नवीन समाचार, देहरादून, 29 अप्रैल 2024 (Fire in Dehraduns Colony-Gas cylinders Exploded)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून लक्ष्मण चौक स्थित खुडबुड़ा बस्ती में सिलेंडर फटने के कारण भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां 8 से 10 छोटे गैस सिलेंडर फट गये थे। आग लगने के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
करीब 2 दर्जन झोपड़ियां खाक (Fire in Dehraduns Colony-Gas cylinders Exploded)
इस दौरान यहां 60 से 70 लोग, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, आग के बीच फंस गये थे। बचाव कर्मियों ने किसी तरह इन लोगों को बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला। लेकिन जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता तब तक सारा सामान जल चुका था और करीब 2 दर्जन झोपड़ियां खाक हो गयीं। अलबत्ता आग के कारण कोई मानव क्षति नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में कई मजदूर व कूड़ा बीनने वाले लोग झोपड़ियां बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह यहां कुछ मजदूर झोपड़ियों के पास तांबा जला रहे थे। उसी से आग एक झोपड़ी में लग गई। इससे पहले मौके पर मौजदू लोग कुछ कर पाते आग देखते ही देखते अन्य झोपड़ियों तक भी फैल गई। इसी तरह से आग ने करीब दो दर्जन झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। (Fire in Dehraduns Colony-Gas cylinders Exploded)
बताया जा रहा है कि इस दौरान कई छोटे गैस सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हुए, जिससे आग और भीषण हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। साथ ही समय रहते झोपड़ियों में मौजूद बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। (Fire in Dehraduns Colony-Gas cylinders Exploded)
नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि झोपड़ियों में आग लगने की सूचना पाकर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में जो सामने आया है, उसके मुताबिक यही कहा जा रहा है कि वहीं का कोई व्यक्ति तांबा जला रहा था, जिस कारण ये आग लगी है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है। (Fire in Dehraduns Colony-Gas cylinders Exploded)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Fire in Dehraduns Colony-Gas cylinders Exploded)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।










करीब 2 दर्जन झोपड़ियां खाक (Fire in Dehraduns Colony-Gas cylinders Exploded)



