4.54 करोड़ की नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, असली नोटों के बीच छिपाकर रखे थे चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखे नकली नोट

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, ऊधम सिंह नगर, 29 मई 2026 (Children Bank of India Fake Currency)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद के गदरपुर (Gadarpur) क्षेत्र में पुलिस ने नकली करेंसी यानी मुद्रा खपाने की एक बड़ी साजिश का अनावरण किया है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से असली और नकली नोटों की कुल 454 गड्डियां बरामद की हैं। बरामद नोटों का अंकित मूल्य लगभग 4.54 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित असली नोटों के बीच नकली नोट लगाकर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे थे, ताकि व्यापारी और आम लोग आसानी से धोखे का शिकार हो जाएं।

Children Bank of India Fake Currency 4 करोड़ 54 लाख के असली और नकली नोट बरामद, कई गड्डियों में Children Bank of India लिखा हुआ-VIDEO - India TV Hindiपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम गूलरभोज (Gularbhoj) मार्ग पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति बड़ी मात्रा में नकली और असली नोटों को मिलाकर बाजार में चलाने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गदरपुर पुलिस ने सैप्टा फार्म मार्ग (Saipta Farm Road) स्थित एक स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध खोखे के भीतर चला गया, जबकि दूसरा बैग बंद करने लगा। पुलिस ने दोनों को तत्काल पकड़ लिया।

असली नोट ऊपर, नीचे ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ के नोट

कानपुर के एटीएम से 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' के नकली 500 रुपये के नोट निकले | इंडिया न्यूज – इंडिया टीवीबैग की तलाशी के दौरान पुलिस को 500 रुपये के नोटों की 454 गड्डियां मिलीं। जांच में पाया गया कि कई गड्डियों के ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के असली नोट रखे गये थे, जबकि नीचे बड़ी संख्या में ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ (Children Bank of India) लिखे नकली नोट रखे गये थे। कुछ गड्डियां पूरी तरह नकली नोटों से भरी हुई थीं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिता की हत्या के आरोपित को 9 माह बाद भी नहीं मिली राहत, जिला न्यायालय ने जमानत याचिका की खारिज

पुलिस के अनुसार बरामद असली और नकली नोटों के अंकित मूल्य को मिलाकर लगभग 4.54 करोड़ रुपये की धनराशि बनती है। आरोपितों की पहचान मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी केशव नगर, बाजपुर (Bajpur) और मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी पंचपुरी कोपा, गूलरभोज (Panchpuri Kopa, Gularbhoj) के रूप में हुई है।

रात के समय बाजार में चलाने की थी योजना

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे असली नोटों के बीच नकली नोट रखकर रात के समय बाजार में इन्हें चलाने की योजना बना रहे थे। उनका मानना था कि कम रोशनी और भीड़भाड़ के दौरान व्यापारी नोटों की पूरी जांच नहीं कर पाएंगे। पुलिस की सतर्कता के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह भी जांच की जा रही है कि बरामद नकली नोट कहां से लाये गये और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपित किन क्षेत्रों में इन नोटों को खपाने वाले थे।

नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच शुरू

क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार (Akhilesh Kumar) और गदरपुर के कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल (Bhupendra Singh Brijwal) ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास, उनके संपर्कों और नकली नोटों की आपूर्ति श्रृंखला की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि नकली करेंसी का उपयोग केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि वित्तीय व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी गंभीर खतरा होता है। ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई से बड़े आर्थिक नुकसान को रोका जा सकता है। हालांकि यह भी समझ से परे है कि ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखे पूरी तरह नकली नोटों से भरी गड्डियों को कोई कैसे असली नोटों की तरह चला सकता है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून-हरिद्वार तक फैला पाकिस्तानी नेटवर्क का साया, मजदूरी करने वाले युवकों के पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Children Bank of India Fake Currency) :

Children Bank of India Fake Currency, Uttarakhand News, Udham Singh Nagar News, Gadarpur News, Crime News, Fake Currency News, Police Action News, Hindi News, Financial Crime News, Law News, Economic Crime News, Gadarpur Fake Currency Racket Busted, Uttarakhand Counterfeit Currency Case, Fake Notes Seized In Gadarpur, Children Bank Of India Fake Notes Case, Udham Singh Nagar Police Action News, Financial Fraud Investigation Uttarakhand, Fake Currency Network India, Counterfeit Note Crime Report, Gadarpur Crime News Today, Economic Offence Investigation Uttarakhand, #Uttarakhand #UdhamSinghNagar #Gadarpur #CrimeNews #FakeCurrency #PoliceAction #FinancialCrime #HindiNews #UttarakhandNews #LawNews

Leave a Reply