नवीन समाचार, नैनीताल, 30 मई 2026 (Nainital-150 Homestay Cancelled)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में होमस्टे व्यवस्था की मूल भावना से भटककर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) के निर्देश पर चलाए गए व्यापक निरीक्षण अभियान में होमस्टे नियमावली के उल्लंघन के अनेक मामले सामने आने के बाद 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। साथ ही 55 इकाइयों पर प्रति इकाई 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को पर्यटन क्षेत्र में पारदर्शिता और नियमन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिला प्रशासन के अनुसार परगनाधिकारियों और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होमस्टे इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई इकाइयों में गंभीर अनियमितताएं पायी गयीं। सबसे प्रमुख बात यह रही कि अनेक स्थानों पर होमस्टे स्वामी स्वयं निवासरत नहीं मिले, जबकि होमस्टे योजना का मूल उद्देश्य पर्यटकों को स्थानीय परिवारों के साथ रहने का अनुभव उपलब्ध कराना है।
होमस्टे की आड़ में चल रहे थे होटल और रेस्टोरेंट
निरीक्षण के दौरान कई इकाइयों में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के बावजूद सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग करायी जा रही थी। कुछ स्थानों पर रिसेप्शन स्टाफ नियुक्त कर होमस्टे को होटल और रेस्टोरेंट की तरह संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा कई इकाइयों को लीज पर देकर पूर्ण रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किये जाने के मामले भी सामने आये।
प्रशासन ने इन अनियमितताओं को नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि होमस्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है, न कि बड़े स्तर पर व्यावसायिक होटल संचालन की अनुमति देना।
क्षेत्रवार कार्रवाई में नैनीताल सबसे आगे
जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक कार्रवाई नैनीताल तहसील क्षेत्र में की गयी, जहां 94 होमस्टे इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। इसके अतिरिक्त रामनगर में 20, धारी में 19, कैंचीधाम क्षेत्र में 7, कालाढूंगी में 5 तथा हल्द्वानी में 5 इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नोटिस अवधि में चल रही अन्य इकाइयों की भी जांच जारी है और नियमों के अनुरूप उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
भीमताल में पार्किंग के नाम पर अवैध रोड क्रॉसिंग शुल्क पर प्रशासन सख्त

इधर पर्यटन नगरी भीमताल (Bhimtal) में पार्किंग की आड़ में कथित रूप से वसूले जा रहे अवैध ‘रोड क्रॉसिंग शुल्क’ के मामले में भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी (Puran Brijwasi) द्वारा प्रस्तुत 22 पृष्ठों के साक्ष्यों और शिकायत पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किये हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि भीमताल-नौकुचियाताल (Naukuchiatal) मार्ग पर पार्किंग कर्मी सड़क पर ही वाहनों को रोककर नौकुचियाताल, पांडेगांव (Pandegaon) और जंगलियागांव (Jangaliyagaon) जाने वाले पर्यटकों से जबरन शुल्क वसूल रहे हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है और पर्यटन नगरी की छवि प्रभावित हो रही है।
अवैध वसूली रोकने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी भीमताल, कोतवाल भीमताल तथा लोक निर्माण विभाग भवाली (PWD Bhawali) के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कथित अवैध शुल्क वसूली पर तत्काल रोक लगायी जाए। साथ ही सड़क किनारे करायी जा रही अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश जारी किये गये हैं।
प्रशासन ने पार्किंग संचालकों को पार्किंग नियमावली का सख्ती से पालन कराने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे पर्यटन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यटकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-150 Homestay Cancelled) :
Nainital-150 Homestay Cancelled, Uttarakhand News, Nainital News, Homestay News, Tourism News, Bhimtal News, Administration News, Hindi News, Travel News, Local News, Parking News, Nainital Homestay Registration Cancelled, Uttarakhand Tourism Rules Action, Homestay Rule Violation Case, Nainital District Administration News, Bhimtal Illegal Fee Collection Case, Road Crossing Charge Controversy, Uttarakhand Tourism Regulation Update, Homestay Inspection Drive Nainital, Tourist Facility Management News, Bhimtal Parking Rule Enforcement, #Nainital #Uttarakhand #Homestay #TourismNews #Bhimtal #Administration #TravelNews #HindiNews #LocalNews #UttarakhandNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
