विधायक के गांव में लगे ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे, जिला शासकीय अधिवक्ता के गांव में मंदिरों से दो लाख से अधिक की संपत्ति चोरी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधायक के गांव में सड़क-पानी को लेकर धरना, ग्रामीणों ने लगाए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 सितंबर 2026 (Problems-Villages-Road-Theft-Temple)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के गांवों की समस्याओं पर समाचार प्रस्तुत है। जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya) के गांव भूमियाधार (Bhumiyadhar) में सड़क और पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाते हुए कहा कि विधायक के गृह क्षेत्र में होने के बावजूद उन्हें आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Problems-Villages-Road-Theft-Templeप्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौनन ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से विशेषकर बीमार और बुजुर्ग लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ता आकाश बिष्ट (Akash Bisht), क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे (Himanshu Pandey), प्रदीप त्यागी (Pradeep Tyagi), करन कुमार (Karan Kumar), पंकज बिष्ट (Pankaj Bisht), राहुल आर्य (Rahul Arya), शीलू कुमार (Sheelu Kumar), रोहित आर्य (Rohit Arya), अर्जुन कुमार (Arjun Kumar), गौरव बिष्ट (Gaurav Bisht), ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा (Meenakshi Tamta), दीप प्रकाश, दिव्यांशु, अमन, चंपा देवी, किरन देवी, जानकी देवी, परियाग, अजय कुमार, संजय बिष्ट, सुरेश चंद्र, नवाब हुसैन, जीशान्त कुमार सिंकू, भावेश नेगी, अनुभव कुमार और संजू बोरा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ब्रेकिंग समाचार : नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जनपदों में कल विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

जिला शासकीय अधिवक्ता के गांव हरतोला के दो मंदिरों में चोरी, दानपेटियों और आभूषणों सहित दो लाख से अधिक की संपत्ति चोरी का आरोप

उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद के भवाली (Bhowali) थाना क्षेत्र के हरतोला (Hartola) गांव स्थित भगवती माता मंदिर (Bhagwati Mata Temple) और महाशक्ति शिवालय (Mahashakti Shivalaya) में चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी जिला शासकीय अधिवक्ता-फौजदारी सुशील कुमार शर्मा (Sushil Kumar Sharma) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की जांच और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार पिछले सप्ताह अज्ञात चोर भगवती माता मंदिर से देवी मां का छत्र और आभूषण तथा दोनों मंदिरों में रखी दानपेटियां चोरी कर ले गये। दानपेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा दी गई धनराशि जमा थी, जिसे आगामी नवरात्र में मंदिर के कार्यों में खर्च किया जाना था। काफी खोजबीन के बावजूद चोरी का पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता के अनुसार इससे पहले मंदिर के बाहर टांगी गई ऐतिहासिक एवं कीमती घंटियां भी अज्ञात चोर चोरी कर चुके हैं, जिनका अब तक अनावरण नहीं हुआ है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से बाहरी असामाजिक तत्व मजदूर अथवा अन्य रूप में आते-जाते रहे हैं, लेकिन उनका सत्यापन नहीं किया गया। सुशील कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भवाली थानाध्यक्ष को विशेष टीम गठित करने, चोरी की घटनाओं का अनावरण करने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। शिकायत की प्रति नैनीताल के जिलाधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मिशन-2027 के लिए भाजपा कर रही नितिन नवीन की उपस्थिति में रोडमैप तैयार, 55 सीटों का दावा; जीतने वालों को ही टिकट का संकेत

जंगलियागांव में बच्चों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 2033629096उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद की ग्राम पंचायत जंगलियागांव (Jangliagaon) में नीलकंठ जीरो वेस्ट सोसायटी (Neelkanth Zero Waste Society) नैनीताल की ओर से छह दिवसीय साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत बच्चों को अपने आसपास के वातावरण का निरीक्षण कराया गया और अलग-अलग समूहों में विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों से पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़े प्रश्न पूछे गये तथा उनसे चित्र भी बनवाये गये। गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को अपने आसपास के वातावरण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व चारू कुल्याल (Charu Kulyal) ने किया। इसमें कमल कुल्याल, भागीरथी कुल्याल, कोमल, महिमा कुल्याल, छाया कुल्याल, हर्षिता कुल्याल और योगिता पलड़िया सहित अन्य बच्चों ने सहभागिता की। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल (Radha Kulyal) ने सभी का आभार जताते हुए ग्रामीणों और बच्चों से ग्राम पंचायत जंगलियागांव को स्वच्छ रखने की अपील की।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री, 150 करोड़ के पास पहुंची फिल्म, सिंघम, धुरंधर-2, छावा के भी कई रिकॉर्ड तोड़े...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Problems-Villages-Road-Theft-Temple) :

Problems-Villages-Road-Theft-Temple, Uttarakhand News, Nainital News, Nainital Local News, Bhumiyadhar News, Road Water Demand, Uttarakhand Village News, Hartoala Temple Theft, Bhowali News, Temple Theft Uttarakhand, Police Investigation Nainital, Jangliagaon News, Environment News Uttarakhand, Cleanliness Awareness, Public Issues Uttarakhand, #Uttarakhand #Nainital #NainitalNews #Bhowali #Environment #NavinSamachar,

Leave a Reply