नैनीताल में जाह्नवी कपूर की शादी! दूल्हे के रूप में नजर आये सिद्धार्थ गुप्ता, रिया चक्रवर्ती और श्रीलीला भी फिल्म में, चल रही फिल्म शूटिंग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 14 अक्टूबर 2026 (Janhvi Kapoor Shooting in Bridal Look)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital) इन दिनों बॉलीवुड (Bollywood) की चकाचौंध से गुलजार है। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), पुष्पा-2 (Pushpa 2: The Rule) के ‘किस्सिक’ गीत से चर्चित हुईं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रीलीला (Sreeleela) और अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) की आगामी फिल्म की शूटिंग नगर के विभिन्न होटलों और आसपास के पर्यटन स्थलों पर चल रही है। फिल्म का आधिकारिक नाम अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि इसे समाचार माध्यमों में ‘पीएन 36’ (PN 36) नाम से बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट (Umesh Bist) कर रहे हैं।

Janhvi Kapoor Shooting in Bridal Look कभी बनीं दुल्हन, कभी बॉयफ्रेंड संग की मस्ती, कुछ ऐसी हैं जाह्नवी कपूर  अनदेखी तस्वीरें - India TV Hindiप्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग नगर के प्रसिद्ध स्विस होटल एंड स्पा (Swiss Hotel and Spa) में भी हुई है। यहां जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती के बीच कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माये गये हैं। इसके अतिरिक्त होटल नमः (Hotel Namah), बलरामपुर हाउस और नैनी रिट्रीट (The Naini Retreat) सहित अन्य स्थानों पर भी फिल्मांकन किया जा रहा है। फिल्म की कहानी और दृश्यों को गोपनीय रखने के लिए शूटिंग स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रखी गयी है।

दो अभिनेत्रियों और एक पुरुष के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी!

Janhvi Kapoorफिल्म उद्योग से जुड़ी जानकारी के अनुसार यह फिल्म रोमांचक प्रेमकथा (Romantic Thriller) की शैली में बनाया जा रहा है। इसकी कहानी दो महिलाओं के एक ही पुरुष के प्रति आकर्षण और आसक्ति (Obsession) के इर्द-गिर्द घूमने वाली बतायी जा रही है। जाह्नवी कपूर और श्रीलीला इस परियोजना में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगी। अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती के साथ शूट के बाद एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता ने सोशल मीडिया पर नैनीताल की फोटो शेयर की
जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती के साथ शूट के बाद एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता ने सोशल मीडिया पर नैनीताल की फोटो शेयर की।

सिद्धार्थ गुप्ता को हाल ही में ‘कृष्णावतारम्: द हार्ट’ (Krishnavataram: The Heart) में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने के कारण भी पहचान मिली है। नैनीताल में फिल्म की शूटिंग के दौरान वह दूल्हे के रूप में नजर आये हैं। इससे फिल्म में विवाह से संबंधित दृश्यों को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी है।

नौकुचियाताल में फिल्माया गया विवाह का दृश्य, बलरामपुर हाउस में रोका समारोह प्रस्तावित!

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को नौकुचियाताल (Naukuchiatal) में जाह्नवी कपूर की शादी से संबंधित दृश्य फिल्माये गये। इसी दिन जाह्नवी कपूर ने नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर (Maa Naina Devi Temple) में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की थी। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

इसके बाद नैनीताल के बलरामपुर हाउस हेरिटेज होटल (Balrampur House Heritage Hotel) में रोका समारोह के दृश्य फिल्माने की योजना है। इसके लिए 23 से 25 अक्टूबर तक का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन दृश्यों में फिल्म के प्रमुख कलाकारों की सहभागिता रहने की संभावना है।

बारिश और बादलों के बीच रोमांटिक गाने का शूट, इन लोकेशनों पर हुई रिकॉर्डिंग

फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग शहर के कई खूबसूरत कोनों में की जा रही है। जाह्नवी और रिया ने नैनीताल के बदलते मौसम, बारिश और बादलों के सुहावने माहौल के बीच फिल्म के एक खास रोमांटिक गाने के दृश्य शूट किए। 10 अक्टूबर को दोनों अभिनेत्रियों ने नैनीताल के स्विस होटल में अहम सीन फिल्माए। इसके अलावा नैनीताल से बाहर स्थित होटल ‘नमः’ में भी फिल्म के कुछ हिस्से कैमरे में कैद किए गए हैं।

बलरामपुर हाउस और स्विस होटल में ठहरे हैं फिल्म के कलाकार और निर्माण दल के सदस्य

शूटिंग सेट पर जाह्नवी कपूर का स्टाइलिश विंटर लुक; ब्रेक में फोन पर व्यस्त नजर आईं एक्ट्रेस। - Dainik Bhaskarप्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर हाउस और स्विस होटल में फिल्म के कई कलाकार और निर्माण दल (Film Crew) के सदस्य ठहरे हुए हैं। नैनीताल में फिल्मांकन का कार्यक्रम 24-25 अक्टूबर तक बताया गया है। बलरामपुर हाउस हेरिटेज होटल में 23 से 25 अक्टूबर के बीच रोका समारोह से संबंधित दृश्यों की शूटिंग प्रस्तावित है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में मां काली के स्वरूप में रील बनाने पर विवाद, नीतू बिष्ट के विरुद्ध प्राथमिकी की मांग

फिल्म की कहानी को गोपनीय रखने के लिए शूटिंग स्थलों पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। बाहरी लोगों को फिल्मांकन स्थल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं नगर में फिल्मी सितारों की मौजूदगी के कारण उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके साथ छायाचित्र खिंचवाने के लिए उत्सुक हैं।

शूटिंग के साथ अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान दे रहीं जाह्नवी

शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच फिटनेस का ख्याल रखतीं जाह्नवी कपूर; वर्कआउट के बाद फैन के साथ पोज देती आईं नजर। - Dainik Bhaskarव्यस्त शूटिंग कार्यक्रम के बीच जाह्नवी कपूर अपनी शारीरिक चुस्ती और स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रही हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार वह मल्लीताल (Mallital) में रोपवे मार्ग के पास स्थित बुल्स जिम (Bulls Gym) में व्यायाम करने पहुंचीं। उनके जिम पहुंचने की जानकारी मिलने पर प्रशंसक और स्थानीय युवा भी वहां जुट गये।

फिल्म की शूटिंग वाले होटलों के बाहर भी प्रशंसक अभिनेत्रियों की एक झलक पाने, उनसे मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने की आस में प्रतीक्षा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि कलाकारों का अधिकांश समय फिल्मांकन में व्यतीत हो रहा है।

उमेश बिष्ट के निर्देशन में बन रही है फिल्म

नैनीताल में बारिश और ठंड के बीच छाता ताने खड़ीं जाह्नवी कपूर; सीन को लेकर फिल्म मेकर्स से बातचीत करती आईं नजर। - Dainik Bhaskar
फिल्म के निर्देशक अनिल बिष्ट से शूटिंग के दौरान बात करती जाह्नवी कपूर।

फिल्म के निर्देशक उमेश बिष्ट इससे पहले ‘पगलैट’ (Pagglait) जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। वह ‘ओ तेरी’ (O Teri), ‘ग्यारह ग्यारह’ (Gyaarah Gyaarah) और ‘द ट्रायल’ (The Trial) के दूसरे सीजन जैसी धारावाहिक परियोजनाओं से भी जुड़े रहे हैं।

फिल्म के निर्माण से एकता कपूर (Ektaa Kapoor) और गुनीत मोंगा कपूर (Guneet Monga Kapoor) के भी जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है। फिल्म के आधिकारिक नाम, प्रदर्शन की तिथि और सभी कलाकारों की भूमिकाओं की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

नैनीताल की झील, पर्वतीय दृश्यावली, ऐतिहासिक भवन और आसपास के पर्यटन स्थल फिल्म निर्माताओं को लगातार आकर्षित करते रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग से स्थानीय कलाकारों और अन्य सहयोगियों को भी काम मिल रहा है।

स्थानीय कलाकार भी निभा रहे हैं भूमिकाएं

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार यथार्थ कास्टिंग (Yatharth Casting) से जुड़े संतोक बिष्ट (Santokh Bisht) और चारु तिवारी (Charu Tiwari) फिल्म के लिए स्थानीय कलाकार उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं। आरव (Arav) फिल्मांकन स्थल पर स्थानीय कलाकारों के प्रबंधन की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में 15 अक्टूबर को आठ जिलों में येलो अलर्ट, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार

स्थानीय कलाकार यशपाल राणा (Yashpal Rana) को फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में बताया गया है। इनके अतिरिक्त नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के कई अन्य कलाकार भी छोटी भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े पर्दे की परियोजना में काम करने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

फिलहाल नैनीताल में फिल्मांकन जारी है। फिल्म के आधिकारिक नाम और प्रदर्शन की तिथि की घोषणा का इंतजार है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Janhvi Kapoor Shooting in Bridal Look) :

<

p style=”text-align: justify;”>Janhvi Kapoor Shooting in Bridal Look, Nainital Film Shooting, Janhvi Kapoor Nainital, Rhea Chakraborty, Sreeleela, Siddharth Gupta, PN 36 Film, Umesh Bist, Sikhya Entertainment, Balaji Motion Pictures, Swiss Hotel Nainital, Naukuchiatal Shooting, Balrampur House Nainital, Yatharth Casting, Uttarakhand Film Tourism, Nainital News, #NainitalNews #JanhviKapoor #RheaChakraborty #Sreeleela #UttarakhandFilmTourism

Leave a Reply