नवीन समाचार, हल्द्वानी, 26 मई 2024 (9th class Girl student missing after scolding)। हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में नाना के घर छुट्टी बिताने आई कक्षा नौ की एक छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई के लिए डांटा तो वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। संभावित स्थानों पर भी छात्रा का पता नहीं चला तो परिजनों ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर उसे तलाशने में मदद करने की प्रार्थना की है।
टीवी देखने पर डांटा था (9th class Girl student missing after scolding)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू निवासी नौंवी की छात्रा जयपुर खीमा गांव में अपने ननिहाल छुट्टी बिताने आई है। बीते शुक्रवार को परिजनों ने कमरे में टीवी देखने पर उसे डांटा तो वह नाराज होकर कहीं चली गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी और उसे तलाशने में मदद करने की प्रार्थना की। (9th class Girl student missing after scolding)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (9th class Girl student missing after scolding)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













