नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Ramnagar Bas Association election) उत्तराखंड उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने आगामी 9 जून को प्रस्तावित रामनगर बार एसोसिएशन के चुनाव पर 15 जून तक तथा बार एसोसिएशन के चुनाव में जगदीश मासीवाल के चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करने पर रोक लगा दी है। एकलपीठ के इस आदेश से रामनगर बार एसोसिएशन के चुनाव पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि रामनगर के पूरन चंद्र पांडे ने इस संबंध में उच्च न्यायाीलय में याचिका दायर की थी। गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए यायी के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने एकलपीठ को बताया कि रामनगर बार एसोसिएशन के चुनाव में चुनाव अधिकारी जगदीश मासीवाल के द्वारा मनमाने तरीके से याची सहित 20 अधिवक्ताओं का नाम वोटर सूची से हटा दिया था। साथ ही याची के अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र की मांग किए जाने पर चुनाव अधिकारी ने उन्हें नामांकन पत्र जारी करने से भी मना कर दिया था।
इस मामले में गत पांच जून को बार काउंसिल की ओर से चुनाव अधिकारी को निर्देशित किया था कि वह मतदाताओं के नाम नहीं हटा सकते। साथ ही बार काउंसिल ने याची पूरन पांडे सहित हटाए गए सभी 20 अधिवक्ताओं के नाम वोटर सूची में पुनः शामिल करने के आदेश दिये। इसके बावजूद चुनाव अधिकारी ने अपनी ही सूची से चुनाव कराने और पूरन पांडे को नामांकन पत्र न जारी करने का निर्णय लिया।
न्यायालय ने पूरे मामले को सुनने के बाद 15 जून तक रामनगर बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया और चुनाव अधिकारी की ओर से अपनी शक्तियों का प्रयोग करने पर रोक लगा दी है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- हरिद्वार में महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पीड़िता ने AI से छेड़छाड़ कर बनाने का आरोप लगाकर पुलिस से की शिकायत
- हल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के संदेह में उसी के दुपट्टे से 29 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी! 12 घंटे में हुआ खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
- 18 से 22 सितंबर तक आसमान में सबसे चमकीली हो धरती को निहार रही ‘बहन’, शुक्र है, सूर्यास्त के बाद नग्न आंखों से हो सकेंगे दर्शन
- पवित्र कदली दलों के रूप में मां नंदा-सुनंदा का हुआ मायके नैनीताल में आगमन, हजारों श्रद्धालुओं ने कराया नगर भ्रमण
- फिर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आया कुमाऊँ का साफ-सफाई का संदेश देने वाला बड़ा लोक पर्व ‘खतडु़वा’, साथ ही आज ‘विश्वकर्मा पूजा’ भी….
- कैंची धाम में बाबा नीब करौरी हुई वह मुलाकात जिसने हार्वर्ड के एक नशेड़ी-नास्तिक प्रोफेसर रिचर्ड अल्पर्ट की जिंदगी बदल दी… सच्ची कहानी…
- नैनीताल-ऊधम सिंह नगर जनपदों को जोड़ने वाले 30 किमी सड़क को 3 गुना चौड़ा करने की तैयारी, लगभग 7 हजार पेड़ काटने पड़ सकते हैं
- काठगोदाम से नैनीताल और कैंची धाम तक पहुंचेगा रोपवे, 14.9 किमी मार्ग में बनेंगे पांच स्टेशन
- शेरवुड कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, ‘संकल्प नए उत्तराखंड का’ कार्यक्रम व अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के साथ कुमाऊं विवि में विभिन्न प्रतियोगिताएं, जानें कौन रहे विजेता
- नैनीताल में 124वें नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।