उत्तराखंड में बनेगा देश का अनोखा सी-प्लेन सर्किट, टिहरी से कालागढ़ तक पानी से उड़ान की तैयारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 23 जून 2026 (3 Waterbodies or Seaplane Circuit)। उत्तराखंड (Uttarakhand) में पर्यटन और नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) क्षेत्र को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी सी-प्लेन (Sea Plane) परियोजना तेजी से आकार ले रही है। ऋषिकेश (Rishikesh) बैराज और टिहरी (Tehri) झील में सफल परीक्षण उड़ानों के बाद अब राज्य सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख जलाशयों को जोड़ते हुए देश का एक अनोखा सी-प्लेन सर्किट विकसित करने की तैयारी में है। इस परियोजना के शुरू होने से दूरस्थ पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने के साथ पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन प्रक्रिया शुरू

3 Waterbodies or Seaplane Circuit उत्तराखंड में बनेगा देश का सबसे अनोखा सी-प्लेन सर्किट! पानी पर दौड़ेगा  प्लेन, आएगी बड़ी क्रांतिसूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) लंबे समय से इस परियोजना पर कार्य कर रहे हैं। प्रारंभिक योजना केवल टिहरी झील तक सीमित थी, लेकिन हाल में टिहरी झील के साथ ऋषिकेश बैराज में सी-प्लेन की सफल परीक्षण लैंडिंग के बाद परियोजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) की नानकसागर झील (Nanak Sagar Lake) और हरिपुर जलाशय (Haripur Reservoir) के साथ पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) की उत्तर प्रदेश से लगती कालागढ़ झील (Kalagarh Lake) को भी संभावित संचालन स्थलों के रूप में चिन्हित किया है।

दूरस्थ पर्यटन स्थलों तक पहुंच होगी आसान

उल्लेखनीय है कि सरकार की सी-प्लेन सर्किट योजना का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों तक पर्यटकों की पहुंच को कम समय में संभव बनाना है। वर्तमान में कई पर्यटन स्थलों तक सड़क मार्ग से पहुंचने में घंटों लग जाते हैं, जबकि सी-प्लेन सेवा शुरू होने पर यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आ सकती है। अलबत्ता अभी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के 3 जलाशयों को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है। उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में योजना के पहाड़ के जलाशयों तक चढ़ने के बाद इससे देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को रोमांचक यात्रा अनुभव मिलने के साथ उत्तराखंड के साहसिक और प्रकृति आधारित पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी। इससे होटल, होमस्टे, स्थानीय परिवहन, पर्यटन मार्गदर्शक, हस्तशिल्प और अन्य छोटे व्यवसायों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोजगार अवसर सृजित होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।

चरणबद्ध तरीके से विकसित होगा पूरा नेटवर्क

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional Chief Executive Officer) संजय टोलिया (Sanjay Tolia) के अनुसार ऋषिकेश और टिहरी में सफल परीक्षण पूरे किए जा चुके हैं। प्राथमिकता इन दोनों स्थानों पर नियमित व्यावसायिक संचालन शुरू करने की है। इसके सफल होने के बाद अन्य चिन्हित जलाशयों को जोड़कर पूरे सी-प्लेन सर्किट का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परियोजना को सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है, ताकि पर्यटन विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन भी बना रहे। माना जा रहा है कि यह परियोजना भविष्य में उत्तराखंड को देश के प्रमुख जल-आधारित पर्यटन और हवाई संपर्क केंद्रों में शामिल कर सकती है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मोबाइल स्क्रीन से फैल रहा कट्टरपंथ और आतंक का जाल, पहाड़ों तक पहुंची डिजिटल घुसपैठ की चुनौती
Tags (3 Waterbodies or Seaplane Circuit) :

3 Waterbodies or Seaplane Circuit, Uttarakhand News, Dehradun News, Tourism News, Civil Aviation News, Sea Plane News, UCADA News, Tehri Lake News, Rishikesh Barrage News, Nanak Sagar Lake, Kalagarh Lake, Haripur Reservoir, Adventure Tourism, Uttarakhand Development, Infrastructure News, Travel News,Uttarakhand Sea Plane Circuit Project, Tehri Lake Sea Plane Service Uttarakhand, Rishikesh Barrage Sea Plane Trial Landing, Nanak Sagar Lake Aviation Project, Kalagarh Lake Tourism Development Plan, UCADA Sea Plane Expansion Uttarakhand, Adventure Tourism Growth In Uttarakhand, Water Aerodrome Development India, #UttarakhandNews #DehradunNews #SeaPlane #TourismNews #CivilAviation #TehriLake #Rishikesh #AdventureTourism #UCADA #TravelNews #NavinSamachar

Leave a Reply