नवीन समाचार, नैनीताल, 25 सितंबर 2026 (DSB Campus Student Union Elections)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर (DSB Campus) में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया आयोजित हुई। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है, जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी होने के कारण नामांकन सही पाए जाने पर इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति रहेगी। संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के छात्राओं के लिए आरक्षित पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है, जिससे इन पदों पर मुकाबला होगा।
अध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार और हिमांशु आर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी ने नामांकन कराया। वहीं उपाध्यक्ष छात्र पद के लिए कुणाल वेदी और अभिषेक रैकुनी ने नामांकन किया।
इन पदों पर भी हुए नामांकन
सचिव पद के लिए कमल कार्की ने नामांकन कराया। संयुक्त सचिव (छात्रा) पद पर अनुष्का पुरी और गौरी, जबकि कोषाध्यक्ष (छात्रा) पद पर सृष्टि रावत और विदुषी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
सांस्कृतिक सचिव पद के लिए हर्षित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए तन्मय भंडारी ने नामांकन कराया।
संकाय प्रतिनिधि पदों के लिए उपलब्ध नामांकन विवरण के अनुसार कला वर्ग से अनिल कुमार, वाणिज्य से संध्या कापड़ी, विधि से दिव्यांशी कौशल और प्रबंध अध्ययन से सानिध्य उप्रेती ने नामांकन किया है। नामांकन सही पाए जाने पर जिन पदों पर एक-एक प्रत्याशी रहेंगे, वहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनेगी।
कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
इस प्रकार यदि नामांकन सही पाये जाते हैं तो छात्रा उपाध्यक्ष व सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों के साथ ही सांस्कृतिक सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और सभी संकाय प्रतिनिधियों के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना पहले ही तय हो गया है। पहली बार छात्राओं के लिये पद आरक्षित होने के साथ विशेषकर संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर छात्राओं के बीच दिलचस्प मुकाबले होने की संभावना भी नजर आ रही है। केवल छात्राओं के लिये आरक्षित छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी हैं।
इस चुनाव के लिए मतदान 29 सितंबर को निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया 26 सितंबर को होगी। 28 सितंबर को आमसभा के बाद शाम 4 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
परिसर में सुरक्षा के इंतजाम
नामांकन प्रक्रिया के दौरान डीएसबी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज आर्य, प्रो. ललित तिवारी, प्रॉक्टर डॉ. हरीश बिष्ट, प्रो. आरसी जोशी, डॉ. गगन होती, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. महेश आर्य, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. सीता देवली, नंदा बल्लभ पालीवाल और बृजेश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि डीएसबी परिसर सहित राज्य के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में इस बार छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए कई पद आरक्षित किए गए हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (DSB Campus Student Union Elections) :
<
p style=”text-align: justify;”> DSB Campus Student Union Elections, DSB Campus Student Union Election, Kumaun University Student Election, Nainital Student Union Election, DSB Campus Nainital, Student Election 2026, DSB Student Election 2026, Bhanu Pratap Singh Chauhan, Shubham Kumar DSB, Himanshu Arya DSB, Kunkum Joshi, DSB Campus Election Nomination, Kumaun University News, Nainital News, Uttarakhand Student Election, DSB Campus Election Result, #DSBCampus #KumaunUniversity #NainitalNews #StudentUnionElection #StudentElection2026 #DSBStudentElection #UttarakhandNews #Nainital #KumaunUniversityElection

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















