चंदन हॉस्पिटल की जांच को तीन सदस्यीय समिति गठित
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 25 फरवरी 2026 (Nainital News 25 Feb 2026)। नैनीताल के जिलाधिकारी ने विभिन्न आरोपों से घिरे हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल की जांच के आदेश दिये हैं। इन आदेशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन के आरोपों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
समिति को चिकित्सालय द्वारा लिये जा रहे शुल्क, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन, रोगियों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण तथा चिकित्सा में लापरवाही संबंधी आरोपों की विस्तृत जांच कर साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास इस संबंध में कोई भी जानकारी, साक्ष्य अथवा बयान हो, वे 7 दिन के भीतर मौखिक या लिखित रूप में गठित जांच समिति के समक्ष किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने यूजीसी सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तीन विद्यार्थियों ने यूजीसी सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसर शोध छात्रा दीपशिखा ओली ने नेट जेआरएफ में सफलता प्राप्त की है। वह वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रो. अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। जबकि पूजा गुप्ता तथा नितेश मर्ताेलिया ने वनस्पति विज्ञान से एमएससी उत्तीर्ण करने के बाद नेट एलएस में सफलता हासिल की है।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष एवं कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. रितेश साह, ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
नैनीताल फागोत्सव में महिला होली की धूम, स्वांग और बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
नैनीताल। नगर की सर्वप्राचीन धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री रामसेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित हो रहे 30वें फागोत्सव के अंतर्गत बुधवार को महिला होल्यारों ने जमकर पारंपरिक होली का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने “होली खेलन पधारो वृंदावन में”, “बरसाने में होली हो रही है”, “मैया जी होली खेले आज”, “आज बिरज में होली रे रसिया”, “होली आई री”, “आज कन्हैया रंग भरे” तथा “जुग जुग जीवों मित्र हमारे” जैसे होली गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान कई महिला होल्यार उत्साह में झूमती भी नजर आयीं।
इस दौरान स्वांग की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। रोचक प्रस्तुतियों के कारण कई कलाकार पहचाने नहीं जा सके, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बनी रही। उधर रामसेवक सभा के बाल कलाकारों ने तल्लीताल डांठ क्षेत्र में राधा-कृष्ण की होली पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम में नैनीताल पुलिस के नगर क्षेत्राधिकारी को सम्मानित किया गया। होली गायन और स्वांग के लिए मंजू बोरा, चंद्रा पंत, रजनी चौधरी, ईश्वरी जोशी, मोहिनी देवी, हीरा नयाल तथा वीणा पंत को सम्मान प्रदान किया गया।
संचालन मीनाक्षी कीर्ति तथा प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मंटू’ सहित अन्य सदस्य तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फागोत्सव का आयोजन समिति ने बताया कि 26 फरवरी को अपराह्न 2 बजे से विद्यालयी बाल कलाकारों द्वारा नयना देवी मंदिर परिसर में चाट पार्क पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
नैनीताल में हुआ विकसित भारत युवा संसद-2026 का सफल आयोजन-आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर हुई चर्चा
नैनीताल। ‘मेरा युवा भारत नैनीताल’ की ओर से बुधवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के समन्वय से डीएसबी परिसर नैनीताल के सभागार में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आये 50 से अधिक युवाओं ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक दायित्वों और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर सारगर्भित वक्तव्य दिये। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों में से शीर्ष 5 पर अर्णव त्रिपाठी, नकुल देव साह, नंदिनी जोशी, प्राची जोशी तथा दिपांशु का विधानसभा देहरादून में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 में विचार रखने के लिए चयन किया गया। इनके अतिरिक्त कार्तिकेय, दीपक, तिलक, निहारिका तथा लक्षा भी शीर्ष 10 में शामिल रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. हरि प्रिया पाठक, डॉ. नवीन पांडेय तथा अंचल पंत शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉल्वी तेवतिया ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक समझ तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि युवा राष्ट्र की ऊर्जा हैं और शिक्षा, नवाचार, लोकतांत्रिक सहभागिता तथा सामाजिक दायित्व के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दायित्वधारी शांति मेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवांगी चन्याल तथा प्रो. ललित तिवारी ने किया।
भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग, नगर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
नैनीताल। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ कथित अभद्रता, मारपीट और जानलेवा हमले की घटना के विरोध में प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर संबंधित भाजपा विधायक उमेश शर्मा तथा उनके साथियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की घटनाएं होंगी तो प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सोंपने वालों में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, प्रेम शर्मा, कैलाश अधिकारी, त्रिभुवन फर्त्याल, शार्दूल नेगी, कमल जोशी, दीपक महरा, कृपाल रौतेला, महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार तथा बंटू आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘हर घर चर्चा–हर घर पर्चा’ अभियान के तहत उत्तराखंड क्रांतिदल की बैठक आयोजित
नैनीताल। उत्तराखंड क्रांतिदल ने ‘हर घर चर्चा–हर घर पर्चा’ अभियान के अंतर्गत बीर भट्टी क्षेत्र के पास बैठक एवं सभा आयोजित की। कार्यक्रम में कई युवाओं ने उत्तराखंड क्रांतिदल की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद बनी सरकारों ने उत्तराखंड के संसाधनों का दोहन किया है। इन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और सांस्कृतिक पहचान पर बाहरी प्रभाव बढ़ रहा है। इन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू कानून राज्यहित में प्रभावी नहीं है और युवाओं का पलायन गंभीर विषय बन चुका है।
उन्होंने युवाओं से राज्यहित के मुद्दों पर संगठित होने का आह्वान किया। अनुसूचित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय दलों की नीतियों से प्रदेश प्रभावित हुआ है तथा युवाओं के रोजगार और अधिकारों के प्रश्न महत्वपूर्ण हैं। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनजागरण के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाना होगा। सभा को केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री पंडित हरीश वारियाल, उत्तम बिष्ट तथा लीला बोरा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन पान सिंह सिजवाली ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, चेतन सिंह नेगी, पान सिंह नेगी, मोहित बिष्ट तथा अन्य युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिला सचिव प्रकाश आर्य, ज्योलीकोट के ग्राम प्रधान नवल कुमार तथा अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 25 Feb 2026) :
Nainital News 25 Feb 2026, Nainital Chandan Hospital Probe Committee Formed, Kumaun University Students CSIR NET JRF Success, Nainital Fagotsav Women Holi Celebration 2026, Viksit Bharat Yuva Sansad Nainital Event, Congress Memorandum Against BJP MLA Uttarakhand, UKD Har Ghar Charcha Campaign Meeting, Hospital Negligence Investigation Uttarakhand News, Youth Parliament Democracy Discussion India, Cultural Festival Nainital Holi Program, Governance And Public Accountability Uttarakhand, #UttarakhandNews #NainitalNews #HealthGovernance #EducationAchievement #YouthParliament #CulturalFestival #PoliticalUpdate #PublicAccountability #LawAndGovernance #IndiaNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।