रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले, संयुक्त निदेशक सूचना की पत्रकार वार्ता व श्रीमद् देवी भागवत कथा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

रोमांचक सेमीफाइनल के बाद साहबाद इलेवन और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली फाइनल में

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जून 2026 (Nainital News Today 22 June 2026)। 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। कड़े संघर्ष के बाद साहबाद इलेवन (Sahabad Eleven) साहबाद और श्याम लाल कॉलेज (Shyam Lal College) दिल्ली ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अब 24 जून को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में साहबाद इलेवन साहबाद और ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब (Rishi Markande Hockey Club) साहबाद के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब की ओर से 11वें मिनट में कोहिनूर प्रीत सिंह ने गोल किया, जबकि 49वें मिनट में हरमनदीप सिंह ने साहबाद इलेवन के लिए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए। साहबाद इलेवन की ओर से गुरदयाल, दीपक और नीरज ने गोल किए, जबकि ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब के लिए गगनदीप सिंह ने दो और प्रबजोत सिंह ने एक गोल किया।

निर्णय के लिए सडन डेथ का सहारा लिया गया, जिसमें साहबाद इलेवन ने चार और ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब ने तीन गोल किए। इस प्रकार साहबाद इलेवन ने 8-7 से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरे सेमीफाइनल में साई (SAI) लखनऊ और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। लखनऊ की ओर से 26वें मिनट में शिवम पटेल ने गोल किया, जबकि दिल्ली के लिए 45वें मिनट में नंदकिशोर ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में धार्मिक क्रिया-कर्म के दौरान कई लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ा, लोकगीत-सुगम संगीत प्रतियोगिता, युवा खेल सम्मेलन, पर्यटक लौटे और हुई झमाझम बारिश

पेनल्टी शूटआउट में श्याम लाल कॉलेज दिल्ली ने तीन गोल किए, जबकि लखनऊ केवल एक गोल कर सका। इस प्रकार दिल्ली की टीम ने 4-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में गुरबाज सिंह, माहेश्वर नेगी, अमर वर्मा और मोहित रावत अंपायर रहे। प्रतियोगिता निदेशक राजेश चौधरी, तकनीकी अधिकारी अमित कटारिया, अमर नेगी, अरविंद पांडे, राहुल राज, अंपायर प्रबंधक पंकज त्यागी तथा उद्घोषक मनोज चौहान उपस्थित रहे।

संयुक्त निदेशक सूचना ने किया जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण

Nainital News Today 22 June 2026नैनीताल। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (Information and Public Relations Department) के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने सोमवार को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार कार्यों तथा विभागीय पटलों का जायजा लिया और पत्रकारों से भी संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप जिला सूचना कार्यालय और आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की कार्यवाही तेजी से चल रही है। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नैनीताल में मीडिया सेंटर निर्माण हेतु भूमि चयन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। पत्रकारों ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए प्रदेश से बाहर अधिक चिकित्सालयों को अनुबंधित करने की मांग भी रखी। संयुक्त निदेशक ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीति शीघ्र लागू की जाएगी।

राजा हरिश्चंद्र के जीवन से सत्य और धर्म की प्रेरणा: कथा व्यास

नैनीताल। नगर की आराध्य देवी श्री मां नयना देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन कथा व्यास ने सूर्यवंशी राजा हरिश्चंद्र के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा महाराज हरिश्चंद्र के जीवन से मिलती है। कथा के दौरान मनोज चौधरी सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  आस्था पर भारी पड़ी जिद ? बदरीनाथ के तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बहनों की मौत, 108 डुबकी लगाने के दौरान हुई थीं बेहोश

आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, कन्या पूजन, विशाल भंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव प्रदीप कुमार शाह, उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, कोषाध्यक्ष किशन नेगी, मून बहादुर शाह, बसंत बल्लभ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी, सुरेश मेलकानी, बसंत जोशी, राजीव दुबे, भीम कार्की, अमिता साह, सुमन साह, मंजू रौतेला, मुन्नी भट्ट और शालिनी शाह सहित अनेक लोग जुटे रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड कॉलेज में 14वीं न्यूलिन वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बाघ की चहलकदमी से विद्यालय का समय बदलने की मांग, कुविवि में प्रवेश का अंतिम अवसर, सीएसआईआर-यूजीसी नेट जेआरएफ में सफलता
Tags (Nainital News Today 22 June 2026) :

Nainital News Today 22 June 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Hockey News, Sports News, Traders Cup Hockey, Information Department News, Media Centre Nainital, Uttarakhand Journalism, Naina Devi Temple, Religious News, Shyam Lal College Hockey Team, Sahabad Eleven Hockey Club, Nainital Sports Event 2026, Uttarakhand Government Media Centre, Nainital Cultural News, #NainitalNews #UttarakhandNews #HockeyTournament #TradersCup #SportsNews #NainaDeviTemple #ReligiousNews #MediaCentre #Nainital #NavinSamachar

 

Leave a Reply