डिजिटल ठगी का दोहरा प्रहार: पूर्व कुलपति बीना साह से गैस बुकिंग के नाम पर 1.91 लाख की लूट, पहले भी गँवा चुकी हैं 1.47 करोड़

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

‘नवीन समाचार’, नैनीताल, 31 मार्च 2026 (Double Digital Fraud with Former VC)। पढ़े-लिखे बुजुर्ग डिजिटल अपराधियों के निसाने पर हैं। उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर दुस्साहस का परिचय देते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति बीना साह को अपना शिकार बनाया है। रसोई गैस (LPG) बुकिंग में आई तकनीकी समस्या का लाभ उठाकर ठगों ने ‘स्क्रीन शेयरिंग’ (Screen Sharing) के माध्यम से उनके बैंक खाते से लगभग 1.91 लाख रुपये पार कर दिए।

Double Digital Fraud with Former VC (Shocking Cyber Fraud-Without OTP-Online Banking) (Cyber ​​Fraud of Rs 7-40 Crore from an Officer) (Attempt of Cyber Fraud in Name Operation Sindoor) (Cyber ​​Fraud with Female IFS officer 98Thousand) (Big Cyber Fraud of Crores in Name of Taj Group)अत्यंत विचलित करने वाला तथ्य यह भी है कि बीना साह पिछले वर्ष अगस्त माह में भी ‘डिजिटल अरेस्ट’ (Digital Arrest) के जाल में फंसकर 1.47 करोड़ रुपये की विशाल धनराशि गँवा चुकी हैं, जिसकी रिकवरी अभी तक नहीं हो पाई है।

‘नवीन समाचार’ को कोतवाली मल्लीताल और साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गार्डन हाउस निवासी बीना साह ने गत 20 मार्च को इंडेन गैस की बुकिंग करने का प्रयास किया था। भुगतान (Payment) सफल न होने पर उन्होंने सहायता हेतु ऑनलाइन माध्यम तलाशा, जहाँ उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर (08250671748) पर संपर्क करने को कहा गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को ‘पेटीएम’ (Paytm) प्रतिनिधि बताकर झांसे में लिया और सहायता के नाम पर उनका फोन स्क्रीन शेयरिंग पर ले लिया।

ठगी का तरीका: स्क्रीन शेयरिंग और किश्तों में लूट

जैसे ही पीड़िता का फोन ठग के नियंत्रण में आया, उनके खाते से प्रथम चरण में 84,539 रुपये और 9,999 रुपये ‘मोहम्मद फरहान’ नामक व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित कर दिए गए। ठगों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका; अगले दिन 21 मार्च को पुनः कॉल कर पैसे वापस करने का झांसा दिया गया और प्रक्रिया के नाम पर ‘अंजली’ नामक खाते में 96,949 रुपये और ट्रांसफर करवा लिए गए। कुल मिलाकर 1,91,487 रुपये की चपत लगने के बाद जब बैंक से संदेश (SMS) प्राप्त हुए, तब पीड़िता को ठगी का बोध हुआ।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  प्रवक्ता भर्ती की तिथियों और होमगार्ड भर्ती में रोस्टर उल्लंघन पर गहरा आक्रोश, अभ्यर्थियों ने उठाई न्याय की मांग

एकाकी जीवन और साइबर अपराधियों का सॉफ्ट टारगेट

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति बीना साह नैनीताल में एकाकी जीवन (Single Living) व्यतीत करती हैं, जिसका लाभ साइबर अपराधी बार-बार उठा रहे हैं। पिछले वर्ष अगस्त 2025 में उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.47 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार तो किया, लेकिन पीड़िता को अपनी मेहनत की कमाई का एक रुपया भी वापस नहीं मिल सका। सात माह बाद दोबारा हुई इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया है।

पुलिस की कार्यवाही और जन-अपील

मल्लीताल कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि बीना साह की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच साइबर सेल (Cyber Cell) को हस्तांतरित कर दी गई है और जिन नंबरों (7602641221 आदि) से कॉल आ रहे थे, उन्हें सर्विलांस पर रखा गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि रसोई गैस या पेट्रोल की किल्लत की खबरों के बीच साइबर अपराधी अधिक सक्रिय हो गए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में ‘AnyDesk’ या ‘TeamViewer’ जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड न करें। बैंक या कोई भी सेवा प्रदाता कभी भी ग्राहकों से स्क्रीन शेयर करने या ओटीपी (OTP) साझा करने की मांग नहीं करता है। यदि आप ठगी का शिकार होते हैं, तो तत्काल ‘1930’ पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल जनपद में धर्मांतरण के पीछे विदेशी फंडिंग ! कई महिलाओं को शिकार बना चुका था यूनुस...

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Double Digital Fraud with Former VC) :

Double Digital Fraud with Former VC, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Crime News, Law News, Legal News, Nainital Gas Booking Online Fraud Case, Former VC Rohilkhand University Cyber Fraud, Screen Sharing App Scam India, Digital Arrest Case Recovery Status Uttarakhand, Mallital Police Station FIR Cyber Crime, Cyber Cell Investigation Nainital Fraud, Online LPG Booking Safety Tips India, Financial Loss Due To Screen Sharing India, Police Case Filed Against Cyber Criminals Nainital, Vulnerability Of Senior Citizens To Cyber Crime India, #NainitalCyberCrime #OnlineFraud #GasBookingScam #CyberSecurityIndia #NainitalPolice #DigitalArrest #FinancialFraud #UttarakhandNews #ConsumerAwareness #VCSchoolScam

Leave a Reply