नवीन समाचार, हल्द्वानी, 29 जुलाई 2024 (Commissioner Deepak Rawat on Surprise Inspection)। कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत ने आज हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले डायलिसिस सेंटर का दौरा किया, जहां मरीजों से उनका हाल-चाल जाना और डायलिसिस सेंटर में डायलिसिस की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में पाया गया कि डायलिसिस सेंटर में चिकित्सक लगातार मौजूद नहीं रहते और वे शिफ्ट के अनुसार आते हैं, जबकि डायलिसिस के दौरान चिकित्सक का हमेशा मौजूद रहना आवश्यक है। इस पर उन्होंने पिछले 1 महीने की सीसीटीवी फुटेज मांगी है, ताकि यह पता चल सके कि चिकित्सक कितने समय डायलिसिस सेंटर में उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त पूछने पर पता चला कि दोनों चिकित्सकों में से एक चिकित्सक छुट्टी में हैं और एक कहीं बाहर गए हुए है। डायलिसिस सेंटर में छापेमारी के दौरान एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं मिला। साथ ही चारों ओर गंदगी और सभी बेड टूटे हुए भी मिले।
अन्य कमियों पर व्यक्त की नाराजगी (Commissioner Deepak Rawat on Surprise Inspection)
निरीक्षण के दौरान कई अन्य कमियां भी पाई गईं। इन पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी, सीओ नितिन लोहनी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
(Commissioner Deepak Rawat on Surprise Inspection, Haldwani, Dialysis Center, Healthcare, Administration, Deepak Rawat, Divisional Commissioner-Kumaon, Kumaon Commissioner, Deepak Rawat’s surprise inspection at Base Hospital,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















