जैकेट पहनने को लेकर हुए मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान, 2 अन्य ने भी आत्महत्या…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 6 मार्च 2025 (17-year-old girl and 2 another Committed Suicide)उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के मुखानी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी ने मामूली विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। घटना नारायणनगर कुसुमखेड़ा बिठौरिया नंबर एक क्षेत्र की है, जहां किशोरी का अपनी बहन से जैकेट पहनने को लेकर विवाद हो गया था। मां ने विवाद शांत करने के लिए उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

इतनी मामूली बात पर हुआ विवाद

(17-year-old girl and 2 another Committed Suicide)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला देवी अपनी तीन बेटियों के साथ उक्त क्षेत्र में रहती हैं, जबकि उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बुधवार को बड़ी बेटी की शादी की सालगिरह थी, जिसमें शामिल होने के लिए कमला अपनी छोटी बेटी करिश्मा के साथ जा रही थीं। घर से निकलने से पहले करिश्मा ने अपनी बड़ी बहन प्रिया (17 वर्ष) का जैकेट पहन लिया, जिससे दोनों बहनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कमला ने प्रिया को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह नाराज होकर कमरे में चली गई।

कमला जब रोडवेज बस अड्डे पहुंचीं, तभी उन्हें फोन आया कि प्रिया ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है और उसे चिकित्सालय ले जाया जा रहा है। चिकित्सकों ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कालाढूंगी और चोरगलिया में दो ने विषाक्त पदार्थ गटककर दी जान (17-year-old girl and 2 another Committed Suicide)

I Quit Suicide Navin Samacharएक अन्य घटना में नैनीताल के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कमोला गांव निवासी 57 वर्षीय देवी दत्त पुत्र केशव दत्त ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। उनकी स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में खनन कारोबारी ने खुद को गोली मारी, पारिवारिक विवाद की आशंका

इसी प्रकार चोरगलिया क्षेत्र में 61 वर्षीय कैलाश चंद ने भी अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ गटक लिया। उनकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (17-year-old girl and 2 another Committed Suicide)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(17-year-old girl and 2 another Committed Suicide, Nainital News, Haldwani News, Chorgaliya News, Kaladhungi News, Suicide, Maut, A 17-year-old girl committed suicide by hanging herself in a minor dispute over wearing a jacket, 2 others also committed suicide, Haldwani, Teen Suicide, Uttarakhand Crime, Family Dispute, Minor Argument, Hanging Case, Suicide Due To Argument, Jacket Dispute, Police Investigation, Kaladhungi, Chorgalia, Poison Consumption, Mysterious Death, Crime News, Uttarakhand News,)