नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 20 जुलाई 2023। (Pashu Krurta) पिछले माह हल्द्वानी में हुई घटना की तरह अब अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में गाय के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने की घटना सामने आई है। गाय के मालिक ने जेरुद्दीन अंसारी नाम के आरोपित को खुद पशु बनकर पशु की तरह ऐसा अमानवीय कृत्य (Pashu Krurta) करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जेरुद्दीन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। इस घटना से हिंदुओं में भारी आक्रोश नजर आ रहा है। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन कर दुकानें बंद करवाईं और बाजार में आक्रोश रैली निकाली।
आरोप लगाया कि बाजार की ही एक गौशाला में घुस कर एक आरोपित व्यक्ति ने गाय से अप्राकृतिक अमानवीय कृत्य (Pashu Krurta) किया है। इसकी शिकायत पशु स्वामी ने द्वाराहाट थाने में की है। गाय के साथ अप्राकृतिक अमानवीय कृत्य का विरोध कर आक्रोश रैली के दौरान आरोपित के धर्म के लोगों की दुकानों को बंद कराया गया। इसके बाद पुलिस ने अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गाय स्वामी ने पुलिस से शिकायत की है कि द्वाराहाट में उसकी गौशाला में घुस कर एक युवक ने बीती रात्रि वहां बंधी गाय के साथ कुकृत्य (Pashu Krurta) किया। इसकी भनक लगते ही सुबह हिंदूवादी संगठन द्वाराहाट के त्रिमूर्ति चौक पर एकत्र हुए और गौ माता के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य के विरोध में नारेबाजी की। जिसके बाद वहां पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
गाय स्वामी के अनुसार पिछले कुछ समय से गाय के साथ इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा था। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ रहा था। बीती रात्रि को गाय स्वामी ने आरोपित युवक को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। मामले में हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि इस कृत्य को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
द्वाराहाट के थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि गाय स्वामी कुंदन लाल साह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाय के साथ कुकृत्य करने वाला युवक बिहार के कठवोलिया बेतिया चंपारन निवासी जेरुद्दीन अंसारी पुत्र सलीम अंसारी है। उसका मेडिकल कराया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11क के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : (Pashu Krurta) हल्द्वानी में खूंटे से बंधे पशु के साथ खुद पशु बनकर कुकर्म करता पकड़ा गया समुदाय विशेष का युवक, हंगामा…
नवीन समाचार, हल्द्वानी, 14 जून 2023। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में बुधवार को एक समुदाय विशेष का हवशी युवक खुद पशु बनकर खूंटे से बंधे एक पशु के साथ अनैतिक कार्य करते हुए (Haldwani animal misbehavior) पकड़ा गया। इसे लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आक्रोशित होकर शहर में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कमालुआगंजा क्षेत्र के बच्ची नगर गांव में हफीज नाम का एक युवक खेत में बंधे अन्य व्यक्ति के पशु से मानवता को शर्मसार करते हुए दिनदहाड़े अनैतिक कार्य कर रहा था। ऐसा करते हुए वह कुछ लोगों की नजर में आ गया। उन्होंने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
मामले की जानकारी मिलते पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद लालकुआं की पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। साथ ही क्षेत्रीय लोगों से शांति बनाए जाने की अपील की।
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
- बागेश्वर के अधिवक्ता की हत्या कर खाई में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की एसीपी के बयान पर नैनीताल में अधिवक्ता ने पुलिस में दी शिकायत
- हरिद्वार के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार; स्थानीय युवकों को बनाते थे निशाना, महिलाओं की उम्र के आधार पर तय की जाती थी डील…
- हरक सिंह रावत के वैवाहिक संबंधों पर विवाद गहराया, सोनिया आनंद ने बताया था स्वयं को पत्नी, दीप्ति रावत ने जताई आपत्ति…. पुराना है हरक का संबंधों का इतिहास
- कौन हैं राहुल गांधी के साथ चर्चा में आईं उत्तराखंड की नेहा बोरा? जिनके ‘ब्राह्मणवाद’ से संबंधित बयान पर मचा है सियासी घमासान, INDI-A में भी दरार ! परिवार भाजपाई!
- पौड़ी में घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार, मौत के बाद विधायक की गाड़ी घेरकर प्रदर्शन, कोटद्वार में भी गुलदार ने बच्ची को भी आंगन से उठा लिया..
- देहरादून में 15 वर्षीय किशोर पर छह वर्षीय बच्ची से अश्लील वीडियो दिखाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप, संरक्षण में भेजा
- कभी ट्रेन में नहीं बैठे, फिल्म ‘पायर’ में स्वयं अपनी चिताओं पर बैठे, अब वैश्विक प्रीमियर के लिए हवाई जहाज से विदेश रवाना हुए बेरीनाग के बुजुर्ग पदम सिंह और हीरा देवी
- नैनीताल : खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 12 नमूने जांच के लिए भेजे, अवैध निर्माण, पेड़ों के कटान और जलस्रोत के दोहन का मामला एनजीटी पहुंचा, राज्य स्थापना दिवस के तय कार्यक्रम, वर्षा को पीएचडी व भोजनमाताओं की हड़ताल तय।।
- मंत्री के पति की याचिका पर फैसला सुरक्षित, पाइंस श्मशान घाट तक दो माह में सड़क बनाने के निर्देश, साथ ही ज्वालापुर, तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के मूल निवासी एससी अभ्यर्थी के आरक्षण व धनतेरस पर अवकाश की मांग आदि के समाचार
- देहरादून में कार पर पलटा कंटेनर, दीपावली की खरीदारी करके लौट रहे एक परिवार के तीन सदस्यों और चालक की मौत, छह साल का बच्चा भी घायल
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














