शादी की 18वीं वर्षगांठ के दिन उक्रांद नेता की शिक्षिका पत्नी की संदिग्ध मौत, पेट्रोल डालकर आत्मदाह का संदेह !

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 9 जून 2026 (Leaders Wife Suicide on Aniversary)। अल्मोड़ा नगर के विवेकानंदपुरी वार्ड में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के नेता मोहित साह की पत्नी एवं मासी महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय लता साह की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मृत्यु हो गई। विशेष रूप से दु:खद तथ्य यह रहा कि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन दंपति की शादी की 18वीं सालगिरह भी थी। परिवार जहां उत्सव की तैयारियों में जुटा था, वहीं कुछ ही क्षणों में खुशियां मातम में बदल गईं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  प्लास्टिक कचरे पर नैनीताल पालिका की नई पहल, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू

Leaders Wife Suicide on Aniversaryप्राप्त जानकारी के अनुसार उक्रांद के महानगर अध्यक्ष मोहित साह परिवार के साथ अल्मोड़ा के विवेकानंदपुरी क्षेत्र में माॅल रोड स्थित आरसीएम शॉपिंग मॉल के पास रहते हैं। मोहित साह सोमवार सुबह अपने 13 वर्षीय पुत्र को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मोहित साह को इसकी सूचना दी और घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन किचन का दरवाजा अंदर से बंद था।

दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर, अस्पताल में मृत घोषित

Leaders Wife Suicide on Aniversary Wife of UKD city president commits self immolation by dousing herself with petrolसूचना मिलने पर मोहित साह भी घर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक लता साह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

किचन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लता साह ने किचन का दरवाजा अंडर से बंद कर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आग लगने के बाद धुआं और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

25 दिन पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास

स्थानीय लोगों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लता साह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में बताई जा रही थीं। करीब 25 दिन पहले उन्होंने मासी क्षेत्र में रहते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। उस समय समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई थी। कहा जा रहा है कि सोमवार को उन्होंने पुनः आत्मघाती कदम उठाया, लेकिन इस बार उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सालगिरह की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

परिजनों के अनुसार सोमवार को दंपति की शादी की 18वीं सालगिरह थी। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए परिवार द्वारा तैयारियां की गई थीं। घर में उत्सव का माहौल था और केक सहित अन्य व्यवस्थाएं भी कर ली गई थीं।

लेकिन सुबह हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया। पत्नी की मौत के बाद मोहित साह का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि उनके पुत्र पर भी दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिला की मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में कर्मचारी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत !
Tags (Leaders Wife Suicide on Aniversary) :

Leaders Wife Suicide on Aniversary, Almora News, UKD News, Uttarakhand News, Suicide Case News, Almora Incident News, Crime News Uttarakhand, Police Investigation News, Local News Almora, Human Interest News, Uttarakhand Updates, UKD Leader Wife Dies By Self Immolation In Almora, Almora Woman Death Case Investigation, Marriage Anniversary Tragedy In Uttarakhand, Yoga Instructor Death In Almora News, Uttarakhand Kranti Dal Leader Family Incident, Self Immolation Case In Almora Town, Police Investigation Into Woman Death Almora, Almora Vivekanand Puri Incident News, Mental Stress Related Tragic Incident Uttarakhand, Local Crime And Investigation News Almora, #AlmoraNews #UttarakhandNews #UKD #LocalNews #PoliceInvestigation #Almora #HumanInterestStory #BreakingNews #UttarakhandUpdates #CrimeNews #VivekanandPuri #CommunityNews #NavinSamachar #KumaonNews #LatestNews

Leave a Reply