस्तों ने उन्हें उनके परिवार जनों से दूर दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया है।
4 दिन में 2 लाख सबस्क्राइबर बढ़े
बताया जा रहा है कि इधर चार दिनों से पहले आखिरी वीडियो बताने और अब दुर्घटना के साथ चर्चा में चल रहे अनुराग के 4 लाख फॉलोवर बढ़ गये हैं। वह गूगल पर शीर्ष 12 सर्च्स में शामिल रहे हैं। लोग यूपीएससी और धुरंधर-2 के ट्रेलर से अधिक गूगल पर उनके बारे में जानना चाह रहे हैं।
कुछ समय से मानसिक तनाव की बात कर रहे थे
उल्लेखनीय है कि दुर्घटना से कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल (YouTube Channel UK07 Rider) पर एक विस्तृत वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े विषयों, पारिवारिक मतभेद और आर्थिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए मानसिक तनाव की बात कही थी।
उन्होंने कहा था कि कुछ परिस्थितियां उनके नियंत्रण से बाहर होती जा रही हैं और वह भावनात्मक दबाव का अनुभव कर रहे हैं।
सोशल मीडिया और टीवी कार्यक्रमों से मिली पहचान
अनुराग डोभाल उत्तराखंड के लोकप्रिय मोटर-व्लॉगर (Moto Vlogger) माने जाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल यूके07 राइडर पर लाखों अनुयायी हैं, जहां वह मोटरसाइकिल यात्राओं, जीवनशैली और व्यक्तिगत अनुभवों से जुड़े वीडियो साझा करते रहे हैं।
वे टेलीविजन कार्यक्रम बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में प्रतिभाग करने के बाद भी व्यापक चर्चा में आये थे। कार्यक्रम के दौरान भी उनके कुछ बयानों और विवादों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।
निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहे
अनुराग डोभाल का विवाह बीते वर्ष 2025 में रितिका चौहान (Ritika Chauhan) से हुआ था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और बाद में उन्होंने अन्तर्जातीय विवाह किया।
कुछ समय बाद दोनों के संबंधों में मतभेद की खबरें भी सामने आयी थीं। बताया गया है कि रितिका गर्भवती होने के बावजूद उन्हें छोड़ कर चली गई थी। हाल ही में साझा किए गये वीडियो में उन्होंने अपने निजी जीवन और पारिवारिक विवादों के बारे में भी उल्लेख किया था।
प्रशंसकों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता
दुर्घटना और उससे पहले प्रसारित वीडियो के बाद उनके प्रशंसकों के बीच चिंता की स्थिति देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अनेक लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल मंचों पर सक्रिय युवाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा और सहयोग की व्यवस्था भी उतनी ही आवश्यक है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (YouTuber Anurag Doval Suicide Attempt) :
YouTuber Anurag Doval Suicide Attempt, Anurag Dobhal UK07 Rider Road Accident Meerut Expressway News, Dehradun YouTuber UK07 Rider Fortuner Crash Incident, Social Media Influencer Mental Health Discussion India, Bigg Boss 17 Contestant Anurag Dobhal Latest News, Meerut Expressway Car Accident Influencer Case India, Uttarakhand YouTuber Viral Video Controversy News, Digital Creator Personal Life Crisis And Public Reaction, Social Media Live Streaming Incident Road Safety Debate, Popular Moto Vlogger UK07 Rider Health Update News, Internet Influencer Culture And Mental Health Awareness India, #SocialMediaInfluencer #MentalHealthAwareness #RoadSafety #DigitalCulture #PublicSafety
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।