हाईकोर्ट ने दिए गुरुजनों की सेवाएं जारी रखने के निर्देश
नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मार्च 2026 (Nainital News 17 March 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय बेतालघाट (Betalghat Government Ashram Method Higher Secondary School) के दैनिक वेतन पर कार्यरत शिक्षकों को उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) से महत्वपूर्ण राहत मिली है।
न्यायालय ने सेवा समाप्ति आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए पद उपलब्ध होने पर शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था, अस्थायी कर्मचारियों के अधिकार और प्रशासनिक प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़ा महत्वपूर्ण संकेत देता है।
बिना पूर्व सूचना सेवा समाप्ति पर न्यायालय सख्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में गणित विषय के सहायक अध्यापक रवि कुमार (Ravi Kumar) और रचना गोस्वामी (Rachna Goswami) सहित अन्य शिक्षकों ने सेवा समाप्ति को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि वे दिसंबर 2015 से लगातार सेवाएं दे रहे थे, लेकिन 2 फरवरी 2026 को बिना पूर्व सूचना उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया, जबकि पद रिक्त हैं।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी (Manoj Kumar Tiwari) की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया तथा स्पष्ट किया कि यदि विद्यालय में पद उपलब्ध हैं तो शिक्षकों की सेवाएं जारी रखी जाएं।
वाल्मीकि सभा नैनीताल के चुनाव 5 अप्रैल को
नैनीताल। वाल्मीकि सभा नैनीताल की आमसभा पालिका सभागार में आयोजित हुई, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश भैया की अध्यक्षता में पंचवर्षीय चुनाव 5 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया। सभा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और उपसचिव पदों के लिए चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव प्रक्रिया के संचालन हेतु महेश कुमार और प्रदीप सहदेव को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में निवर्तमान महासचिव दिनेश कटियार, उपसचिव रोहित केसले, उपाध्यक्ष राजू लाल सरदार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
जनपद नैनीताल में आपदा मॉक ड्रिल आयोजित, छह स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास
नैनीताल। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर नैनीताल जनपद के मुख्यालय नैनीताल सहित हल्द्वानी, कालाढूंगी, कैंचीधाम और खनस्यू तहसीलों में मंगलवार को छह आपदा पूर्वाभ्यास अभियान संचालित किये गये। प्रातः 10.30 बजे विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल के तहत भूस्खलन, नाव दुर्घटना, भगदड़, वन्यजीव हमले, वाहन दुर्घटना और त्वरित बाढ़ जैसी घटनाओं की सूचनाओं पर राहत एवं बचाव दलों ने त्वरित कार्रवाई कर समन्वित संचालन का अभ्यास किया।
इस दौरान नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन की स्थिति में दबे लोगों को निकालकर उपचार दिया गया, जबकि नैनी झील के बोट हाउस क्षेत्र में नाव पलटने पर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया गया कि नैनीताल में लगातार दो-तीन दिन से हो रही तीव्र वर्षा के कारण चार्टन लॉज क्षेत्र में भारी मात्रा में मलवा आवासीय भवनों में गिर जाने के कारण 7 लोग दब गये हैं।
इस पर राहत एवं बचाव दल तुरंत रवाना हुआ और कम घायल हुए तीन लोगों को सकुशल निकाला और अन्य तीन घायलों को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सकुशल घर भेज। एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिये उच्च केंद्र के लिये संदर्भित किया गया।
इसी तरह कैंची धाम मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। कालाढूंगी क्षेत्र में बाघ के हमले के परिदृश्य में खोज एवं बचाव अभियान चलाकर घायल को चिकित्सालय पहुंचाया गया। साथ ही ओखलकांडा क्षेत्र में बस दुर्घटना की स्थिति में घायलों को खाई से निकालकर उपचार केंद्रों तक पहुंचाया गया, वहीं हल्द्वानी के कल्सिया नाला क्षेत्र में त्वरित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला गया। सभी स्थानों पर स्टेजिंग एरिया बनाकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए गए तथा गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सालयों में संदर्भित किया गया।
अभियान में अग्निशमन, पुलिस, एसडीआरएफ, चिकित्सा, वन, विद्युत, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे अभियान की निगरानी करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के पूर्वाभ्यास से आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
मुख्य सचिव ने किया कैंचीधाम व भवाली-रातीघाट बाईपास का निरीक्षण, जून से पहले संचालन के निर्देश
नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन मंगलवार को नैनीताल जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे। इस दोरान मुख्य सचिव ने कैंची धाम क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान हेतु भवाली-रातीघाट बाईपास, भवाली बाईपास तथा श्री कैंची धाम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बाईपास मार्ग को पर्यटन सीजन से पूर्व जून माह तक हर हाल में प्रारंभ किया जाए। मुख्य सचिव ने जनपद मुख्यालय में लोवर माल रोड पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि भवाली-रातीघाट बाईपास में निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करते हुए यातायात सुचारु किया जाए। स्थायी मोटर पुल के निर्माण तक अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करना प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तक 18.15 किलोमीटर लंबे बाईपास में से लगभग 8 किलोमीटर मार्ग पर यातायात संचालित है, जबकि शेष भाग में कटिंग और सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर हैं। मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए मोटर पुल का निर्माण भी जारी है।
मुख्य सचिव ने भवाली बाईपास तथा शिप्रा नदी पर निर्मित डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया और इसे यातायात के लिए लाभकारी बताया। साथ ही कैंची धाम मंदिर परिसर में बहुमंजिला पार्किंग, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे तथा फैसिलिटेशन सेंटर सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों में वाहनों के प्रवेश और निकासी के लिए पृथक व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।
इसके अतिरिक्त नैनीताल माल रोड में भू-धसाव रोकने हेतु चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनीताल जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में दो आरोपित गिरफ्तार
नैनीताल। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थाना बेतालघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रमोद कुमार निवासी ओड़ा बॉसकोट को देशी मसालेदार शराब के 59 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं थाना भीमताल पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अमृतपुर रोड से गौला नदी मार्ग पर चेकिंग के दौरान विशाल आर्या निवासी कुसुमखेड़ा को देशी मसालेदार शराब के 96 पाउच के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 17 March 2026) :
Nainital News 17 March 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Education News, High Court Relief Daily Wage Teachers Betalghat Case, Teacher Service Termination Legal Challenge Uttarakhand, Disaster Management Mock Drill Nainital District India, SDMA Emergency Response Training Uttarakhand, Valmiki Sabha Election Nainital Local Governance, Public Administration And Legal Accountability Uttarakhand, Education Employment Rights Legal Case India, Government School Staffing Policy Issues Uttarakhand, Emergency Preparedness Simulation Hill District India, Civic Institution Election Process Nainital, Governance And Judicial Oversight Uttarakhand India, #UttarakhandHighCourt #EducationPolicyIndia #TeacherRights #DisasterManagementIndia #MockDrill #LocalGovernance #PublicAdministration #UrbanManagement #LawAndGovernance #UttarakhandNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।