शिल्पकार सभा नैनीताल के अध्यक्ष बने डॉ. रमेश चंद्रा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 2 मार्च 2025 (Dr Ramesh Chandra President of Shilpkar Sabha) शिल्पकार सभा नैनीताल के रविवार को हुए चुनाव में संगठन के पूर्व महामंत्री डॉ. रमेश चंद्रा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद्र आर्य को 76 मतों से पराजित किया। वहीं अन्य पदों पर सर्वसम्मति से विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, राजेश लाल गांधी को महामंत्री, अनिल कुमार को मंत्री और कैलाश चंद्र आगरकोटी को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया।

(Dr Ramesh Chandra President of Shilpkar Sabha)
शिल्पकार सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

इससे पूर्व आज सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रभारी-पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, केएल आर्य और डॉ. प्रहलाद आर्य तथा दीवान चंद और उषा कनौजिया की देखरेख व संचालन में आयोजित हुई। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रमेश चंद्र और पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य के बीच मुकाबला हुआ। कुल 152 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें से डॉ. रमेश चंद्र को 112 और रमेश चंद्र आर्य को 36 मत मिले, जबकि 4 मत निरस्त किए गए। 

चंद्रा 14 वर्षों तक रहे महामंत्री (Dr Ramesh Chandra President of Shilpkar Sabha)

उल्लेखनीय है कि डॉ.चंद्रा वर्ष 2009 से 2023 तक शिल्पकार सभा के महामंत्री रह चुके हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सभी सदस्यों ने विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। चुनाव कार्यक्रम में नवीन टम्टा, एसपी कर्दम, एमआर आर्य, अजय कुमार, राजेंद्र कुटियाल, पूर्व अध्यक्ष यशोदा प्रसाद, गिरीश आर्य, दीपक कुमार, निर्मला चंद्रा, राकेश कुमार शंभू, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महामंत्री देवेंद्र प्रकाश, मंत्री बंटू आर्य, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, एनआर आर्य और पीआर आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Dr Ramesh Chandra President of Shilpkar Sabha, Shilpkar Sabha, President of Shilpkar Sabha Nainital, Dr. Ramesh Chandra Became the President of Shilpkar Sabha Nainital, Shilpkar Sabha Election, Dr. Ramesh Chandra, President Election, Community Leadership, Uttarakhand, Social Welfare,)