नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 20 सितंबर 2026 (Mother Suicide after 14 Yr Sons Death)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जनपद के वड्डा क्षेत्र के मड़ेगांव में शनिवार को 14 वर्षीय बेटे जतिन जोशी की अचानक मौत के बाद उसकी मां पूनम जोशी की भी मौत हो गई। कक्षा 9वीं के छात्र जतिन की झौलखेत खेल मैदान में दौड़ते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
बेटे की मौत की सूचना से गहरे सदमे में आईं पूनम घाट क्षेत्र पहुंचीं और सरयू नदी (Saryu River) में कूद गईं। पुलिस ने नदी से उनका शव बरामद किया। मां-बेटे की एक ही दिन हुई मौत से मड़ेगांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
दौड़ते समय अचानक बिगड़ी छात्र की तबीयत
मड़ेगांव निवासी 14 वर्षीय जतिन जोशी शनिवार सुबह झौलखेत खेल मैदान में दौड़ लगाने गया था। घर लौटते समय अचानक वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय (District Hospital) ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार जतिन की मौत हृदयाघात (Heart Attack) से हुई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक छा गया।
बेटे की मौत के बाद सरयू नदी में कूदी मां
जतिन की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां पूनम जोशी गहरे अवसाद में चली गईं। बताया गया है कि अस्पताल से निकलने के बाद वह टैक्सी से लगभग 30 किलोमीटर दूर घाट क्षेत्र पहुंचीं और सरयू नदी में छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों और होटल संचालकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने नदी से पूनम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया।
दो साल पहले बेटी को भी खोया था परिवार
परिजनों के अनुसार परिवार पहले ही एक बड़े दु:ख से गुजर चुका था। लगभग दो वर्ष पहले पूनम की बड़ी बेटी की मधुमेह (Diabetes) के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अब 14 वर्षीय बेटे की अचानक मौत से परिवार पर एक और बड़ा दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा।
पूनम के पति कैलाश चंद्र जोशी असम राइफल्स (Assam Rifles) में जवान हैं और वर्तमान में त्रिपुरा (Tripura) में तैनात हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। उनके लौटने के बाद ही मां और बेटे का अंतिम संस्कार किए जाने की बात सामने आई है। मां-बेटे की एक ही दिन हुई मौत से मड़ेगांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Mother Suicide after 14 Yr Sons Death) :
Mother Suicide after 14 Yr Sons Death, Pithoragarh News, Mdegaon News, Uttarakhand News, Saryu River, Jatin Joshi, Poonam Joshi, Pithoragarh Tragedy, Uttarakhand Tragedy, Mother Son Death, Saryu River Incident, Pithoragarh Latest News, Mdegaon Village, Uttarakhand Local News, Almora Pithoragarh News, Uttarakhand Breaking News, #PithoragarhNews #UttarakhandNews #Mdegaon #SaryuRiver #Pithoragarh #JatinJoshi #PoonamJoshi #UttarakhandTragedy #MotherSon #UttarakhandLocalNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।






































