नैनीताल की झीलों का करोड़ों से होगा सौंदर्यीकरण और बनेंगी आधुनिक पार्किंग, नए आजीविका अवसरों का भी हो रहा प्रबंध…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 मई 2026 (Development Projects in Nainital Lakes)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में झीलों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में चल रही परियोजनाओं को अब और गति मिलने की उम्मीद है। शासन के आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार (Dr. R. Rajesh Kumar) ने शनिवार को नैनीताल जिले के विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान भीमताल, नौकुचियाताल, भवाली और नैनीताल की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।

भीमताल झील के सौंदर्यीकरण पर 25.67 करोड़ की योजना

Development Projects in Nainital Lakes औचक निरीक्षण में आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देशनिरीक्षण के दौरान भीमताल (Bhimtal) झील के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के लिए तैयार लगभग 25.67 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) का अवलोकन किया गया। योजना के तहत झील के आसपास स्थित प्रमुख पार्कों का पुनर्विकास, दीनदयाल पार्क के समीप बोटिंग डॉक का निर्माण, झील किनारे 4,210 मीटर लंबा कॉबल स्टोन पैदल मार्ग, उद्यानों का सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, सोलर स्ट्रीट लाइटिंग तथा आधुनिक स्ट्रीट फर्नीचर विकसित किया जाएगा।

सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रस्तावित कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे किये जाएं ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सात अधिवक्ताओं को दिया वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा

नौकुचियाताल और कमलताल क्षेत्र में भी विकसित होंगी नई सुविधाएं

नौकुचियाताल (Naukuchiatal) झील के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 20.97 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गयी है। इसके अंतर्गत बोटिंग स्टैंड, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग सुविधा, फ्लोटिंग जेट्टी, 2,089 मीटर लंबा पैदल मार्ग, गज़ीबो, व्यूपॉइंट, लैंडस्केपिंग और सोलर लाइटिंग जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

वहीं कमलताल क्षेत्र में 50 मीटर लंबे पैदल पुल, 100 मीटर पैदल मार्ग, ओपन शॉपिंग सेंटर, पार्किंग, सोलर लाइटिंग और लैंडस्केपिंग जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।

भवाली और नैनीताल में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं

भवाली (Bhowali) के लकड़ी टाल क्षेत्र में मल्टीलेवल कार पार्किंग और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य लगभग 96 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। परियोजना के तहत बेसमेंट में पार्किंग तथा भूतल और प्रथम तल पर लगभग 40 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर 124 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

इधर मल्लीताल (Mallital) क्षेत्र में सरोवर पार्किंग परियोजना के लिए लगभग 42.77 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस परियोजना के अंतर्गत 605 चारपहिया और 202 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त नैनीताल क्लब (Nainital Club) के समीप नगर पालिका की भूमि पर 30.43 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड पार्किंग परियोजना प्रस्तावित है, जिसमें 202 चारपहिया और 96 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।

अशोक पार्किंग निर्माण को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित अशोक पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व में स्वीकृत धनराशि का उपयोग कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, जिससे पर्यटन सीजन में यातायात दबाव कम किया जा सके।

नाबार्ड परियोजना से बुक्सा परिवारों को मिल रही नई आजीविका

इधर रामनगर (Ramnagar) क्षेत्र में नाबार्ड (NABARD) की जनजातीय विकास निधि (TDF) परियोजना भी सकारात्मक परिणाम देने लगी है। लगभग 2.50 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना में 1.55 करोड़ रुपये का अनुदान नाबार्ड द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हाईकोर्ट में विधानसभा नियुक्तियों, उपनल व चीनी मिल कर्मियों, रामपुर तिराहा कांड तक कई महत्वपूर्ण मामलों पर की सुनवाई, मांगे जवाब

परियोजना के माध्यम से थारी, राजपुर, पिपलसाना, बेरिया और ललितपुर गांवों के बुक्सा (Buksa) जनजाति परिवारों को आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत बाड़ी विकास, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, जल संरक्षण, महिला स्वरोजगार और क्षमता विकास प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

100 परिवारों को बकरी पालन और 100 कृषकों को बाड़ी विकास से जोड़ने का लक्ष्य

योजना के अंतर्गत 100 कृषकों को बाड़ी विकास और 100 परिवारों को बकरी पालन गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 20 जनजातीय परिवारों को उन्नत नस्ल की बकरियां उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। साथ ही फलदार पौधों के रोपण, जैविक खेती, जल संरक्षण और वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के उपायों पर भी कार्य किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार परियोजना का उद्देश्य जनजातीय परिवारों की आय में स्थायी वृद्धि करना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के समन्वय से लाभार्थियों को अधिकतम लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून के विद्यालय में तिलक हटाने के आरोप पर विवाद, बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग उठायी
Tags (Development Projects in Nainital Lakes) :

Development Projects in Nainital Lakes, Uttarakhand News, Nainital News, Bhimtal News, Naukuchiatal News, Tourism News, Parking Project News, Development News, Ramnagar News, NABARD News, Hindi News, Nainital Lake Beautification Project, Bhimtal Redevelopment Plan Uttarakhand, Naukuchiatal Tourism Infrastructure Development, Automated Parking Project Nainital, Sarovar Parking Mallital Project, Bhowali Multilevel Parking News, NABARD Tribal Development Fund Uttarakhand, Buksa Community Livelihood Project, Ramnagar Rural Development Initiative, Uttarakhand Tourism Infrastructure News, #Nainital #Uttarakhand #Bhimtal #TourismNews #DevelopmentNews #ParkingProject #Ramnagar #NABARD #HindiNews #UttarakhandNews

Leave a Reply