नवीन समाचार, देहरादून, 28 अप्रैल 2024 (Female Bank officer accuse for Sexual harassment)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक महिला बैंक अधिकारी ने अपने तीन साथी बैंक अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामला उत्तराखंड से लेकर पड़ोसी राज्य हिमांचल प्रदेश में भी चर्चा का विषय बन गया है।
देहरादून की वसंत विहार पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने तहरीर देकर कहा है कि जनवरी 2023 में उसकी तैनाती देहरादून में थी। यहां साथी अधिकारी अमित दत्ता, दयानंद करदम और नरेश कुमार ने उन्हें परेशान किया। मई 2023 में तबियत खराब होने के बाद भी उन पर कार्यालय आने का दबाव बनाया गया और उनके अवकाश रद्द किए गए।
शिकायत करने पर नौकरी से निकालने व भविष्य बरबाद करने की दी गयी धमकी (Female Bank officer accuse for Sexual harassment)
आरोप लगाया है कि ड्यूटी ज्वाइन करने पर दत्ता ने उन्हें केबिन में बुलाकर उनसे गलत हरकत की। विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। इसके बाद महिला और आरोपितों का तबादला हिमाचल प्रदेश हो गया। उन्होंने इस बाबत शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन्हें ही नौकरी से निकालने और भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी गई। (Female Bank officer accuse for Sexual harassment)
वसंत विहार थाने में अधिकारियों के खिलाफ सीओ बसंत विहार नीरज सेमवाल ने बताया कि महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों अधिकारियों के विरुद्ध ‘जीरो एफआइआर’ की गई है, और इसे सोलन हिमाचल प्रदेश स्थानांतरित कर दिया गया है। (Female Bank officer accuse for Sexual harassment)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Female Bank officer accuse for Sexual harassment)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
