नवीन समाचार, टिहरी गढ़वाल, 10 जून 2026 (Folk Singer Pawan Semwal Arrested)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) जनपद में एक दोपहिया वाहन में आग लगाने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में चर्चित गढ़वाली लोक गायक पवन सेमवाल (Pawan Semwal) सहित दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पवन सेमवाल लंबे समय से अपने गीतों के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकारों के विषयों को उठाते रहे हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा (Chamba) थाना क्षेत्र के नकोट बाजार (Nakot Bazar) निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी (Virendra Singh Negi) ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 30 मई की रात्रि उनकी स्कूटी संख्या यूके14जे-4945 (UK14J-4945) में आग लगा दी गयी तथा उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की।
साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी
टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे (Shweta Chaubey) के अनुसार जांच के दौरान एकत्र साक्ष्यों में घटना में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दीपक सिंह नेगी (Deepak Singh Negi) निवासी ग्राम नैल (Nail), थाना चंबा तथा पवन सेमवाल निवासी ग्राम चाका पिछवाड़ा (Chaka Pichhwada), थाना हिंडोलाखाल (Hindolakhal) को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपितों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर गीतों के कारण भी रहे हैं चर्चा में
पवन सेमवाल उत्तराखंड के चर्चित गढ़वाली लोक गायकों में गिने जाते हैं। पिछले लगभग दो दशकों से वह अपने गीतों के माध्यम से बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं जैसे सामाजिक विषयों को उठाते रहे हैं। उनका गीत ‘हाये कनि बेरोजगारी’ (Haye Kani Berojgari) विशेष रूप से चर्चित रहा है।
वर्ष 2025 में भी विवादों में आया था एक गीत
जुलाई 2025 में उनका गीत ‘हे धामी तिन भी नी थामी’ (He Dhami Tin Bhi Ni Thami) चर्चा का विषय बना था। इस गीत में राज्य सरकार की नीतियों, बेरोजगारी और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी की गयी थी। उस समय देहरादून (Dehradun) के पटेलनगर (Patelnagar) क्षेत्र में उनके विरुद्ध महिलाओं की गरिमा और सामाजिक सौहार्द से जुड़े आरोपों में अभियोग भी पंजीकृत हुआ था।
इसके अतिरिक्त मई 2026 में उन्होंने अपने पैतृक गांव चाका पिछवाड़ा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर के आसपास शोर-शराबा और कथित रूप से हमला करने के प्रयास का भी उल्लेख किया था तथा विधिक कार्रवाई की बात कही थी।
वर्तमान प्रकरण में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारी वाहन में आगजनी और अभद्र व्यवहार से संबंधित शिकायत तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर की गयी है। मामले में अंतिम स्थिति न्यायालयीय प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Folk Singer Pawan Semwal Arrested) :
Folk Singer Pawan Semwal Arrested, Uttarakhand News, Tehri Garhwal News, Hindi News, Crime News, Legal News, Police News, Folk Singer Pawan Semwal Case, Chamba Police Investigation Tehri, Vehicle Arson Case Uttarakhand, Tehri Criminal Investigation News, Judicial Custody Order Tehri, Property Damage Legal Case India, Police Action In Nakot Market Case, Public Figure Criminal Allegation News, Law And Order Update Uttarakhand, Tehri Police Evidence Based Investigation, Vehicle Fire Incident Chamba Area, Criminal Complaint And Arrest Case, Judicial Proceedings In Tehri District, Uttarakhand Regional Singer News, #UttarakhandNews #TehriNews #CrimeNews #LegalNews #PoliceAction #PawanSemwal #ChambaPolice #LawAndOrder #HindiNews #BreakingNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
