नवीन समाचार, हल्द्वानी, 18 फरवरी 2024 (Attachment Drive in house of rioter of Haldwani)। 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में आगजनी और क्षेत्र में उपद्रव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन नामजदों सहित 58 आरोपित उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फरार चल रहे 9 वांछित आरोपितों के पोस्टर जारी किए थे।
इसी कड़ी में वांछितों के कुर्की वारंट लेने के बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक व उसके बेटे सहित 8 आरोपितों के बाद रविवार को इसी क्रम में लगातार फरार चल रहे नामजद अभियुक्त एजाज कुरेशी उर्फ अयाज अख्तर पुत्र हाफिज अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल की संपत्ति की कुर्की की गई। देखें वीडियो :
जहां हुई हिंसा, वहीं रखा जा रहा कुर्क सामान (Attachment Drive in house of rioter of Haldwani)
कुर्की की कार्रवाई नियमानुसार इस तरह से की जा रही है कि इसे देखकर कोई आगे से सपने में भी अपराध करना शायद नहीं चाहेगा। घर के सारे सामान के साथ घर के दरवाजे तक उखाड़ कर जब्त किये जा रहे हैं। खास बात यह भी है कि सामान को उसी कथित मलिक के बगीचे में रखा जा रहा है, जहां बीती 8 फरवरी को दंगाइयों ने पुलिस, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पत्थर व पेट्रोल बम चलाये थे तथा आगजनी की थी। (Attachment Drive in house of rioter of Haldwani)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Attachment Drive in house of rioter of Haldwani)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













