पत्नी के दूसरे युवक के साथ चले जाने से नाराज पति मोबाइल टावर पर चढ़ा, पत्नी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें
नवीन समाचार, हरिद्वार, 12 अक्टूबर 2026 (Husband Climbed Mobile Tower for Wife)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के शिवालिक नगर (Shivalik Nagar) में सोमवार को एक युवक अपनी पत्नी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पत्नी के किसी दूसरे युवक के साथ चले जाने की बात सामने आई है। इसी से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया और पत्नी के आने पर ही नीचे उतरने की जिद करने लगा।
Husband Climbed Mobile Tower for Wife
हरिद्वार के शिवालिक नगर में पत्नी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक ।

युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।

पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा युवक

युवक टावर पर चढ़कर अपनी पत्नी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि पत्नी के आने पर ही वह नीचे उतरेगा। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली (Ranipur Police Station) की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास शुरू किया।

परिवार से भी संपर्क कर रही पुलिस

कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी (Manohar Bhandari) के अनुसार, युवक से लगातार बातचीत की जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। पुलिस उसके परिवार से भी संपर्क कर रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिलहाल युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ा अभियान, 108 जगह पकड़ी गई अनियमितता; 50 से 55 प्रतिशत लाइन लॉस के बाद ऊर्जा निगम सख्त

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Husband Climbed Mobile Tower for Wife) :

Husband Climbed Mobile Tower for Wife, Haridwar News, Shivalik Nagar News, Uttarakhand News, Mobile Tower Incident, Ranipur Police, Haridwar Latest News, Manohar Bhandari, Family Dispute, Uttar Pradesh News, Uttarakhand Breaking News, Police Rescue Operation, Shivalik Nagar Incident, Haridwar Police, Local News Uttarakhand, Navin Samachar, #Haridwar #ShivalikNagar #UttarakhandNews #HaridwarNews #RanipurPolice #BreakingNews #NavinSamachar

Leave a Reply