डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 29 दिसंबर 2025 (Nainital-Uttarakhand Weather)। उत्तराखंड में इस वर्ष अक्टूबर के बाद मौसम का मिजाज लगातार शुष्क बना हुआ है। अक्टूबर में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश अवश्य दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बाद नवंबर और दिसंबर महीनों में राज्य में लगभग बारिश नहीं हुई। दिसंबर का महीना समाप्ति की ओर है और राज्य के अधिकांश जनपदों में वर्षा के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं। हालांकि, नए साल के आसपास कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जबकि मैदानी जिलों में घने कोहरे के चलते ठंड का असर लगातार बढ़ा हुआ है।
शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर बढ़ा-नैनीताल और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति
नैनीताल जनपद में सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः साफ रहा। अपराह्न के समय हल्के बादल छाने से ठंड में तेजी आई, जबकि हल्द्वानी सहित मैदानी क्षेत्रों में पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकल सकी। इससे पूरा दिन ‘शीत दिवस’ की स्थिति जैसा बना रहा। भारत मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग का अनुमान है कि 30 और 31 दिसंबर को दोपहर तक आसमान सामान्यतः साफ रहेगा, जबकि अपराह्न में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह 19 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिसंबर में बारिश के सामान्य आंकड़े
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार दिसंबर महीने में सामान्यतः राज्य में औसतन 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है, लेकिन इस वर्ष यह औसत भी पूरा नहीं हो सका। हालांकि बीते वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर में कम बारिश होना कोई नई बात नहीं है। पिछले 25 वर्षों के रिकॉर्ड में केवल लगभग 10 वर्ष ऐसे रहे हैं, जब दिसंबर में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। अधिकांश वर्षों में यह महीना शुष्क ही रहा है, केवल कुछ वर्षों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और बर्फबारी देखने को मिली।
नए साल पर बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने नए साल पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ राहत भरी जानकारी दी है। पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर से 1 और 2 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिलावार स्थिति देखें तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
मैदानी जिलों में कोहरे से शीत दिवस की स्थिति
दूसरी ओर मैदानी जिलों में ठंड का असर अधिक बना हुआ है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे के कारण दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 से 6 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में उधम सिंह नगर और हरिद्वार के साथ-साथ देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 2 जनवरी के बाद आने वाले पहले सप्ताह में राज्य में बारिश या बर्फबारी की कोई ठोस संभावना फिलहाल नहीं है। नैनीताल में 1 से 4 जनवरी तक अधिकतम तापमान में और 2 से 3 और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ तापमान के 16 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में हल्की मौसम गतिविधि के बाद एक बार फिर शुष्क और ठंडा मौसम हावी रह सकता है। इससे कृषि, पर्यटन और दैनिक जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां लोग बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Uttarakhand Weather) :
Nainital-Uttarakhand Weather, Uttarakhand Weather Update December, Nainital Temperature Today, Cold Day Alert Uttarakhand, Fog In Haridwar Udhamsingh Nagar, Snowfall Forecast Uttarakhand 2026, New Year Weather Uttarakhand, India Meteorological Department Forecast, Winter Season Uttarakhand News, Hill Area Snowfall Prediction, Plain Areas Fog Alert, Google Discover Weather News, Uttarakhand Climate Report, Tourism Weather Update Uttarakhand, January Weather Forecast India, Hindi Weather News Uttarakhand, #UttarakhandWeather #NainitalNews #ColdDayAlert #HindiNews #WeatherUpdate #FogAlert #SnowfallNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।