लगातार दूसरे दिन बारिश से नैनीताल में लौटी ठंड, पत्रकार को मातृशोक, साथ ही राजनीति, शिक्षा और जनजीवन से जुड़े नैनीताल के आज के चुनिंदा समाचार एक साथ

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 20 मार्च 2026 (Nainital News 20 March 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से मौसम फिर से सर्द हो गया है और शीतकालीन जैसी परिस्थितियां बन गई हैं। खास बात यह है कि वर्ष 2025 में भी इसी तिथि के आसपास ऐसी ही वर्षा दर्ज की गई थी। मौसम के इस बदलाव का असर जनजीवन, आपूर्ति व्यवस्था और दैनिक गतिविधियों पर साफ दिखाई दे रहा है, वहीं जनपद में राजनीतिक, शैक्षिक और सामाजिक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं।

पत्रकार लीला बिष्ट को मातृशोक

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1964113264नैनीताल। नगर के पत्रकार लीला सिंह बिष्ट की माता विमला बिष्ट पत्नी नारायण सिंह बिष्ट का शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।  शनिवार को उन्हें अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय विमला बिष्ट निकटवर्ती राजकीय जूनियर हाईस्कूल खुर्पाताल में शिक्षिका प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। वह अपने पीछे दो पुत्रों लीला सिंह बिष्ट व गोपाल बिष्ट का परिवार शोक संतप्त छोड़ गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे पाइंस स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

बारिश, ठंड और मौसम का बदला मिजाज

Nainital News 20 March 2026नैनीताल सहित पूरे पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बारिश होती रही और इससे मौसम सर्द महसूस किया गया, और एक तरह से शीतकालीन वर्षा की स्थितियां रहीं। खास व दिलचस्प संयोग यह भी है कि बीते वर्ष 2025 में भी 19 व 20 मार्च को इसी तरह बारिश हुई थी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आज अधिकतम तापमान 10 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं आगे 21 व 23 मार्च को भी आसमान के अधिकांशतया बादलों से ढके रहने और बारिश तथा गरज-चमक व आंधी की तथा 22 मार्च को आसमान के सामान्यतया साफ रहने के साथ अपराह्न में बादल छाने की संभावना रही गयी है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह तक नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में मौसम में सर्दी गायब होने लगी थी और जंगलों के जलने के साथ पूरे वातावरण में धुंध छायी हुई थी, इस कारण 10-11 मार्च को हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों के लिये हेलीकॉप्टर सेवाओं को दृश्यता की समस्या के कारण रोकना पड़ा था।

गैस आपूर्ति प्रभावित, लोगों की परेशानी बढ़ी

लगातार बारिश और ठंड के बीच गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey District Hospital) के समीप गोलघर क्षेत्र में 150 से अधिक लोग बारिश में कतार में खड़े रहे, जबकि केवल 50 उपभोक्ताओं को गैस मिल सकी।

इंडेन गैस एजेंसी (Indane Gas Agency) की प्रबंधक अंकिता पांडे (Ankita Pandey) के अनुसार आपूर्ति सीमित होने के कारण रोटेशन के आधार पर वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो गैस आपूर्ति लगभग ठप होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

राजनीति और समाज से जुड़ी अहम खबरें

आम आदमी पार्टी के पूर्व कुमाऊं प्रमुख जितेंद्र फुलारा ने दिया पार्टी से दिया त्यागपत्र, जनसेवा जारी रखने की बात कही

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 1673158235आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पूर्व कुमाऊं प्रमुख जितेंद्र फुलारा (Jitendra Fulara) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पत्र लिखकर व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया और भविष्य में बिना किसी दल से जुड़े जनसेवा जारी रखने की बात कही। लगभग 15 वर्ष का कॉरपोरेट अनुभव रखने वाले मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के ग्राम थापला चौखुटिया के निवासी फुलारा अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवा से भी जुड़े रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्होंने अन्ना आंदोलन से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़ने के बाद पारदर्शिता और जनसेवा के मूल्यों के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ी थी।

श्री फुलारा के अनुसार उन्होंने दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब और गुजरात सहित कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभायी। दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में कार्य करते हुए चार चुनावों में विधायक संजीव झा की जीत में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा दिल्ली में उत्तराखंड प्रकोष्ठ की स्थापना कर प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभाया। वर्ष 2017 में देहरादून में आंदोलन के दौरान जेल यात्रा भी की, और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के प्रभारी तथा वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में जोन प्रभारी के रूप में भी कार्य किया।

पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दिया है। अब वह बिना किसी राजनीतिक दल से जुड़े समाज सेवा, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा उत्तराखंड की संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य जारी रखेंगे। उन्होंने समर्थकों व सहयोगियों से इस निर्णय का सम्मान करने और समाजहित में सहयोग जारी रखने की अपील भी की है।

मंत्री बनने पर क्षेत्र में उत्साह

भीमताल (Bhimtal) के विधायक राम सिंह कैड़ा (Ram Singh Kaida) के मंत्री बनने पर धारी (Dhari) ब्लॉक के पहाड़पानी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। बाजारों में मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी कर उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री कृष्ण चन्द्र मेलकानी, ललित मोहन शर्मा, ग्राम प्रधान दिनेश चन्द्र मेलकानी, नवीन चन्द्र व पवन महतोलिया, दयाकिशन, हेम मेलकानी आदि मौजूद रहे। उधर नाई में मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, उत्तम नयाल तथा हीरा नयाल आदि मौजूद रहे। जंगलियागांव में भी ग्राम प्रधान राधा कुल्याल की अगुवाई में भी खुशी जताते हुए उम्मीद की गयी कि राइंका जंगलियागांव में विज्ञान वर्ग खोलने तथा बूढ़ा धूरा मार्ग को पक्का करने के लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे।

शिक्षा, संस्कृति और प्रशिक्षण से जुड़े प्रयास

ऐपण कला पर कार्यशाला

c81e728d9d4c2f636f067f89cc14862c 573055813अयारपाटा स्थित श्री अरविंदो आश्रम (Sri Aurobindo Ashram) में ऐपण (Aipan Art) पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ऑरो यूनिवर्सिटी (Auro University) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने पारंपरिक कला की बारीकियां सिखाईं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में दीपा चौधरी तथा रेनू आर्या ने प्रतिभागियों को ऐपण की बारीकियां सिखाईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पारंपरिक कला को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। कार्यशाला के सफल आयोजन में अमित सुठा, आयुष मेहरा तथा सभासद मनोज साह जगाती ने सहयोग दिया।

इंसपायर अवार्ड में छात्र का चयन

ज्योलीकोट (Jyolikot) स्थित संत अंथोनी इंटर कॉलेज (St Anthony Inter College) के कक्षा 10 के छात्र कार्तिकेय का चयन भारत सरकार की इंसपायर अवार्ड योजना (Inspire Award Scheme) में हुआ है। उन्हें 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। कार्तिकेय के पिता जीवन चन्द्र प्रगतिशील किसान जबकि माता संगीता एक कुशल ग्रहणी के साथ-साथ दोनों पूर्व प्रधान ग्राम चोपड़ा रहे हैं। विद्यालय की प्रबन्धक सिस्टर मार्सीलीना समेत प्रधानाचार्या सिस्टर शोभा के अलावा सिस्टर सीमा तथा शिक्षक- शिक्षिकाओं व क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए कार्तिकेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मौन पालन प्रशिक्षण और आजीविका के अवसर

राजकीय मौनपालन केंद्र (Beekeeping Center) ज्योलीकोट में सात दिवसीय प्रशिक्षण में 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार और आर्थिक समृद्धि का प्रभावी माध्यम बताया। प्रदेशीय मौन विशेषज्ञ गरिमा तिवारी तथा प्रेमा राणा वरिष्ठ कीटविद् ने मौन पालन से आर्थिक समृद्धि का आह्वान किया। इस मौके पर डा.रश्मि पाण्डे, यशोदा रावत, हरीश चन्द्र दुबडिया, दर्शनी पन्त, प्रेमा पाण्डे, हिमांशु जीना, करन बहादुर, विनोद कुमार तथा सांसद प्रतिनिधि पुष्कर जोशी आदि उपस्थित रहे।

एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों की भागीदारी

कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के डीएसबी परिसर (DSB Campus) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर में विद्यार्थियों ने ग्राम अधौड़ा में स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाया। शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना डीएसबी परिसर की संयोजक डॉ. शशि पांडे व सहायक अधिकारी डॉ. मनोज सिंह बाफिला, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. संदीप मंडोली द्वारा किया गया जा रहा है।

एक ओर मौसम का बदलाव खेती, स्वास्थ्य और पर्यटन पर प्रभाव डालता है, वहीं गैस आपूर्ति जैसी समस्याएं आम लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करती हैं। दूसरी ओर राजनीतिक बदलाव, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े प्रयास समाज के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करते हैं। क्या प्रशासन इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपट पाएगा? क्या स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार होगा? ये प्रश्न अब जनचर्चा का विषय बनते जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है, वहीं प्रशासन से आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की अपेक्षा की जा रही है। साथ ही सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियां क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे सकती हैं। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 20 March 2026) :

Nainital News 20 March 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Nainital Weather Rainfall Temperature Drop Report, Gas Supply Crisis Nainital Public Issues Uttarakhand, Aam Aadmi Party Leader Resignation Uttarakhand Politics, Inspire Award Student Selection Science India, Beekeeping Training Employment Uttarakhand Rural Development, NSS Camp Social Work Village Awareness India, Aipan Art Workshop Cultural Heritage Uttarakhand, Ram Singh Kaida Minister Celebration Local Politics, #NainitalWeather #UttarakhandRain #GasCrisis #LocalNews #PoliticalUpdate #EducationNews #SkillDevelopment #PublicIssues #Governance #Community

Leave a Reply