नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Ramnagar Bas Association election) उत्तराखंड उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने आगामी 9 जून को प्रस्तावित रामनगर बार एसोसिएशन के चुनाव पर 15 जून तक तथा बार एसोसिएशन के चुनाव में जगदीश मासीवाल के चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करने पर रोक लगा दी है। एकलपीठ के इस आदेश से रामनगर बार एसोसिएशन के चुनाव पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि रामनगर के पूरन चंद्र पांडे ने इस संबंध में उच्च न्यायाीलय में याचिका दायर की थी। गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए यायी के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने एकलपीठ को बताया कि रामनगर बार एसोसिएशन के चुनाव में चुनाव अधिकारी जगदीश मासीवाल के द्वारा मनमाने तरीके से याची सहित 20 अधिवक्ताओं का नाम वोटर सूची से हटा दिया था। साथ ही याची के अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र की मांग किए जाने पर चुनाव अधिकारी ने उन्हें नामांकन पत्र जारी करने से भी मना कर दिया था।
इस मामले में गत पांच जून को बार काउंसिल की ओर से चुनाव अधिकारी को निर्देशित किया था कि वह मतदाताओं के नाम नहीं हटा सकते। साथ ही बार काउंसिल ने याची पूरन पांडे सहित हटाए गए सभी 20 अधिवक्ताओं के नाम वोटर सूची में पुनः शामिल करने के आदेश दिये। इसके बावजूद चुनाव अधिकारी ने अपनी ही सूची से चुनाव कराने और पूरन पांडे को नामांकन पत्र न जारी करने का निर्णय लिया।
न्यायालय ने पूरे मामले को सुनने के बाद 15 जून तक रामनगर बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया और चुनाव अधिकारी की ओर से अपनी शक्तियों का प्रयोग करने पर रोक लगा दी है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- नैनीताल : छह दिन से लापता एक होटल कर्मी का शव नाले में मिला, एक अन्य होटल कर्मी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु
- गैस आपूर्ति संकट की आशंका के बीच उत्तराखंड सरकार की अनूठी तैयारी, जरूरत पड़ने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जलावन लकड़ी उपलब्ध कराने की योजना
- रुड़की : सहपाठी से उसकी मर्जी के विरुद्ध विवाह की जिद पर अड़ा एक छात्र, पुलिस तक पहुंचा मामला, शिक्षण संस्थान और प्रशासन हैरान
- बनभूलपुरा कांड के मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक के जमानत प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट से नई अपडेट…
- मसूरी के ऐतिहासिक ‘भूतिया’ होटल में 14 मार्च को क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, जानें किससे होगी, कौन आ सकते हैं…
- ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा 18 वर्षीय युवक, किसान पिता के जमीन के मुआवजे में मिले 1.77 करोड़ रुपये ठगी में गंवाए
- नैनीताल की सड़कों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, पैराफिट–क्रैश बैरियर ठीक करने और मलबा हटाने के आदेश
- महिलाओं को महत्व : पहचान छिपाकर विवाह व सहवासी संबंधों पर कड़े प्रावधान, यूसीसी संशोधन और ‘देवभूमि परिवार’ विधेयक सदन में पेश
- भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर के मामलों में 1.3 गुना की वृद्धि के साथ लगातार बढ़ रहा खतरा, कारण भी जानें
- कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी गई, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए ईएसएमए लागू
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।