लॉगव्यू पब्लिक स्कूल की ‘पीबी पांडे ऑरेटर ऑफ द ईयर-2025’ प्रतियोगिता, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कुमाऊं विवि की सहभागिता व डिग्रियों पर नई पहल…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

अर्जुन बने लॉगव्यू पब्लिक स्कूल के ‘पीबी पांडे ऑरेटर ऑफ द ईयर-2025’

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अप्रैल 2025 (Longview Public School-Kumaon University News) नैनीताल के लॉगव्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को ‘पीबी पांडे ऑरेटर ऑफ द ईयर 2025’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लॉगव्यू पब्लिक स्कूल के अर्जुन सिंह इस वर्ष के श्रेष्ठ वक्ता चुने गये। वहीं सृष्टि बमेठा और रोजम बी द्वितीय तथा शिवांग कपिल तृतीय स्थान पर रहे। 

62b40536554be9d8c562ec108c4a1709 1249494574प्रतियोगिता में नगर विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड एकता, राष्ट्रीय विकास एवं समावेशी प्रगति की दिशा में एक कदम है’ विषय पर अपने विचार प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करते हुए लॉगव्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल के अर्जुन सिंह को प्रथम पुरस्कार प्रदान के रूप में 3000 रुपये की धनराशि, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी के चयनित किया।

वहीं द्वितीय स्थान पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की सृष्टि बमेठा और मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की रोजम बी तथा तृतीय स्थान पर सनवाल स्कूल नैनीताल के शिवांग कपिल रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में कनिका राज सिंह, कृपा क्रुविला एवं सुमन सिंह रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय की संरक्षक एवं निदेशक सुनीता त्रिपाठी, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों के साथ अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं शिक्षक व सहायक कर्मी उपस्थित रहे।

हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बतायी गयीं कुमाऊं विश्वविद्यालय की प्रगति और सफलता की कहानी (Longview Public School-Kumaon University News)

नैनीताल। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा ‘विकसित भारत 2047 की ओर शिक्षक शिक्षा का रूपांतरण’ विषय पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा में 28 एवं 29 अप्रैल को आयोजित हुए दो दिवसीय उत्तरीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय सम्मेलन में कुमाऊं विश्वविद्यालय से शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज जोशी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती ने प्रतिभाग किया और विश्वविद्यालय में संचालित चार वर्षीय समेकित बीए-बीएड, बीएससी-बीएड तथा बीकॉम-बीएड (आईटीईपी) पाठ्यक्रम की प्रगति और सफलता की जानकारी साझा की।

172981e7228ed4c8537802a4653237ce 977699243हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बताया गया कि यह पाठ्यक्रम देश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों में स्ववित्त पोषित आधार पर संचालित होने वाला एकमात्र कार्यक्रम है। यह पाठ्यक्रम प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की तैयारी में सहायक होकर उत्तराखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों की आपूर्ति का सशक्त माध्यम बन रहा है।

इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘दीक्षा’ पत्रिका का भी विशेष उल्लेख हुआ, जिसमें आईटीईपी विभाग की वार्षिक शैक्षणिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ स्तरीय रचनाओं को शामिल किया गया है। सम्मेलन में बताया गया कि एनसीटीई आगामी वर्ष से योग, कला, संस्कृत व शारीरिक शिक्षा विषयों के समेकित चार वर्षीय आईटीईपी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना बना रहा है। इनकी प्रभावी रूपरेखा तैयार करने हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय के अनुभवों व सुझावों को आधार बनाने का आश्वासन सम्मेलन में सम्मिलित शिक्षाविदों व अधिकारियों ने दिया।

नई पहल: स्नातक विद्यार्थियों की डिग्रियां बिना आवेदन के घर भेजेगा कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Longview Public School-Kumaon University News)

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024 के स्नातक विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बिना किसी आवेदन प्रक्रिया के डिग्रियाँ प्रदान करने की पहल की है। बताया गया है कि इस हेतु विश्वविद्यालय ने 18000 से अधिक डिग्रियों का मुद्रण कार्य पूर्ण कर लिया है, जिन्हें अब सीधे संबंधित महाविद्यालयों अथवा छात्रों के पते पर भेजा जाएगा।यह निर्णय कुलपति प्रो. दीवान रावत के नेतृत्व में छात्रहित को केंद्र में रखते हुए लिया गया है, जिससे छात्रों को अनावश्यक औपचारिकताओं से मुक्ति मिलेगी और उन्हें समय पर डिग्री प्राप्त हो सकेगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार डिग्रियों का वितरण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा या करियर के अवसरों के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। इस पहल के साथ ही 2024 सत्र के छात्रों की डिग्रियों के लंबित होने की समस्या यानी बैकलॉग पूर्णतः समाप्त हो जाएगी। प्रशासनिक नवाचारों के अंतर्गत डिग्री वितरण की यह योजना न केवल विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बन सकती है। (Longview Public School-Kumaon University News)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Longview Public School-Kumaon University News, Nainital News, Education, Educational News, PB Pandey Orator of the Year-2025, Log View Public School, Arjun Singh Winner, PB Pandey Orator Award, Orator Of The Year 2025, Nainital Schools, Inter School Competition, Speech Competition India, Best Speaker Award, School Events Nainital, Uniform Civil Code Speech, Sainik School Ghorakhal, Mohan Lal Sah School, Sanwal School Nainital, Education News Uttarakhand, Nainital Latest News, Uttarakhand Student Achievements, Public Speaking Competition, School Achievements India, Youth Public Speaking, Arjun Singh Orator Winner,)