WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

लोक सभा चुनाव की आहट के बीच सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर इस सप्ताह रहेगा भाजपाइयों व सरकार का फोकस

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता और लाभार्थियों को पत्रक भेंटकर उनके घर पर स्टीकर चिपकायेंगे एवं उनके मोबाइल से मिस कॉल कराकर उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया, नमो एप व सरल ऐप पर अपलोड करेंगे

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 फरवरी 2024 (BJPs Focus on Beneficiaries of Government Schemes)। भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल द्वारा रविवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट ने बताया कि इस लाभार्थी संपर्क अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना है।

BJP Chunav, Nainitals Ghoda Library, Tibetan New Year, BJPs Focus on Beneficiaries of Government Scheme, यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर 1 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करना, उन्हें पत्रक देना, घर पर स्टीकर लगाना, लाभार्थियों के फोन से एक नंबर पर पर मिस कॉल कराना, लाभार्थी के साथ फोटो एवं उसके अनुभव को वीडियो सोशल मीडिया, नमो एप व सरल ऐप पर अपलोड करना है।

नमो ऐप के जिला सह संयोजक रत्नेश साह ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को प्रदेश द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार 5 दिन में पूर्ण करने को कहा। कार्यक्रम के लिये मंडल संयोजक तारा राणा, सह संयोजक भूपेंद्र बिष्ट व नीतू जोशी को बनाया गया है। (BJPs Focus on Beneficiaries of Government Scheme)

कार्यशाला में मंडल पधाधिकारियो के साथ विमला अधिकारी, रीना मेहरा, अरविंद पड़ियार, गजाला कमाल, मीनू बुधलाकोटी, कविता गंगोला, मनोज जोशी, संतोष कुमार, विक्रम रावत, मोहित रौतेला, नितिन कार्की, सुरेश उप्रेती, पान सिंह खनी, विकाश जोशी, मनोज कुमार, चंदर सिंह, हेम बहुखंडी, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद आसिफ, अमन चंद्र, नीतू जोशी, भारती कैड़ा, लता डफोटी, शिरीष चंद्र, लाल सिंह बिष्ट, तुसी साह, कनिका रावत राणा,

नीमा अधिकारी, ज्योति गोस्वामी, हंसी रावत, मीरा बिष्ट, रेनू पंत, हेमलता पांडे, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, तारा बोरा, शैलेंद्र बिष्ट, अमिताभ साह, रितुल कुमार, पार्थ साह, चंदन चमियाल, चंदन कनवाल, दीप भट्ट, प्रेम सागर, वीरेंद्र आर्या, आनंद कुमार, कृपाल बिष्ट, पूरन बिष्ट, महेश अधिकारी, प्रकाश आर्या, विक्रम राठौर, रोहित भाटिया, संजय चंदेल, फैसल खान व नवीन जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोपों से परेशान महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

24 को सभी विस में होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बंध में वर्चुअल माध्यम से संवाद और सम्बोधन कार्यक्रम (BJPs Focus on Beneficiaries of Government Schemes)

नैनीताल। आगामी 24 फरवरी को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बंध में वर्चुअल माध्यम से संवाद और सम्बोधन कार्यक्रम आयोजन किया जाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त सूचना के आधार पर राज्य की मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में जिलों को निर्देश जारी किये गये हैं। (BJPs Focus on Beneficiaries of Government Schemes)

इस क्रम में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि जिले की सभी 6 विधानसभाओं में इस कार्यक्रम को आयोजित कराने हेतु उप जिलाधिकारी राहुल शाह को रामनगर, रेखा कोहली को कालाढूंगी, ऋचा सिंह को हल्द्वानी, पारितोष वर्मा को लालकुआं, कैलाश नाथ गोस्वामी को भीमताल व प्रमोद कुमार को नैनीताल विधानसभा का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। (BJPs Focus on Beneficiaries of Government Schemes)

उन्होंने सभी नामित नोडल अधिकारियों से सम्बंधित विधान सभा के विधायक से सम्पर्क कर कार्यक्रम हेतु स्थल चिन्हित कर, कार्यस्थल पर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों को मैदानी क्षेत्रों से 4000 से 5000, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से 1500 से 2000 की संख्या में आमंत्रित किए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। (BJPs Focus on Beneficiaries of Government Schemes)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (BJPs Focus on Beneficiaries of Government Scheme)

Leave a Reply