नैनीताल हाईकोर्ट में हल्द्वानी की भूमि घोटाले पर सुनवाई, भू माफियाओं के विरुद्ध जांच की मांग, नजूल, रेलवे व वन भूमि के सौदे का मामला हाईकोर्ट की निगरानी में, अगली सुनवाई 14 जुलाई को (Nazul-railway-Forest department land being Sold)
नवीन समाचार, नैनीताल, 30 जून 2025। आरोप है कि नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में भू माफियाओं के द्वारा नजूल, रेलवे तथा वन भूमि को पिछले एक वर्ष से 10, 100 व 500 रुपए के स्टांप पेपरों पर अवैध रूप से बाहरी लोगों को खुर्द-बुर्द कर बेचा जा रहा है। आरोप है कि यह लोग उत्तराखंड के स्थायी निवासी नहीं हैं। वह यहाँ रोजगार की तलाश में यहां आये थे। लेकिन कुछ ही समय में इन्होंने अपने पहचान पत्र भी बना लिए हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में हल्द्वानी नगर से जुड़ी इन आरोपों से संबंधित एक गंभीर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है।
अब भी जारी है अवैध भूमि विक्रय, राज्य सरकार ने नहीं दिया जवाब
हल्द्वानी निवासी हितेश पांडे द्वारा दायर जनहित याचिका पर सोमवार को मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से न्यायालय में यह कहा गया कि भूमि की अवैध बिक्री एक वर्ष से अधिक समय से चल रही है, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है, न ही कोई जवाब न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
भू माफिया दे रहे धमकी, स्थायी नागरिक हो रहे प्रभावित
याचिका में आरोप है कि हल्द्वानी की गफूर बस्ती, गौलापार और गौजाजाली क्षेत्र में राजस्व, वन विभाग और रेलवे की भूमि को 10, 100 से 500 रुपए के स्टांप पर गैरकानूनी रूप से बाहरी व्यक्तियों को बेचा गया। जिन लोगों को यह भूमि बेची गई, वे उत्तराखंड के स्थायी निवासी नहीं हैं, और रोजगार की तलाश में यहां आये थे। कुछ ही समय में इनके वोटर पहचान पत्र भी बन गये।
याचिकाकर्ता का दावा है कि जब इस संबंध में उन्होंने शिकायत प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई तो उन्हें भू माफियाओं की ओर से जान-माल की धमकी मिलने लगी।
सरकारी सेवाओं पर बढ़ रहा बोझ
याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन बाहरी व्यक्तियों के कारण राज्य सरकार को बिजली, जल, शिक्षण संस्थान और चिकित्सालय जैसी सेवाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे उत्तराखंड के स्थायी निवासियों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले का दिया हवाला
वहीं, राज्य सरकार की ओर से न्यायालय में पक्ष रखा गया कि रेलवे भूमि पर अतिक्रमण का एक मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। हालांकि याचिकाकर्ता ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि यह जनहित याचिका एक स्वतंत्र और पृथक मामला है।
दस्तावेजों की उच्चस्तरीय जांच की मांग (Nazul-railway-Forest department land being Sold)
जनहित याचिका में मांग की गई है कि भूमि खरीदने वालों के सभी दस्तावेजों की जांच उच्चस्तरीय समिति से कराई जाए, ताकि राज्य की मूल जनसंख्या के अधिकारों का हनन न हो। याचिकाकर्ता की इस मांग पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nazul-railway-Forest department land being Sold, Nainital High Court News, Haldwani Land Scam, Encroachment On Government Land, Nazul Land Dispute)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।