भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर के मामलों में 1.3 गुना की वृद्धि के साथ लगातार बढ़ रहा खतरा, कारण भी जानें

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नई दिल्ली, 8 मार्च 2026 (Breast Cancer in India Increasing)। भारत (India) में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ब्रेस्ट यानी स्तन कैंसर (Breast Cancer) तेजी से गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। प्रतिष्ठित चिकित्सा पत्रिका द लैंसेट ऑन्कोलॉजी (The Lancet Oncology) में प्रकाशित एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार पिछले तीन दशकों में भारत में स्तन कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि प्रमुख जोखिम कारकों पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो वर्ष 2050 तक स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

1990 से 2023 के बीच मामलों में तेज वृद्धि

(Breast Cancer In India Increasing Breast cancer - symptoms, diagnosis, treatment, risk | healthdirect‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी ब्रेस्ट कैंसर कोलैबोरेटर्स’ (Global Burden of Disease Study Breast Cancer Collaborators) के अंतर्गत 204 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। अध्ययन के अनुसार भारत में 1990 से 2023 के बीच स्तन कैंसर के मामलों में लगभग 1.3 गुना वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1990 में प्रति एक लाख महिलाओं में स्तन कैंसर के लगभग 13 मामले दर्ज होते थे, जो 2023 में बढ़कर प्रति एक लाख महिलाओं पर लगभग 29.4 तक पहुंच गये।

इसी अवधि में आयु-मानकीकृत मृत्यु दर भी 8.9 से बढ़कर 15.5 हो गई, जिसके कारण स्तन कैंसर से होने वाली मृत्यु में लगभग 74 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

2050 तक मामलों में और बढ़ोतरी की आशंका

अध्ययन में कहा गया है कि ब्रेस्ट कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में कैंसर से जुड़ी बीमारी और समय से पूर्व मृत्यु का प्रमुख कारण बना हुआ है। वर्ष 2026 में विश्व स्तर पर स्तन कैंसर के लगभग 23 लाख नए मामले सामने आने और लगभग 7.6 लाख मृत्यु होने का अनुमान है।

अनुमान यह भी है कि यदि वर्तमान प्रवृत्ति जारी रही तो वर्ष 2050 तक ब्रेस्ट कैंसर के वैश्विक मामलों में लगभग एक तिहाई की वृद्धि हो सकती है और यह संख्या लगभग 35 लाख तक पहुंच सकती है।

महंगा उपचार भी बड़ी चुनौती

टाटा मेमोरियल सेंटर (Tata Memorial Centre) से जुड़े एक अध्ययन में यह भी सामने आया है कि आधुनिक कैंसर उपचार, विशेषकर इम्यूनोथेरेपी (Immunotherapy), अधिकांश रोगियों के लिए अत्यंत महंगा है।

अध्ययन के अनुसार पेम्ब्रोलिजुमाब (Pembrolizumab) नामक इम्यूनोथेरेपी दवा का छह महीने का उपचार कोर्स भारत में औसत मासिक आय से लगभग 80 गुना अधिक महंगा पड़ सकता है। इससे बड़ी संख्या में रोगियों के लिए उपचार प्राप्त करना कठिन हो जाता है।

आयु वर्ग के अनुसार भी सामने आये तथ्य

वर्ष 2023 के वैश्विक आंकड़ों के अनुसार 55 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं में स्तन कैंसर के नए मामले 20 से 54 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक पाए गये।

हालांकि 1990 के बाद से युवा आयु वर्ग की महिलाओं में भी मामलों की दर धीरे-धीरे बढ़ती देखी गई है, जबकि अधिक आयु वर्ग में वृद्धि अपेक्षाकृत कम रही है।

आर्थिक बोझ भी तेजी से बढ़ रहा

अध्ययन में यह भी बताया गया है कि भारत जैसे मध्यम आय वाले देशों में स्तन कैंसर का आर्थिक बोझ तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2021 में भारत में इसका कुल आर्थिक बोझ लगभग 74,474 करोड़ रुपये आंका गया था, जो वर्ष 2030 तक बढ़कर लगभग 1,28,957 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

जीवनशैली से जुड़े जोखिम कारक भी जिम्मेदार

अध्ययन में कहा गया है कि स्तन कैंसर से जुड़े स्वास्थ्य नुकसान का एक बड़ा हिस्सा ऐसे जोखिम कारकों से जुड़ा है जिन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इनमें अत्यधिक रेड मीट का सेवन, तंबाकू का उपयोग, उच्च रक्त शर्करा स्तर और अधिक बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index – BMI) प्रमुख हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच, जागरूकता, संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता से इस चुनौती का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Breast Cancer in India Increasing) :

Breast Cancer in India Increasing, Breast Cancer Rising Cases India Lancet Study Report, Women Health Risk Breast Cancer India Statistics 2023 2050, Global Burden Of Disease Breast Cancer Study Analysis, Breast Cancer Mortality Rate Increase India Health Report, Cancer Treatment Cost Immunotherapy Challenge India Patients, Women Cancer Awareness And Early Screening Importance, Public Health Policy Breast Cancer Prevention India, Breast Cancer Risk Factors Lifestyle And Health Study, Global Breast Cancer Cases Projection 2050 Medical Research, Women Healthcare Challenges Cancer Treatment Accessibility India, #BreastCancerAwareness #PublicHealth #CancerResearch #WomenHealth #MedicalResearch

Leave a Reply